आज है विक्रम संवत् 2081 के भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 07:57 त बजे तक तदुपरांत षष्ठी तिथि यानी रविवार, 08 सितंबर, 2024 परमाणु मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण, चीन-पाक पलभर में खाक पैरालंपिक: प्रवीण कुमार ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड राजस्थान: 108 आईएएस के बाद 386 आरएएस अधिकारियों का ट्रांसफर
एक-दूजे के हुए जहीर और सोनाक्षी... शादी की फोटो आई सामने

मनोरंजन जगत

एक-दूजे के हुए जहीर और सोनाक्षी... शादी की फोटो आई सामने

मनोरंजन जगत/सिनेमा/Maharashtra/Mumbai :

सोनाक्षी ने रविवार 23 जून की शाम को अपनी शादी की पहली तस्वीरें शेयर कर इसकी अनाउंसमेंट कर दी है। फोटो में जहीर इकबाल अपनी दुल्हनिया सोनाक्षी सिन्हा के हाथ को चूमते हुए नजर आ रहे हैं।

बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी कर ली है। दोनों की शादी की फोटो भी सामने आ गई है, जिसमे दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। सात साल एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों परिवार वालों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध गए हैं।
सोनाक्षी ने रविवार 23 जून की शाम को अपनी शादी की पहली तस्वीरें शेयर कर इसकी अनाउंसमेंट कर दी है। फोटो में जहीर इकबाल अपनी दुल्हनिया सोनाक्षी सिन्हा के हाथ को चूमते हुए नजर आ रहे हैं।
दूसरी तस्वीर में वह परिवार के साथ नजर आ रहे हैं और जहीर पेपर साइन करते हुए देखे जा रहे हैं। सोनाक्षी आइवरी कलर की साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने मैचिंग चोकर, इयररिंग्स और चूड़ियों से अपने लुक को पूरा किया। वहीं, जहीर इकबाल ने अपनी लेडी लव को ट्विन करते हुए व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी है।

You can share this post!

author

Jyoti Bala

By News Thikhana

Senior Sub Editor

Comments

Leave Comments