आज है विक्रम संवत् 2081 के भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 07:57 त बजे तक तदुपरांत षष्ठी तिथि यानी रविवार, 08 सितंबर, 2024 परमाणु मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण, चीन-पाक पलभर में खाक पैरालंपिक: प्रवीण कुमार ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड राजस्थान: 108 आईएएस के बाद 386 आरएएस अधिकारियों का ट्रांसफर
राजस्थान में शुरू होगा ताबड़तोड़ बारिश का दौर? बस इतना दूर मानसून

मौसम

राजस्थान में शुरू होगा ताबड़तोड़ बारिश का दौर? बस इतना दूर मानसून

मौसम//Delhi/New Delhi :

जयपुर और राजस्थान के अन्य जिलों में बढ़ते तापमान के कारण 9 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। मानसून से पहले की बारिश से अस्थायी राहत मिली है, लेकिन तापमान में और वृद्धि की उम्मीद है। इसी बीच सोमवार को मानसून के आगे बढ़ने की सूचना मिली है। 

इन दिनों राजस्थान के विभिन्न जिलों में पारा उछाल पर है। बीते 5 दिन से लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को प्रदेश के 3 जिलों का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। गंगानगर में सर्वाधिक 46.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। पिलानी का पारा सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन दिनों प्रदेश के अलग अलग जिलों में मानसून के पहले की बारिश हो रही है। इस बीच बढ़ रहा तापमान लोगों को परेशान कर रहा है। 
मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस और बढ़ने की संभावना है। इसी बीच 20 जून तक राजस्थान की सीमाएं छूने के पूर्वानुमान से मानूसन पीछे चल रहा है। हालांकि 25 जून तक प्रदेश में मानसून की एंट्री होने का पूर्वानुमान था। लेकिन सोमवार 17 जून तक मानसून ने गुजरात में प्रवेश किया है। मौसम विभाग की ओर से जारी मानसून की ताजा स्थिति पर नजर डाले तो अब गुजरात से राजस्थान के बीच की दूरी तय करने में मानसून को ज्यादा समय नहीं लगने वाला है।
बारिश के बीच 9 जिलों में लू का अलर्ट
प्रदेश में मानसून दस्तक देने वाला है। इससे पहले प्री मानसून की बारिश भी हो रही है। आंधी और बारिश के बीच भी गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। पिछले चार पांच दिन से पारा लगातार चढ रहा है। रविवार को प्रदेश के कई जिलों में लू चली। मौसम केंद्र जयपुर की ओर से आज सोमवार को भी 9 जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों में लू की चेतावनी जारी की गई है। उनमें अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, चूरू, हनुमानगढ और गंगानगर शामिल है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले तीन चार दिन तक और लू चलने की संभावना है।
बारिश से मिलने वाली है राहत
प्रदेश के अलग अलग इलाकों में इन दिनों प्री मानसून की बारिश हो रही है। रविवार को कई इलाकों में बारिश हुई। आज सोमवार को भी प्रदेश के 7 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों में बारिश और आंधी का यलो अलर्ट जारी किया गया है। उनमें बांसवाड़ा, बूंदी, बारां, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा और प्रतापगढ़ शामिल है।

You can share this post!

author

Jyoti Bala

By News Thikhana

Senior Sub Editor

Comments

Leave Comments