आज है विक्रम संवत् 2081 के भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 07:57 त बजे तक तदुपरांत षष्ठी तिथि यानी रविवार, 08 सितंबर, 2024 परमाणु मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण, चीन-पाक पलभर में खाक पैरालंपिक: प्रवीण कुमार ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड राजस्थान: 108 आईएएस के बाद 386 आरएएस अधिकारियों का ट्रांसफर
धौलपुर : अज्ञात हमलावरों ने की कांग्रेसी नेता मंडल अध्यक्ष मेहताब सिंह गुर्जर की हत्या,मामला पुरानी रंजिश का

कांग्रेस मंडल अध्यक्ष मेहताब सिंह गुर्जर पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग हत्या कर दी।

क्राइम

धौलपुर : अज्ञात हमलावरों ने की कांग्रेसी नेता मंडल अध्यक्ष मेहताब सिंह गुर्जर की हत्या,मामला पुरानी रंजिश का

क्राइम //Rajasthan/Jaipur :

धौलपुरः राजस्थान के धौलपुर जिले में  मनिया कस्बे में कांग्रेस मंडल अध्यक्ष मेहताब सिंह गुर्जर पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग हत्या कर दी।  पुलिस ने बताया किघटना शुक्रवार शाम की है।  जब जलालपुर मंगरोल के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मेहताब सिंह (50) कांग्रेस नेता पटवार घर के उद्घाटन के लिए टेंट का सामान लेने आए थे,उसी दौरान उनपर यह हमला किया गया। ताबड़तोड़ गोलियां लगने से मेहताब सिंह कि मौके पर ही मौत हो गयी।

कांग्रेस नेता की लाश लाश को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए हैं।  पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। हत्या के कारण और अपराधियों को लेकर फिलहाल कोई कुछ भी स्पष्ट रूप से बताने की स्थिति में नहीं है।

घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मनियां) ओमप्रकाश ने बताया, ‘‘हमलावर बाइक पर आए थे। उन्होंने मेहताब सिंह पर गोली चला दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना सीसीटीवी रिकार्ड हो गई है।''

गोलियां लगने से मौके पर हुई मौत

पुलिस के अनुसार सिंह पर सात लोगों ने हमला किया। पुलिस के अनुसार हमलावरों ने सिंह पर पहले कुल्हाड़ी से हमला किया और जब वह गिर गए तो उन पर गोलियां चलाईं,जिस कारन सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी। । पुलिस के अनुसार सार्वजनिक जीवन में होने के कारण सिंह की पुरानी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता थी।

जिला अस्पताल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है। उधर सुरक्षा को देखते हुए मनिया कस्बे में भी पुलिस चप्पे-चप्पे पर नजर  रख रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। पुरानी दुश्मनी को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है । 

थाना प्रभारी बोले- अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए धरपकड़ जारी

घटना को लेकर थाना प्रभारी अनिल कुमार जसोरिया ने बताया मेहताब सिंह गुर्जर की करीब आधा दर्जन हमलावरों ने गोलियों से हत्या की है।  उन्होंने बताया हमलावर फरार हो चुके हैं।आरोपियों को पुलिस द्वारा चिन्हित किया जा रहा है। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है।

 

 

You can share this post!

author

सौम्या बी श्रीवास्तव

By News Thikhana

Comments

Leave Comments