आज है विक्रम संवत् 2081 के अश्निन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि रात 09:38 बजे तक यानी मंगलवार, 01 अक्टूबर 2024
यूक्रेन ने क्रीमिया में उड़ाया रूस का गोला-बारूद डिपो 

सेना

यूक्रेन ने क्रीमिया में उड़ाया रूस का गोला-बारूद डिपो 

सेना/वायुसेना// :

यूक्रेनी ड्रोन ने शनिवार को क्रीमिया के ओकटियाब्रस्के शहर में रेलवे स्टेशन के पास हमला कर बारूद का गोदाम उड़ा दिया, जिस वजह से पूरा आसमान काले धुएं से घिर गया। क्रीमिया के प्रमुख सर्गेई अक्स्योनोव ने इसकी जानकारी दी।

यूक्रेन ने तगड़ा पलटवार पलटवार करते हुए क्रीमिया में रूसी शहर पर ड्रोन हमला किया है। हमले में यूक्रेन ने रूस के गोला-बारूद डिपो को उड़ा दिया, जिस वजह से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इससे पहले रूस ने यूक्रेन के अलग-अलग इलाकों में पर गोलीबारी की थी। रूसी हमले में दो लोगों की मौत हो गई थी।
यह है पूरा मामला
विदेशी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेनी ड्रोन ने क्रीमिया के ओकटियाब्रस्के शहर में रेलवे स्टेशन के पास एक ड्रोन हमला कर दिया। जिस वजह से पूरा आसमान काले धुएं से घिर गया। क्रीमिया प्रमुख सर्गेई अक्स्योनोव ने बताया कि शनिवार को एक ड्रोन ने गोला-बारूद भंडारण सुविधा पर हमला किया। हमले के कारण 5 किलोमीटर के दायरे से सभी को बाहर निकालने का आदेश देना पड़ा। चूंकि हमला रेलवे स्टेशन के पास हुआ, इस वजह से कई रेलगाड़ियां भी बाधित हुईं। 
रूस ने भी यूक्रेन पर किया था हमला
विदेशी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को रूस ने खारकीव क्षेत्र के कुप्यांस्क शहर पर हमला किया था। गोलीबारी में 57 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। इसके अलावा, रूसी सैनिकों ने ड्वोरिचना शहर में भी गोलीबारी की। यहां 45 वर्ष के एक नागरिक की मौत हो गई। जबकि, एक बुजुर्ग अस्पताल में भर्ती है और जिंदगी-मौत के बीच जंग लड़ रहा है। इसके अलावा, खारकीव के वेलीकी बर्लुक में 30 वर्षीय एक व्यक्ति घायल हो गया। खारकीव क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख ओलेह सिनीहुबोव ने कहा कि कुपयांस्क के आसपास के इलाकों में यूक्रेन के लड़ाके मजबूती से तैनात हैं। दुश्मन अब तक आगे नहीं बढ़ पाया है।
रूस में पाइप फटने से चार लोगों की मौत
रूस की राजधानी मॉस्को में पानी का पाइप फटने से चार लोगों की मौत हो गई। मेयर सर्गेई सोबयानिन ने बताया कि शनिवार को पश्चिमी मॉस्को के एक शॉपिंग मॉल में गर्म पानी का पाइप फट गया। इस वजह से चार लोगों ने अपनी जान गंवा दी। मृतकों के परिजनों और रिश्तेदारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। रूसी मीडिया के अनुसार, पाइप फटने के कारण उबलता पानी मॉल के एक हिस्से में भर गया था। इस वजह से 70 लोग घायल हो गए। जबकि, 20 लोग पानी में फंस रह गए। गर्म पानी के कारण 10 लोग जल गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

You can share this post!

author

Jyoti Bala

By News Thikhana

Senior Sub Editor

Comments

Leave Comments