आज है विक्रम संवत् 2081 के भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 07:57 त बजे तक तदुपरांत षष्ठी तिथि यानी रविवार, 08 सितंबर, 2024 परमाणु मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण, चीन-पाक पलभर में खाक पैरालंपिक: प्रवीण कुमार ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड राजस्थान: 108 आईएएस के बाद 386 आरएएस अधिकारियों का ट्रांसफर
नहीं रही चिड़िया, अब ट्विटर पूरी तरह से समाप्त..!

आर्थिक

नहीं रही चिड़िया, अब ट्विटर पूरी तरह से समाप्त..!

आर्थिक//Rajasthan/Jaipur :

एलन मस्क वो उद्यमी हैं जो बिजनेस में कई बार आमूलचूल परिवर्तन कर डालते हैं। उन्होंने पिछले दिनों खरीदे गये ट्विटर को लेकर बदलाव किये हैं। पहले उन्होंने ट्विटर का नाम बदलकर एक्स कर दिया , फिर इसका लोगो बदला गया। और अब, इसका यूआरएल बदल दिया गया है। इस तरह उन्होंने का डोमेन ही बदल दिया है।    

एलन मस्क ने इस बार ट्विटर को पूरी तरह बदल डाला है। अब आपको कहीं पर भी इसलिए Twitter दिखाई नहीं देगा क्योंकि इसके URL की शुरुआत भी  'X.com'  के साथ ही होने वाली है। बता दें किअगर आप Twitter के URL फर भी जाएंगे तो ये सीधा 'X' पर ट्रांसफर कर देगा। वेब वर्जन में ये ओपन करने पर भी ऐसा ही दिखाई देगा। एलन मस्क की ओर से यह एक बड़ा फैसला लिया गया है और कंपनी ने अपने यूआरएल को पूरी तरह ट्रांसफर कर दिया है। उल्लेखनीय है कि 14 अप्रैल 2022 को मस्क ने ट्विटर का अधिग्रहण किया गया था। इसके बाद से लगातार बदलाव किए जा रहे हैं और 23 जुलाई 2023 को इसका नाम भी बदल दिया गया था।

एलन मस्क की तरफ इसको लेकर ट्वीट भी किया गया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अब आपको सारी जानकारी सिर्फ X पर मिलने वाली है। दरअसल पहले URL Twitter का ही यूज किया जा रहा था। एक्स की तरफ से भी अपने पोस्ट में यूजर्स को इसकी जानकारी दे दी गई है कि यूआरएल में बदलाव कर दिया गया है। इसके अलावा एलन मस्क की तरफ से ऐप में बहुत सारे बदलाव करने पर विचार भी किया जा रहा है।

स्मार्टफोन में मिलने वाली ऐप को मस्क की तरफ से सुपरऐप बनाने का विचार किया जा रहा है। दरअसल इसकी मदद से ही वह चाहते हैं कि कोई पेमेंट भी कर सकता है। साथ ही यहीं पर यूजर्स को अन्य सुविधाएं भी मिल सकती हैं, इसकी मदद से लोग ट्रेन, हवाई टिकट की बुकिंग भी बहुत जल्द कर पाएंगे। गेमिंग सर्विस की शुरुआत भी इस पर बहुत जल्द शुरू होने वाली है। यूटिलिटी बेस्ड सर्विस को लेकर भी ऐसा ही किया जा रहा है।

You can share this post!

author

News Thikana

By News Thikhana

News Thikana is the best Hindi News Channel of India. It covers National & International news related to politics, sports, technology bollywood & entertainment.

Comments

Leave Comments