आज है विक्रम संवत् 2081 के भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 07:57 त बजे तक तदुपरांत षष्ठी तिथि यानी रविवार, 08 सितंबर, 2024 परमाणु मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण, चीन-पाक पलभर में खाक पैरालंपिक: प्रवीण कुमार ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड राजस्थान: 108 आईएएस के बाद 386 आरएएस अधिकारियों का ट्रांसफर
स्वरा ने बेबी बंप के साथ दी गुड न्यूज, लोग बोले- बधाई हो

मनोरंजन जगत

स्वरा ने बेबी बंप के साथ दी गुड न्यूज, लोग बोले- बधाई हो

मनोरंजन जगत/सिनेमा/Maharashtra/Mumbai :

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर मां बनने वाली हैं। स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं।

हाल ही में शादी के बंधन में बंधने वालीं एक्ट्रेस स्वरा भास्कर मां बनने वाली हैं। डिलीवरी कब होगी फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है, लेकिन एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर तीन खूबसूरत तस्वीरों को शेयर किया है। बता दें, कपल पहली बार पेरेंट्स बनने वाले हैं। स्वरा ने जो फोटो शेयर की है, उसमें वे बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने एक प्यारा-सा कैप्शन भी लिखा है। स्वरा भास्कर लिखती हैं, ‘कई बार आपको कई सारी दुआओं का फल एक बार में ही मिल जाता है। खुश हूं, धन्य हूं और एक्साइटेड भी। साथ ही अनजान भी हूं कि अब क्या करना है क्योंकि हम अब एक नई दुनिया में कदम रख रहे हैं’। 
निकाह के तीन माह में ही गुड न्यूज
स्वरा भास्कर के प्रेगनेंसी की खबरें कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर खूब उड़ रही थीं। स्वरा ने इसी साल 16 फरवरी को समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद से निकाह किया था। शादी के तीन महीने बाद ही स्वरा भास्कर ने गुड न्यूज दे दी है। स्वरा अपने होने वाले बच्चे के लिए काफी एक्साइटेड हैं। स्वरा भास्कर ने जैसे ही यह खबर शेयर की, उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। स्वरा भास्कर को सोशल मीडिया पर लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं।
अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में 
स्वरा भास्कर एक मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, जो कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वे अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ और अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बात करें फिल्मों की तो स्वरा वीरे दी वेडिंग, रांझना, प्रेम रतन धन पायो, तनु वेड्स मनु, निल बटे सन्नाटा, अनारकली ऑफ आरा, मछली जल की रानी है जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

You can share this post!

author

Jyoti Bala

By News Thikhana

Senior Sub Editor

Comments

Leave Comments