आज है विक्रम संवत् 2081 के भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 07:57 त बजे तक तदुपरांत षष्ठी तिथि यानी रविवार, 08 सितंबर, 2024 परमाणु मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण, चीन-पाक पलभर में खाक पैरालंपिक: प्रवीण कुमार ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड राजस्थान: 108 आईएएस के बाद 386 आरएएस अधिकारियों का ट्रांसफर
Fifa World Cup 2022 : तूफानी हैडर... Canada के फुटबॉलर ने सिर से दागा वर्ल्ड कप का सबसे तेज गोल

Fifa World Cup 2022

फीफा विश्वकप 2022

Fifa World Cup 2022 : तूफानी हैडर... Canada के फुटबॉलर ने सिर से दागा वर्ल्ड कप का सबसे तेज गोल

फीफा विश्वकप 2022///Doha :

Fifa World Cup 2022 : Canada के फुटबॉलर ने मैच शुरू होते ही दूसरे मिनट में ऐसा गोल दागा कि दुनिया दंग रह गई।

Qatar में रविवार को तूफान आया। जी हां, Fifa World Cup 2022 में सबसे तेज गोल दाग दिया गया है। Croatia और Canada के बीच खेले गए मुकाबले में भले ही Canada को Croatia से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन Canada के फुटबॉलर का सिर्फ एक गोल इतिहास रच गया। एक अन्य मुकाबले में मोरक्को ने बेल्जियम को 2-0 से हरा दिया।
Alphonso Davies ने दागा सबसे तेज गोल
Canada के फुटबॉलर Alphonso Davies ने मैच शुरू होते ही दूसरे मिनट में ऐसा गोल दागा कि दुनिया दंग रह गई। डेविस को टीम के साथी तजोन बुकानन ने दाहिने किनारे से क्रॉस पास दिया जिसे उन्होंने बेहतरीन टाइमिंग के साथ सिर पर लिया और तूफान की गति से हेडर मार नेट को चीर डाला।
यह गोल इतना खतरनाक था कि गोलकीपर इसे रोकने की कोशिश भी कर पाता, इससे पहले ही गेंद नेट से जा टकराई। Qatar World Cup 2022 के सबसे तेज गोल को देख Croatia का गोलकीपर भी दंग रह गया। Davies ने हेडर से महज 68 सेकंड में गोल कर इतिहास रचा। यह Canada का विश्व कप में पहला गोल भी था।

You can share this post!

author

Jyoti Bala

By News Thikhana

Senior Sub Editor

Comments

Leave Comments