आज है विक्रम संवत् 2081 के भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 07:57 त बजे तक तदुपरांत षष्ठी तिथि यानी रविवार, 08 सितंबर, 2024 परमाणु मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण, चीन-पाक पलभर में खाक पैरालंपिक: प्रवीण कुमार ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड राजस्थान: 108 आईएएस के बाद 386 आरएएस अधिकारियों का ट्रांसफर
 सबके चहेते शकुनि मामा यानी गूफी पेंटल ने कहा सबको अलविदा, 78 की उम्र में छोड़ा शरीर

महाभारत में शकुनि का अविस्मरणीय  किरदार निभाने वाले अभिनेता गूफी पेंटल का निधन हो गया

श्रद्धांजलि

सबके चहेते शकुनि मामा यानी गूफी पेंटल ने कहा सबको अलविदा, 78 की उम्र में छोड़ा शरीर

श्रद्धांजलि//Maharashtra/Mumbai :

महाभारत में शकुनि का किरदार निभाने वाले गूफी पेंटल का सोमवार  5 जून की सुबह निधन हो गया हैं। उन्होंने 78 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बता दें, गूफी पिछले कई दिनों से मुंबई अंधेरी स्थित अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन की जानकारी सुरेंद्र पाल ने दी है।

महाभारत में शकुनि का अविस्मरणीय  किरदार निभाने वाले अभिनेता गूफी पेंटल का सोमवार 5 जून सुबह निधन हो गया है। उन्होंने 78 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। गूफी पिछले कई दिनों से मुंबई अंधेरी स्थित अस्पताल में भर्ती थे।

 

फिल्म रफू चक्कर से की थी फ़िल्मी करियर की शुरुवात 
गूफी ने फिल्म 'रफू चक्कर' से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुवात की थी। ये फिल्म 1975 में रिलीज हुई थी। यूँ तो गूफी  कई फिल्मों में भी नजर आ चुके थे लेकिन उन्हें असल पहचान 1988 में बीआर चोपड़ा के सुपरहिट शो 'महाभारत' से मिली थी। इस शो से वह घर-घर पॉपुलर हो गए थे।

अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे 
गूफी पाइंटेल लगभग १० दिनों से ज़िंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे थे, मुंबई के अस्पताल में आईसीयू में उनका इलाज भी चल रहा था लेकिन आज सुबह हे उनका देहावसान हो गया।  गूफी का अंतिम संस्कार आज शाम ४ बजे ओशिवरा शमशान भूमि में किया जायेगा। 

'मामा शकुनि' आईसीयू में भर्ती..! नाजुक बनी हुई है अभिनेता गूफी पेंटल की हालत

तीन दिन पहले ज्यादा बिगड़ी थी तबियत 
करीब तीन दिन पहले ही टीना घई ने गूफी की फोटो शेयर करते फैंस को उनकी हेल्थ को लेकर अपडेट किया था। उन्होंने फोटो पोस्ट कर लिखा- गुफी पेंटल जी तकलीफ में हैं। प्रार्थन कीजिए। ओम साईं राम । प्रेयर कीजिए सभी। इस पोस्ट पर तुरंत सभी फैंस का रिएक्शन सामने आने लगे। यूजर्स गूफी पेंटल के स्वस्थ हो जाने की कामना के कमैंट्स करने लगे थे ।

You can share this post!

author

सौम्या बी श्रीवास्तव

By News Thikhana

Comments

Leave Comments