आज है विक्रम संवत् 2081 के भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 07:57 त बजे तक तदुपरांत षष्ठी तिथि यानी रविवार, 08 सितंबर, 2024 परमाणु मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण, चीन-पाक पलभर में खाक पैरालंपिक: प्रवीण कुमार ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड राजस्थान: 108 आईएएस के बाद 386 आरएएस अधिकारियों का ट्रांसफर
सात बार के सांसद भर्तृहरि महताब 18वीं लोकसभा के लिए प्रोटेम स्पीकर होंगे

राजनीति

सात बार के सांसद भर्तृहरि महताब 18वीं लोकसभा के लिए प्रोटेम स्पीकर होंगे

राजनीति//Delhi/New Delhi :

संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजीजू ने बताया है कि सात बार के सांसद भर्तृहरि महताब को 18वीं लोकसभा का अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। महताब कटक से भाजपा के सांसद हैं। उन्हें लोकसभा के अध्यक्ष का चुनाव होने तक पीठासीन अधिकारी के रूप में कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए संविधान के अनुच्छेद 95 (1) के तहत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा अस्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) नियुक्त किया गया है। अब अठारहवीं लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्य अस्थायी अध्यक्ष भर्तृहरि महताब के सामने शपथ लेंगे।

केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजीजू ने जानकारी कि अस्थायी लोकसभा अध्यक्ष की सहायता पीठासीन अधिकारियों का एक पैनल करेगा जिसमें कांग्रेस नेता के. सुरेश, द्रमुक नेता टीआर बालू, भाजपा के राधा मोहन सिंह और फग्गन सिंह कुलस्ते तथा तृणमूल कांग्रेस के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय शामिल हैं। महताब लोकसभा चुनाव से पहले बीजू जनता दल (बीजद) छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।
कांग्रेस ने जताया विरोध
भर्तृहरि महताब के प्रोटेम स्पीकर बनाने का कांग्रेस ने विरोध किया है। कांग्रेस ने कहा कि उसके आठ बार के सांसद कोडिकुनिल सुरेश के बजाय बीजेपी के सांसद भर्तृहरि महताब को लोकसभा का अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया जाना संसदीय मानदंडों को नष्ट करने का एक और प्रयास है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि सुरेश को अस्थाई अध्यक्ष नियुक्त किया जाना चाहिए था क्योंकि वे आठ बार के सांसद हैं, जबकि महताब सात बार के सांसद है।

You can share this post!

author

News Thikana

By News Thikhana

News Thikana is the best Hindi News Channel of India. It covers National & International news related to politics, sports, technology bollywood & entertainment.

Comments

Leave Comments