आज है विक्रम संवत् 2081 के भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 07:57 त बजे तक तदुपरांत षष्ठी तिथि यानी रविवार, 08 सितंबर, 2024 परमाणु मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण, चीन-पाक पलभर में खाक पैरालंपिक: प्रवीण कुमार ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड राजस्थान: 108 आईएएस के बाद 386 आरएएस अधिकारियों का ट्रांसफर
फिल्मफेयर में छाई 12वीं फेल: रणबीर-आलिया को बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस का अवॉर्ड

मनोरंजन जगत

फिल्मफेयर में छाई 12वीं फेल: रणबीर-आलिया को बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस का अवॉर्ड

मनोरंजन जगत/सिनेमा/Maharashtra/Mumbai :

69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड में रणबीर कपूर को एनिमल के लिए बेस्ट एक्टर और आलिया भट्ट को रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। वहीं बेस्ट फिल्म 12वीं फेल चुनी गई।

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की 69वीं सेरेमेनी गुजरात में आयोजित की गई। 2 दिन चले इस अवॉर्ड फंक्शन में विभिन्न कैटेगिरी में विजेताओं की घोषणा की गई। जहां रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। रणबीर कपूर को एनिमल और आलिया भट्ट को रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए ये अवॉर्ड दिए गए। वहीं, 12वीं फेल को बेस्ट फिल्म का पुरस्कार मिला। 12वीं फेल के लिए विधु विनोद चोपड़ा को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड दिया गया।
इसके अलावा बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स कैटेगिरी में जोरम चुनी गई। वहीं 12वीं फेल के लिए विक्रांत मेसी बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स चुने गए। रानी मुखर्जी को मिसेज चटर्जी वर्सस नॉर्वे और शेफाली शाह को थ्री ऑफ अस के लिए संयुक्त रूप से बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स का अवॉर्ड दिया गया। शबाना आजमी ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग (फीमेल) रोल जीता। वहीं, मेल कैटेगरी में ये अवॉर्ड विकी कौशल को डंकी के लिए मिला। 
अवार्ड्स की पूरी लिस्ट-
बेस्ट फिल्म: 12वीं फेल
बेस्ट डायरेक्टर: विधु विनोद चोपड़ा (12वीं फेल)
बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स: जोराम (देवाशीष मखीजा)
बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल (पुरुष): रणबीर कपूर (एनिमल)
बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स: विक्रांत मैसी (12वीं फेल)
बेस्ट एक्ट्रेस इन लीडिंग रोल (महिला): आलिया भट्ट (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स: रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सस नॉर्वे) शेफाली शाह (थ्री ऑफ अस)
बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (मेल): विक्की कौशल (डंकी)
बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग (फीमेल): शबाना आजमी (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
बेस्ट लिरिक्स: अमिताभ भट्टाचार्य (तेरे वास्ते: जरा हटके जरा बचके)
बेस्ट म्यूजिक एलबम: एनिमल (प्रीतम, विशाल मिश्रा, मनन भारद्वाज, श्रेयस पुराणिक, जानी, भूपिंदर बब्बल, आशिम केमसन, हर्षवर्द्धन रामेश्वर, गुरिंदर सीगल)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल): भूपिंदर बब्बल (अर्जन वैली- एनिमल)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल): शिल्पा राव (बेशरम रंग-पठान)
बेस्ट स्टोरी: अमित राय (ओएमजी 2) देवाशीष मखीजा (जोराम)
बेस्ट स्क्रीनप्ले: विधु विनोद चोपड़ा (12वीं फेल)
बेस्ट डायलॉग: इशिता मोइत्रा (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर: हर्षवर्द्धन रामेश्वर (एनिमल)
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी: अविनाश अरुण धावरे (थ्री ऑफ अस)
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन: सुब्रत चक्रवर्ती और अमित रे (सैम बहादुर)
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन: सचिन लवलेकर, दिव्या गंभीर और निधि गंभीर (सैम बहादुर)
बेस्ट साउंड डिजाइन: कुणाल शर्मा (एमपीएसई) (सैम बहादुर) सिंक सिनेमा (पशु)
बेस्ट एडिटिंग: जसकुंवर सिंह कोहली-विधु विनोद चोपड़ा (12वीं फेल)
बेस्ट एक्शन: स्पाइरो रजाटोस, एनएल अरासु, क्रेग मैक्रे, यानिक बेन, केचा खंफाकडी और सुनील रोड्रिग्स (जवान)
बेस्ट वीएफएक्स: रेड चिलीज वीएफएक्स (जवान)
बेस्ट कोरियोग्राफी: गणेश आचार्य (व्हॉट झुमका: दृ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर: तरूण डुडेजा (धक धक)
बेस्ट डेब्यू मेल: आदित्य रावल (फराज)
बेस्ट डेब्यू फीमेल: अलिजेह अग्निहोत्री (फैरी)
लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार: डेविड धवन

You can share this post!

author

Jyoti Bala

By News Thikhana

Senior Sub Editor

Comments

Leave Comments