आज है विक्रम संवत् 2081 के भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 07:57 त बजे तक तदुपरांत षष्ठी तिथि यानी रविवार, 08 सितंबर, 2024 परमाणु मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण, चीन-पाक पलभर में खाक पैरालंपिक: प्रवीण कुमार ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड राजस्थान: 108 आईएएस के बाद 386 आरएएस अधिकारियों का ट्रांसफर
राजस्थान में 48 हजार पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती

एजुकेशन, जॉब्स और करियर

राजस्थान में 48 हजार पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती

एजुकेशन, जॉब्स और करियर//Rajasthan/Jaipur :

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने शिक्षक भर्ती परीक्षा की विज्ञप्ति जारी कर दी है। इसके तहत प्रदेश में अब 46 हजार 500 पदों के स्थान पर 48 हजार पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

रीट परीक्षा में सफल रहे प्रदेश के लाखों अभ्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने शिक्षक भर्ती परीक्षा की विज्ञप्ति जारी कर दी है। इसके तहत प्रदेश में अब 46 हजार 500 पदों के स्थान पर 48 हजार पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

बोर्ड की ओर से जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार लेवल वन के कुल 21 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 19192 और अनुसूचित क्षेत्र के 1808 पद शामिल हैं। इसी प्रकार लेवल- 2 के कुल 27 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 22790 और अनुसूचित क्षेत्र के 4210 पद शामिल हैं। भर्ती में विशेष शिक्षा के लिए 4500 पद शामिल किए गए हैं।
भर्ती की विस्तृत विज्ञप्ति आवेदन की अंतिम तिथि से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। भर्ती में लेवल-2 के 1500 पद बढ़ाए गए हैं। इसके के लिए आवेदन की प्रक्रिया 21 दिसंबर से शुरू होगी, जो 19 जनवरी तक चलेगी। इसके बाद 25 फरवरी से 28 फरवरी तक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

You can share this post!

author

Jyoti Bala

By News Thikhana

Senior Sub Editor

Comments

Leave Comments