आज है विक्रम संवत् 2081 के भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 07:57 त बजे तक तदुपरांत षष्ठी तिथि यानी रविवार, 08 सितंबर, 2024 परमाणु मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण, चीन-पाक पलभर में खाक पैरालंपिक: प्रवीण कुमार ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड राजस्थान: 108 आईएएस के बाद 386 आरएएस अधिकारियों का ट्रांसफर
राजस्थान: आंगनबाड़ी में नौकरी का झांसा देकर 20 औरतों से गैंगरेप

क्राइम

राजस्थान: आंगनबाड़ी में नौकरी का झांसा देकर 20 औरतों से गैंगरेप

क्राइम //Rajasthan/Jaipur :

राजस्थान की एक महिला ने दावा किया कि आरोपियों ने यौन उत्पीड़न का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी दी। पीड़िताओं को 5 लाख रुपये के लिए ब्लैकमेल किया। यौन उत्पीड़न करने से पहले आरोपियों ने मदद के नाम पर औरतों को खाना खिलाया, जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था।

राजस्थान में सिरोही नगर परिषद के सभापति महेंद्र मेवाड़ा और पूर्व नगर परिषद आयुक्त महेंद्र चैधरी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। उन पर आंगनवाड़ी में नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 20 महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोप लगा है। पाली जिले की एक महिला के पुलिस के पास जाने के बाद घटना का खुलासा हुआ। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे और लगभग 20 अन्य महिलाओं को नौकरी का लालच दिया था।
पुलिस को बयान देते हुए महिला ने यह भी दावा किया कि आरोपियों ने यौन उत्पीड़न का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी दी। पीड़िताओं को 5 लाख रुपये के लिए ब्लैकमेल किया। पीड़िता के अनुसार, वह अन्य महिलाओं के साथ कई महीने पहले आंगनबाड़ी में काम करने के लिए सिरोही गई थी। वहीं, पर दोनों आरोपियों से इनकी मुलाकात हुई। इन्होंने महिलाओं को अपने घर पर रहने की जगह दी और खाना खिलाया।
महिला ने आगे बताया कि जो खाना उन्हें दिया गया उसमें नशीला पदार्थ था, जिसे खाने के बाद उनको सुध नहीं रही और मौका पाकर आरोपियों ने उनका यौन उत्पीड़न किया। होश में आने पर पता चला कि उनके साथ धोखा हुआ है। आरोपियों ने कथित तौर पर महिलाओं को शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी मजबूर किया।
पुलिस उपाधीक्षक पारस चैधरी ने बताया कि महिलाओं ने पहले झूठी शिकायत दर्ज कराई थी, हालांकि अब राजस्थान हाई कोर्ट ने आठ महिलाओं की याचिका के बाद मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। मामले की जांच जारी है।

You can share this post!

author

Jyoti Bala

By News Thikhana

Senior Sub Editor

Comments

Leave Comments