आज है विक्रम संवत् 2081 के भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 07:57 त बजे तक तदुपरांत षष्ठी तिथि यानी रविवार, 08 सितंबर, 2024 परमाणु मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण, चीन-पाक पलभर में खाक पैरालंपिक: प्रवीण कुमार ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड राजस्थान: 108 आईएएस के बाद 386 आरएएस अधिकारियों का ट्रांसफर
फलौदी दुनिया का सबसे गर्म शहर, पारा 50 डिग्री पहुंचा..!

मौसम

फलौदी दुनिया का सबसे गर्म शहर, पारा 50 डिग्री पहुंचा..!

मौसम//Rajasthan/Jaipur :

राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है। शनिवार , 25 मई को भी गर्मी से 8 लोगों की मौत हो गई। नौतपा के पहले दिन पारे ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। फलौदी दुनिया के सबसे गर्म शहरों की लिस्ट में पहले नंबर पर रहा। यहां तापमान 50 डिग्री दर्ज किया गया।

 राजस्थान में गर्मी से तीन दिन में 22 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि सरकार ने गर्मी से एक भी मौत नहीं मानी है। प्रदेश में गर्मी का असर अगले तीन दिन और रहेगा। 28 मई तक मौसम विभाग ने 15 से ज्यादा जिलों में लू चलने का रेड अलर्ट जारी कर रखा है। शनिवार को दौसा के बांदीकुई और पाली के सोजत में हुई बूंदाबांदी ने लोगों को हल्की राहत दी।
अजमेर समेत 6 जिलों में 8 मौत
जालोर में लू की चपेट में आने से 75 साल के सूंगाराम (75) पुत्र कस्तूराराम माली की मौत हो गई। भीलवाड़ा के बड़लियास कस्बे में रेलवे टावर के पास शुक्रवार को 60 साल के लादू नाथ की गर्मी से तबीयत बिगड़ गई। सरकारी हॉस्पिटल में उसकी मौत हो गई। अजमेर जिले के किशनगढ़ में एक ट्रक ड्राइवर और मार्बल फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी की मौत हो गई। छत्तीसगढ़ से ग्वालियर होकर दिल्ली की ओर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन में एक व्यक्ति की डेड बॉडी मिली है। जालोर के मेघवालों का वास तीखी निवासी गीता देवी (37) पत्नी उमाराम मेघवाल और जुबेदा बानु (75) पत्नी हीरेखा की लू-गर्मी से मौत हो गई। पाली के अमरनाथ नगर (बापू नगर) निवासी पूनम चंद की लू से मौत हो गई।
दुनिया का सबसे गर्म शहर फलोदी, राजस्थान के 7 शहर
फलोदी में लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड तापमान 50 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार को यहां का तापमान 49 डिग्री था। शनिवार को फलोदी दुनिया का सबसे गर्म शहर रहा। दुनिया के 15 गर्म शहरों में राजस्थान के 7 शहर हैं। इनमें फलोदी के साथ बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, चूरू और कोटा भी शामिल हैं। इधर, बाड़मेर और जैसलमेर का तापमान 48 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। रविवार को भी प्रदेश के 22 जिलों में लू का रेड अलर्ट है।
भीषण गर्मी के बीच बारिश से हल्की राहत
प्रदेश में तेज गर्मी का असर कई जिलों में देखने को मिला। इस बीच कई जगह मौसम बदलने से राहत भी मिली। बांदीकुई शहर सहित आसपास के क्षेत्र में शनिवार दोपहर बाद अचानक बारिश हुई। करीब 5 मिनट तक हुई बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत भी मिली। सोजत शहर में दोपहर करीब 3ः45 बजे हल्की बारिश शुरू हुई। इस दौरान मुख्य बाजार के साथ शहर के भीतरी इलाकों में करीब 15-20 मिनट हल्की बारिश का दौर चलता रहा।
मंदिरों में एसी और पानी का छिड़काव
गर्मी से बचने के लिए लोग अपने-अपने स्तर पर जुगाड़ कर रहे हैं। मंदिरों में भगवान और भक्त के लिए एसी लगाए गए हैं। वहीं सीकर के खाटूश्याम जी में 75 फीट के एरिया में पानी के फव्वारों के लिए पाइप लगाए गए हैं। इसी तरह अजमेर दरगाह और कोटा की गोशाला में भी पानी का छिड़काव किया जा रहा है।
प्रदेश में अगले तीन दिन लू का रेड अलर्ट
नौतपा की शुरुआत के साथ ही राजस्थान के 12 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। अगले 3 दिन तक प्रदेश में गर्मी के तेवर और तेज होंगे। पारा 46 से 49 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है। 29 मई से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट शुरू हो सकती है।

You can share this post!

author

Jyoti Bala

By News Thikhana

Senior Sub Editor

Comments

Leave Comments