आज है विक्रम संवत् 2081 के भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 07:57 त बजे तक तदुपरांत षष्ठी तिथि यानी रविवार, 08 सितंबर, 2024 परमाणु मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण, चीन-पाक पलभर में खाक पैरालंपिक: प्रवीण कुमार ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड राजस्थान: 108 आईएएस के बाद 386 आरएएस अधिकारियों का ट्रांसफर
चुभती-जलती-झुलसाती दुपहरी: गर्मी बढ़ने से लोग परेशान 

मौसम

चुभती-जलती-झुलसाती दुपहरी: गर्मी बढ़ने से लोग परेशान 

मौसम//Delhi/New Delhi :

दिल्ली में सुहाने मौसम का दौर खत्म हो चुका है। अब दोपहर में झुलसाने वाली गर्मी का लोगों को सामना करना पड़ रहा है। अचानक से बढ़ी गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह पारा 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। 

मई वाली असली गर्मी लौट आने से दिल्लीवासी अब काफी परेशान हैं। एकाएक बढ़े तापमान की वजह से लोग खुद को असहज महसूस कर रहे हैं। तीन दिन के दौरान तापमान 6 से 7 डिग्री तक बढ़ गया है। यही वजह है कि लोगों को इस गर्मी की वजह से कुछ अधिक ही दिक्कत हो रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 2 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा। यह भी सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 43.4, पीतमपुरा में 42.5 और पूसा में 43.4 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान भी 27 से 28 डिग्री तक पहुंच गया।
आज कैसा रहेगा मौसम
ऐसे में लोगों को रात के समय भी गर्मी परेशान कर रही है। हवा में नमी का स्तर 26 से 72 प्रतिशत तक बना हुआ है। रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शाम व रात के समय आंधी आ सकती है। आंधी के दौरान हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रह सकती है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री तक रह सकता है।
15 मई, 17 मई को आंधी
15 मई को भी आंधी की संभावना बनी हुई है। अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 22 डिग्री तक रह सकता है। 17 मई को भी आंधी की संभावना है। एक से दो जगहों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 23 डिग्री के आसपास दर्ज हो सकता है। इसके बाद 18 व 19 मई को मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 22 से 23 डिग्री के आसपास रह सकता है।

You can share this post!

author

Jyoti Bala

By News Thikhana

Senior Sub Editor

Comments

Leave Comments