आज है विक्रम संवत् 2081 के अश्निन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि रात 09:38 बजे तक यानी मंगलवार, 01 अक्टूबर 2024
इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में कैमरा, 300 से ज्यादा तस्वीरें लीक

क्राइम

इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में कैमरा, 300 से ज्यादा तस्वीरें लीक

क्राइम //Andhra Pradesh/Hyderabad :

महिला छात्रावास के वॉशरूम की 300 से ज्यादा तस्वीरें किसी ने पकड़े गए छात्र से खरीदी थी। इसके बाद पुलिस ने पकड़े गए छात्र का लैपटॉप भी जब्त कर लिया है। 

आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में एक इंजीनियरिंग कॉलेज के महिला छात्रावास में खुफिया कैमरा लगाने की खबर से बवाल मचा हुआ है। ये मामला एसआर गुडलावलेरु इंजीनियरिंग कॉलेज का है। जहां खुफिया कैमरा महिला छात्रावास के वॉशरूम में लगा हुआ मिला। छात्राओं के बवाल के बाद लड़कों के हॉस्टल से एक छात्र  विजय को पुलिस ने हिरासत में लिया है। अब इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है। वहीं, छात्राएं वॉशरूम का इस्तेमाल करने से भी घबरा रही हैं।
गर्ल्स हॉस्टल की 300 से ज्यादा तस्वीरें लीक
महिला छात्रावास के वॉशरूम की 300 से ज्यादा तस्वीरें किसी ने पकड़े गए छात्र से खरीदे थी। जिसके बाद पुलिस ने पकड़े गए छात्र का लैपटॉप भी जब्त कर लिया है। कल शाम 7 बजे से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन आज सुबह 3 बजे तक जारी रहा। छात्राओं ने कहा कि हम न्याय चाहते हैं, अब उन्हें वॉशरूम में जाने से डर लग रहा है। गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम की 300 से अधिक तस्वीरें लीक हुई है।
वॉशरूम में लगे कैमरे के बारे में कैसे पता चला
हॉस्टल के वॉशरूम में हिडन कैमरा की सूचना एक छात्रा के द्वारा कॉलेज प्रशासन को दी गई थी। जब वह वॉशरूम गई तो उसे कुछ अजीब लगा, इसी दौरान उसने पाया कि यहां पर वीडियो कैप्चर करने के लिए एक कैमरा लगा हुआ था। इस खुलासे के बाद हिडन कैमरे को लेकर परिसर में छात्राओं की सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। छात्रों ने निजता के उल्लंघन और उसके बाद वीडियो के प्रसार के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
न्याय की मांग को लेकर छात्राओं का प्रदर्शन
आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के एसआर गुडलावलेरु इंजीनियरिंग कॉलेज में गुरुवार को लड़कियों के हॉस्टल के वॉशरुम में एक गुप्त कैमरा पाए जाने के बाद बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन के दौरान छात्रावास में मौजूद कई छात्राएं “हमें न्याय चाहिए” के नारे लगाती नजर आईं, इसके साथ ही उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और परिसर में उनकी सुरक्षा का आश्वासन देने की मांग की।
जानकारी होते ही यहां हड़कंप 
जानकारी के अनुसार, यह मामला आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले का है। छात्राओं का आरोप है कि यहां गुडलवालेरु कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के गर्ल्स हॉस्टल में हिडन कैमरा लगा हुआ था। इस बात की जानकारी होते ही यहां हड़कंप मच गया। मामले से नाराज छात्राओं में आक्रोश फैल गया और उन्होंने कॉलेज परिसर में इकट्ठे होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
इस मामले में गिरफ्तार शख्स कौन
इस मामले में पुलिस ने लड़कों के हॉस्टल से ही कॉलेज के एक सीनियर छात्र को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान बीटेक फाइनल ईयर के छात्र विजय कुमार के रूप में हुई। विजय का लैपटॉप को जब्त कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी इसी कॉलेज का छात्र था। लैपटॉप खंगालने के बाद पुलिस को 300 अश्लील वीडियो मिले हैं। साथ ही पुलिस ने  आशंका जताई है कि आरोपी विजय ने यह 300 अश्लील वीडियो कॉलेज के अन्य छात्रों को बेचा है। फिलहाल इस मामले में  आगे की जांच चल रही है।
सीएम ने दिया जांच का आदेश
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कृष्णा जिले के गुडलवल्लरू इंजीनियरिंग कॉलेज से सामने आए इस मामले की जांच का आदेश दिया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टर कोल्लू रवींद्र के साथ जिला कलेक्टर और एसपी के साथ तुरंत मौके पर जाने का आदेश दिया।
इस मामले पर कॉलेज ने क्या कुछ बताया
कॉलेज प्रशासन ने छात्रों और अभिभावकों को आश्वासन दिया है कि वे पूरी जांच सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू करने का भी वादा किया है। इससे पहले ऐसा ही एक मामला बेंगलुरु के कैफे शॉप के वॉशरूम से आया था। जहां एक फोन मिला था, जिसमें ऐसे ही कुछ वीडियो क्लिप थे। इस मामले में जब जांच हुई तो आरोपी कैफे का एक कर्मचारी निकला था।

You can share this post!

author

Jyoti Bala

By News Thikhana

Senior Sub Editor

Comments

Leave Comments