आज है विक्रम संवत् 2081 के भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 07:57 त बजे तक तदुपरांत षष्ठी तिथि यानी रविवार, 08 सितंबर, 2024 परमाणु मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण, चीन-पाक पलभर में खाक पैरालंपिक: प्रवीण कुमार ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड राजस्थान: 108 आईएएस के बाद 386 आरएएस अधिकारियों का ट्रांसफर
अब पानी में छिपे दुश्मन भी नहीं बच पाएंगे...! आ गया मेड इन इंडिया हेवीवेट टॉरपीडो

सेना

अब पानी में छिपे दुश्मन भी नहीं बच पाएंगे...! आ गया मेड इन इंडिया हेवीवेट टॉरपीडो

सेना/नौसेना/Delhi/New Delhi :

भारतीय नौसेना को मंगलवार को बड़ी कामयाबी हासिल हुई। मेड इन इंडिया हेवीवेट टॉरपीडो ने पानी के अंदर छिपे लक्ष्य को सफलतापूर्वक निशाना बनाया है। नौसेना ने इसे मील का पत्थर बताया है।

भारतीय नौसेना ने मंगलवार को बड़ी उपलब्धि हासिल की। स्वदेशी रूप से विकसित हेवी वेट टॉरपीडो ने पानी के भीतर छिपे टारगेट को सफलतापूर्वक निशाना बनाया। भारतीय नौसेना का कहना है, ‘यह भारतीय नौसेना और डीआरडीओ की अंडरवाटर डोमेन में लक्ष्य पर आयुध की सटीक डिलीवरी के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।’ नौसेना की यह उपलब्धित कई मायनों में खास है। इससे समुद्र के अंदर से देश विरोधी गतिविधियों पर अंकुश लगेगा।
नौसेना द्वारा साझा की गई आठ सेकंड की एक क्लिप में दिखाया गया है कि समुद्र की सतह पर तैरती हुई एक लंबी बहुरंगी वस्तु दिखाई दे रही है। टारपीडो के टकराते ही वस्तु में अचानक विस्फोट हो गया। मंगलवार की बड़ी परीक्षा एक और बड़े परीक्षण के सफलतापूर्वक किए जाने के कुछ दिनों बाद आई है। इससे पहले, नौसेना ने एमएच-60 श्रोमियोश् मल्टी-रोल हेलीकॉप्टर को भारत के स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत के डेक पर उतारा था।
नौसेना की क्षमता में होगा इजाफा
एमएच-60 संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा विकसित सभी मौसम में चलने वाला हेलीकॉप्टर है। इसमें अत्याधुनिक एवियोनिक्स और सेंसर हैं। भारतीय युद्धपोतों के साथ इसका एकीकरण पानी के नीचे के खतरों का मुकाबला करने के लिए नौसेना की क्षमता को और मजबूत करेगा।

You can share this post!

author

Jyoti Bala

By News Thikhana

Senior Sub Editor

Comments

Leave Comments