आज है विक्रम संवत् 2081 के भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 07:57 त बजे तक तदुपरांत षष्ठी तिथि यानी रविवार, 08 सितंबर, 2024 परमाणु मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण, चीन-पाक पलभर में खाक पैरालंपिक: प्रवीण कुमार ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड राजस्थान: 108 आईएएस के बाद 386 आरएएस अधिकारियों का ट्रांसफर
‘रघुपति राघव राजा राम’ पर नीता अंबानी का डांस परफॉर्मेंस लूट रहा तारीफें... लोग बोले- ये हैं असली अमीर, न कोई अहंकार न एटिट्यूड

मनोरंजन जगत

‘रघुपति राघव राजा राम’ पर नीता अंबानी का डांस परफॉर्मेंस लूट रहा तारीफें... लोग बोले- ये हैं असली अमीर, न कोई अहंकार न एटिट्यूड

मनोरंजन जगत//Maharashtra/Mumbai :

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में नीता अंबानी को खूबसूरत रेड और पिंक कलर के लहंगे में परफॉर्म करते हुए देखा जा सकता है।

यहां देखें नीता अंबानी का डांस परफॉर्मेंस

 

 

नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र का शुभारंभ समारोह सुर्खियों में छाया हुआ है। यहां अंबानी परिवार की एंट्री ने फैंस का दिल जीता तो वहीं बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड सितारों की शिरकत ने फैंस का ध्यान खींचा। लेकिन अब इस इवेंट का एक इनसाइड वीडियो सामने आ गया है, जिसमें नीता अंबानी को ‘द ग्रेट इंडियन म्यूजिकलः सिविलाइजेशन टू नेशन’ में एक खास परफॉर्मेंस देते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर ये परफॉर्मेंस फैंस का दिल जीत रहा है।
शेयर किए गए वीडियो में नीता अंबानी को खूबसूरत रेड और पिंक कलर के लहंगे में परफॉर्म करते हुए देखा जा सकता है। इसमें श्रेया घोषाल की आवाज में गाए गए रघु पति राघव राजा राम पर नीता अंबानी का खूबसूरत डांस फैंस का दिल जीत रहा है। 
अंबानी फैमिली के इस खास इवेंट में शाहरुख खान, सलमान खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस समेत कई बॉलीवुड और हॉलीवुड सितारों को देखा गया है। इसके अलावा इस खास मौके पर पूरा अंबानी परिवार साथ नजर आया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। वहीं, फैंस भी उन पर जमकर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। 

You can share this post!

author

Jyoti Bala

By News Thikhana

Senior Sub Editor

Comments

Leave Comments