आज है विक्रम संवत् 2081 के भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 07:57 त बजे तक तदुपरांत षष्ठी तिथि यानी रविवार, 08 सितंबर, 2024 परमाणु मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण, चीन-पाक पलभर में खाक पैरालंपिक: प्रवीण कुमार ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड राजस्थान: 108 आईएएस के बाद 386 आरएएस अधिकारियों का ट्रांसफर
राष्ट्रपति भवन के दो हॉलों का नाम बदला गया

राजनीति

राष्ट्रपति भवन के दो हॉलों का नाम बदला गया

राजनीति//Delhi/New Delhi :

Rashtrapati Bhavan: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने गुरुवार को बड़ा फैसला लेते हुए राष्ट्रपति भवन के दो महत्वपूर्ण हॉलों का नाम बदल दिया है। राष्ट्रपति भवन का एक हाल 'दरबार हॉल' का नाम बदलकर 'गणतंत्र मंडप' कर दिया गया है, जबकि दूसरे हाल 'अशोक हॉल' का नाम बदलकर 'अशोक मंडप' रख दिया गया है। यह राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से जारी प्रेस रिलीज से मिली है।

राष्ट्रपति भवन है लोगों की अमूल्य विरासत

राष्ट्रपति सचिवालय द्वारा गुरुवार को जारी एक बयान में कहा गया, इसे लोगों के लिए और अधिक सुलभ बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। राष्ट्रपति भवन के माहौल को भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों ओर लोकाचार का प्रतिबिम्ब बनाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। राष्ट्रपति भवन का कार्यालय और निवास राष्ट्र का प्रतीक है और लोगों की अमूल्य विरासत है। अब राष्ट्रपति भवन का 'दरबार हॉल गणतंत्र मंडप के नाम से जाना जाएगा जबकि अब 'अशोक हॉल' अशोक मंडप के नाम से जाना जाएगा . 

दरबार शब्द अंग्रेजों की अदालतों और सभाओं से

बयान में आगे कहा गया, "दरबार हॉल राष्ट्रीय पुरस्कारों की प्रस्तुति जैसे महत्वपूर्ण समारोहों का स्थल है। दरबार शब्द का तात्पर्य भारतीय शासकों ओर अंग्रेजों की अदालतों और सभाओं से है। भारत के गणतंत्र बनने के बाद इसकी प्रासंगिकता खत्म हो गई है। गणतंत्र मंडप की अवधारणा प्राचीन काल से भारतीय समाज में गहराई से निहित है, जिस वजह से आयोजन स्थल का नाम बदलकर गणतंत्र मंडप किया गया है।

अंग्रेजीकरण की छाप को दूर करता

इसमें आगे कहा गया कि अशोक शब्द का अर्थ एक ऐसे व्यक्ति से है, जो सभी प्रकार दुखों से मुक्त है।इसके अलावा अशोक का तात्पर्य एकता और शांति-पूर्ण सह-अस्तित्व के प्रतीक सम्राट अशोक से है। सारनाथ अशोक की राजधानी थी। यह शब्द अशोक वृक्ष को भी संदर्भित करता है, जिसका भारतीय धार्मिक परंपराओं के साथ-साथ कला और संस्कृति में भी गहरा महत्व है। अशोक हॉल का नाम बदलकर अशोक मंडप करने से भाषा में एकरूपता आती है और अशोक शब्द प्रमुख मूल्यों को बरकरार रखते हुए अंग्रेजीकरण की छाप को भी दूर करता है।

सरकार के फैसले पर प्रियंका गांधी का पलटवार

राष्ट्रपति भवन के हॉल के नाम बदले जाने पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा है। कांग्रेस लीडर प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर पटलवार किया है। उन्होंने कहा कि दरबार की कोई अवधारणा नहीं है, लेकिन 'शहंशाह' की अवधारणा है

You can share this post!

author

सौम्या बी श्रीवास्तव

By News Thikhana

Comments

Leave Comments