आज है विक्रम संवत् 2081 के भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 07:57 त बजे तक तदुपरांत षष्ठी तिथि यानी रविवार, 08 सितंबर, 2024 परमाणु मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण, चीन-पाक पलभर में खाक पैरालंपिक: प्रवीण कुमार ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड राजस्थान: 108 आईएएस के बाद 386 आरएएस अधिकारियों का ट्रांसफर
केंद्रीय विद्यालयों में होगी 13 हज़ार से भी ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें कबसे करना है आवेदन 

एजुकेशन, जॉब्स और करियर

केंद्रीय विद्यालयों में होगी 13 हज़ार से भी ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें कबसे करना है आवेदन 

एजुकेशन, जॉब्स और करियर/सरकारी/Delhi/New Delhi :

इस समय देशभर के अभ्यर्थियों के लिए केंद्रीय विद्यालय में अलग-अलग पदों पर नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। दरअसल योग्य अभ्यर्थियों के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा देश के 1252 केंद्रीय विद्यालयों में 13404 पदों पर योग्य शिक्षक उमीदवारों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है।

इस भर्ती के माध्यम से देश के विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों में प्राइमरी शिक्षक, प्राइमरी शिक्षक संगीत, टीजीटी-पीजीटी, प्रिंसिपल और वाइस  प्रिंसिपल के लिए भर्ती की जाएगी है, जिस के लिए आवेदन की प्रक्रिया  5 दिसंबर 2022 से शुरू की जाएगी। पदों का विवरण और अन्य जानकारी इस प्रकार से है।

केंद्रीय विद्यालय भर्ती 2022
विभाग का नाम – केंद्रीय विद्यालय संगठन
पदों का नाम – प्राइमरी शिक्षक, प्राइमरी शिक्षक संगीत, टीजीटी-पीजीटी, प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल
कुल रिक्त पदों की संख्या – 13,404 पद
प्राइमरी शिक्षक – 6606 पद
प्राइमरी संगीत शिक्षक – 313 पद
टीजीटी – 3266 पद
पीजीटी – 1442 पद
लाइब्रेरियन – 366 पद
फाइनेंस ऑफिसर – 7 पद

पदों का विवरण-
बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से देशभर के 1252 केंद्रीय विद्यालयों में 13,404 विभिन्न पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी जिसका विवरण इस प्रकार है।

प्राइमरी शिक्षक, प्राइमरी शिक्षक संगीत, टीजीटी-पीजीटी के लिए रिक्त पदों की संख्या – 11,627 पद
प्रिंसिपल के लिए रिक्त पदों की संख्या – 247 पद
वाइस प्रिंसिपल के लिए रिक्त पदों की संख्या – 210 पद

विषय अनुसार पदों का विवरण-

टीजीटी के लिए विषयवार  रिक्त पद-
हिंदी – 377
इंग्लिश – 401
संस्कृत – 245
साइंस – 304
गणित – 426
सामाजिक अध्ययन – 398
आर्ट एजुकेशन – 251
हेल्थ एवं फिजिकल एजुकेशन – 435

पीजीटी के लिए विषयवार रिक्त पद-
हिंदी – 172
इंग्लिश – 158
गणित – 184
फिजिक्स – 135
केमेस्ट्री – 167
इतिहास – 63
बॉयोलॉजी – 151
भूगोल – 70
अर्थशास्त्र – 97
कंप्यूटर साइंस – 142
कॉमर्स – 66
बायोटेक – 4

केंद्रीय विद्यालय भर्ती 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां 

केंद्रीय विद्यालय भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन  की प्रक्रिया 5 दिसंबर 2022 से शुरू होगी जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 26 दिसंबर  2022 निर्धारित की गई है।

आवेदन की प्रारंभिक तिथि – 5 दिसंबर 2022
आवेदन की अंतिम तिथि – 26 दिसंबर 2022

केंद्रीय विद्यालय भर्ती 2022 के लिए कैसे आवेदन करें 
उम्मीदवार केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकरिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जा कर 5 दिसंबर 2022 से आवेदन कर सकेंगे। ज्यादा जानकारी के लिए कृपया वेबसाइट पर जारी विज्ञापन पढ़ें।

You can share this post!

author

सौम्या बी श्रीवास्तव

By News Thikhana

Comments

Leave Comments