आज है विक्रम संवत् 2081 के भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 07:57 त बजे तक तदुपरांत षष्ठी तिथि यानी रविवार, 08 सितंबर, 2024 परमाणु मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण, चीन-पाक पलभर में खाक पैरालंपिक: प्रवीण कुमार ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड राजस्थान: 108 आईएएस के बाद 386 आरएएस अधिकारियों का ट्रांसफर
Maru Mahotsav 2023 :मरु महोत्सव 2023 आज से... चार दिन तक धोरों में मचेगी धूम, ऊंट दिखाएंगे करतब, गूंजेंगे सूफी तराने

Maru Mahotsav 2023

पर्यटन

Maru Mahotsav 2023 :मरु महोत्सव 2023 आज से... चार दिन तक धोरों में मचेगी धूम, ऊंट दिखाएंगे करतब, गूंजेंगे सूफी तराने

पर्यटन//Rajasthan/Jaisalmer :

Maru Mahotsav 2023  : पर्यटन की दृष्टि से विश्व विख्यात मरू महोत्सव-2023 का आयोजन 2 से 5 फरवरी तक किया जाएगा। चार दिवसीय मरू महोत्सव का 2 फरवरी को जैसलमेर जिले के पोकरण से शुभारंभ होगा। 

Maru Mahotsav 2023 :

देशी-विदेशी पर्यटकों और स्थानीय निवासियों की सक्रिय भागीदारी के साथ धोरों की धरती जैसलमेर का विख्यात मरू महोत्सव-2023 गुरूवार से आरंभ हो रहा है। 2 से 5 फरवरी तक चलने वाले मरू महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। साथ ही, विश्व विख्यात कलाकारों द्वारा अपनी कला की शानदार प्रस्तुतियां दी जाएंगी। 

यह रहेगा कार्यक्रम
2 फरवरी को पोकरण में सुबह 9 बजे से सालमसागर तालाब से राउमावि पोकरण तक भव्य जुलूस का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद विद्यालय में कालबेलिया नृत्य, मिस्टर पोकरण, मिस पोकरण प्रतियोगिताएं होगी। वहीं, इस दौरान लेजिम नृत्य, भवई नृत्य, साफा बांध, रस्सा कस्सी, पणिहारी मटका रेस का भी आयोजन किया जाएगा। दोपहर 12ः00 बजे से पद्मश्री अनवर खान बैया और पद्मश्री लाखे खान द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके पश्चात विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।
वहीं, शाम 6 बजे स्कूल प्रांगण में सेलिब्रिटी नाइट में भारतीय पॉप और लोक संगीत का मिश्रण देखने को मिलेगा। सेलिब्रिटी मिलिंद गाबा, आस्था गिल, सवाई भाट और स्वरूप खान अपनी कला की शानदार प्रस्तुतियों से श्रोताओं को थिरकने पर मजबूर करेंगे।
3 फरवरी को सुबह 8ः30 बजे सोनार दुर्ग स्थित लक्ष्मीनाथ मन्दिर में महाआरती की जाएगी। उसके बाद 9.30 बजे दुर्ग से शहीद पूनमसिंह स्टेडियम तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। सुबह 11 बजे शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में अतिथियों द्वारा डेजर्ट फेस्टिवल और गोल्डन स्काइज (सुनहरे गुब्बारे छोड़ते हुए) का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। सुबह 11ः35 बजे स्टेडियम में लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों के साथ ही सर्वाधिक प्रतिष्ठित प्रतियोगिता मिस्टर डेजर्ट व मिस मूमल का आयोजन किया जाएगा। वहीं, साफा बांधने की प्रतियोगिता ( घरेलू व विदेशी पर्यटकों के बीच), मूमल महेंद्रा प्रतियोगिता, मूंछ प्रतियोगिता, श्रीमती जैसलमेर प्रतियोगिता, लाइव पेंटिंग आर्ट कैंप और लाइव क्ले पोर्टेªट शो, का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 2ः30 बजे ‘जैसलमेर के साथ भोजन करें’ कार्यक्रम में गोल्डन सिटी के साथ एक पारंपरिक भव्य भोजन का आयोजन किया जायेगा। साथ ही, फोटोग्राफी प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। शाम 7 बजे से शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में लोक कलाकार टैगाराम भील और सलीम सुलेमान मर्चेंट द्वारा सेलिब्रिटी नाइट में अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी। उसके बाद शानदार आतिशबाजी की जाएगी।
4 फरवरी को सुबह 7 बजे जैसलमेर शहर स्थित गड़सीसर लेक पर वाद्य संगीत और योग का आयोजन किया जायेगा। सुबह 9ः30 से डेडांसर स्टेडियम में ऊंट श्रृंगार प्रतियोगिता, शान-ए-मरूधरा प्रतियोगिता, भारतीय वायु सेना द्वारा वायु योद्धा ड्रिल शो, पुरूषों और महिलाओं के लिए रस्साकस्सी प्रतियोगिता (भारतीय और विदेशी), केमल पोलो मैच, पणिहारी मटका रेस प्रतियोगिता, पुरूषों के मध्य कबड्डी तथा सीमा सुरक्षा बल द्वारा केमल टेटू शो तथा कबड्डी का आयोजन किया जाएगा। शाम 4 बजे खुरी रेत के टीलों पर ऊंट सफारी व ऊंट गतिविधियां का आयोजन किया जायेगा।
शाम 6 बजे खुरी के टीलों पर एस्ट्रोनॉमी वर्कशॉप, स्काई गेजिंग और डीप स्काई फोटोग्राफी का आयोजन किया जायेगा। इसके बाद शाम 7 बजे शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में गाजी खान बरना द्वारा डेजर्ट सिम्फनी का आयोजन किया जायेगा। साथ ही, सेलेब्रिटी म्यूजिकल नाइट में  रघु दीक्षित द्वारा प्रोजेक्ट के माध्यम से बहुरंगी भव्य प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम के अंत में भव्य आतिशबाजी की जाएगी।
5 फरवरी को सुबह 6ः30 बजे खाभा किले में मयूर दर्शन और लाइव वाद्य संगीत का प्रदर्शन किया जायेगा। सुबह 10ः00 बजे लाणेला रण में घुड़दौड़ का आयोजन होगा। उसके बाद कुलधरा गांव में रंगोली, मांडना एवं वॉल पेंटिंग का आयोजन किया जायेगा। शाम 4ः30 बजे सम के धोरों पर ऊंट दौड़ के साथ ही ऊंट नृत्य, घुड़नृत्य का आयोजन किया जायेगा। साथ ही, शाम 6ः00 बजे सम के धोरों पर एस्ट्रोनॉमी वर्कशॉप, स्काई गेजिंग और डीप स्काई फोटोग्राफी का आयोजन किया जाएगा। शाम 7 बजे सम के धोरों पर भुट्टे खान निम्बला एंड ग्रुप द्वारा डेजर्ट सिम्फनी का आयोजन किया जायेगा। सेलेब्रिटी म्यूजिकल नाइट में सलमान अली, शनमुखा प्रिया और अंकित तिवारी द्वारा सूफी एवं शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
 

You can share this post!

author

Jyoti Bala

By News Thikhana

Senior Sub Editor

Comments

Leave Comments