आज है विक्रम संवत् 2081 के भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 07:57 त बजे तक तदुपरांत षष्ठी तिथि यानी रविवार, 08 सितंबर, 2024 परमाणु मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण, चीन-पाक पलभर में खाक पैरालंपिक: प्रवीण कुमार ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड राजस्थान: 108 आईएएस के बाद 386 आरएएस अधिकारियों का ट्रांसफर
राजस्थान के इस शहर के आगे मालदीव और लक्षद्वीप की भी फीकी है खूबसूरती

पर्यटन

राजस्थान के इस शहर के आगे मालदीव और लक्षद्वीप की भी फीकी है खूबसूरती

पर्यटन//Rajasthan/Jaipur :

आपको बता दे की बांसवाड़ा क्षेत्र में राजस्थान की सबसे अधिक बारिश भी होती है। इसी वजह से यहां पर हरियाली साल भर छाई रहती है। वहीं आप यहां इस शहर में जाकर यह अनुभव नहीं कर पाएंगे कि आप राजस्थान जैसे गर्म में प्रदेश में है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप समूह के दौरे के बाद लगातार वीडियो वायरल हो रहे हैं। मालद्वीप से लक्षद्वीप की तुलना होने लगी है ऐसे में हम आपको राजस्थान के ऐसे शहर के बारे में बताने जा रहे हैं जो 100 टापूओं पर बसा हुआ है।
हम बात कर रहे हैं राजस्थान के आदिवासी जिले बांसवाड़ा की जो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रेंड कर रहा है। रेगिस्तान प्रदेश राजस्थान के इस जिले को सौ दीपों का शहर कहा जाता है क्योंकि यहां पर टापू के रूप में छोटे-छोटे गांव बसे हुए हैं।
ऐसे में आने वाले समय में यह जिला पर्यटन की दृष्टि से एक नया मुकाम हासिल कर सकता है इसके लिए पर्यटन विभाग की ओर से भी तैयारी की जा रही है सोशल मीडिया पर पर्यटन विभाग की ओर से कई सारे फोटोस और पोस्ट भी डाले जा रहे हैं।
यह शहर माही नदी के किनारे बसा हुआ है और इस नदी की वजह से ही यह 100 से अधिक छोटे-बड़े समूह में बट गया। इसी की वजह से यह 100 टापू का शहर भी कहलाता है। माही नदी की वजह से यहां पर चारों तरफ हरियाली छाई रहती है।
आपको बता दें कि बांसवाड़ा क्षेत्र में राजस्थान की सबसे अधिक बारिश भी होती है। इसी वजह से यहां पर हरियाली साल भर छाई रहती है। वहीं आप यहां इस शहर में जाकर यह अनुभव नहीं कर पाएंगे कि आप राजस्थान जैसे गर्म में प्रदेश में है।

You can share this post!

author

Jyoti Bala

By News Thikhana

Senior Sub Editor

Comments

Leave Comments