आज है विक्रम संवत् 2081 के भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 07:57 त बजे तक तदुपरांत षष्ठी तिथि यानी रविवार, 08 सितंबर, 2024 परमाणु मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण, चीन-पाक पलभर में खाक पैरालंपिक: प्रवीण कुमार ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड राजस्थान: 108 आईएएस के बाद 386 आरएएस अधिकारियों का ट्रांसफर
राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपके लिए यह पखवाड़ा (01 नवंबर से 15 नवंबर 2023 तक), जानिए..

पाक्षिक राशिफल

राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपके लिए यह पखवाड़ा (01 नवंबर से 15 नवंबर 2023 तक), जानिए..

पाक्षिक राशिफल//Rajasthan/Jaipur :

पाक्षिक राशिफल में  हम इस बार 01 नवंबर 23 से  15 नवंबर 2023 तक के 15 दिनों राशिफल को प्रस्तुत कर रहे हैं। इस पखवाड़े में विभिन्न ग्रहों की गोचर में स्थिति अनुसार लग्न पर आधारित राशिफल प्रस्तुत किया जा रहा है l यहां दिए गए राशिफल को अपनी-अपनी कुंडली में ग्रहों की स्थिति एवं वर्तमान दशा एवं अंतर्दशा के संदर्भ में समझने पर अच्छे परिणाम की आशा की जाती है ।

मेष राशि

महीने की शुरुआत आपके लिये ज्यादा अच्छी रहेगी। आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति आपकी आस्था में वृद्धि होगी। महीने के पहले पखवाड़े में कला जगत से जुड़े लोगों को बड़े मौके मिल सकते हैं। मनोरञ्जन आदि में आप काफी रुचि लेंगे। पिछले माह की गयी मेहनत का इस महीने आपको लाभ मिलेगा।
दाम्पत्य सम्बन्धों को लेकर निष्ठावान रहना आपके हितों के लिये बेहद जरूरी है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। ग्रह स्थिति पारिवारिक मामलों के लिये अनुकूल नहीं है। हृदय रोगियों को तनाव लेने से बचना चाहिये। आपकी कार्यक्षमता में कमी हो सकती है।
सलाह:प्रतिदिन पूजास्थल के आग्नेय कोण में घी का दीपक जलायें और उसमे दो लौंग डाल दें।

वृषभ राशि

महीने की शुरुआत में समस्याओं का हल मिलना शुरू होगा। प्रशासन से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। घर के नवनिर्माण और रँगरोगन को लेकर योजना बनायेंगे। एकल जीवन जी रहे लोग इस महीने प्रेम सम्बन्धों में बँध सकते हैं। आपके स्वभाव में विनम्रता वाले व्यक्तित्व निखरेंगे। 
सरकारी कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। कारोबार में आपको बड़े नीतिगत फैसले लेने पड़ सकते हैं। पेट में दर्द और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। अपनी कमियों से सीखते हुए आगे बढ़ें। व्यर्थ की गतिविधियों में आप समय बर्बाद कर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों को लेकर कोई चूक न करें।
सलाह:नित्य गंगाजल और गौदुग्ध से शिवलिंग का अभिषेक करें।  

मिथुन राशि

महीने का प्रथम सप्ताह आपके लिये काफी अच्छा रहेगा। रुके हुए कार्यों में गति आयेगी। प्रतिष्ठित लोगों के साथ आपके सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन काफी सुखमय रहेगा। अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहेंगे। अपने भीतर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। व्यापारियों को अच्छी सफलता मिलेगी। 
सन्तान के व्यवहार से शर्मिन्दा होना पड़ सकता है। स्वार्थी मित्रों से दूरी बनाकर रखें। वचनों में कटुता रखने से बचें। गलत कार्यों के प्रति स्वाभाविक रूझान रहेगा। यह माह कुछ मानसिक चिन्ताओं का कारण बन सकता है। आप लोगों की मदद चाहते हुए भी नहीं कर पा रहे हैं।
सलाह:प्रतिदिन गाय को बेसन लगी रोटी खिलायें। 

कर्क राशि

नौकरीपेशा लोगों को बॉस प्रमोशन दे सकते हैं। जीवन में उत्साह बना रहेगा। जीवनसाथी को करियर में अच्छे परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। केटरिंग और ज्वैलरी के व्यवसाय से जुड़े लोगों की आमदनी में वृद्धि होगी। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
दिनचर्या को व्यवस्थित रखना आपके लिये चुनौती होगी। असन्तुलित खानपान के कारण परेशानी होगा। सूर्य और मङ्गल के पञ्चम भाव में गोचर के कारण पित्त बढ़ सकता है जिससे पेट में जलन की समस्या हो सकती है। काम में कुछ धीमापन होने की सम्भावना है। 
सलाह:मंगलवार को शमी के वृक्ष के नीचे दीपक जलायें।  

सिंह राशि

यदि आप कारोबार में बढ़ोतरी या नया कारोबार शुरू करने के लिये ऋण लेना चाहते हैं तो इस महीने आपका ये काम हो सकता है। मन में नये-नये विचार उत्पन्न होंगे। जीवनसाथी के साथ रोमान्टिक पलों का आनन्द उठायेंगे। महिला मित्रों के माध्यम से कुछ बेहद जरूरी काम हो सकते हैं।  
स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से जागरूक रहें। माता के साथ वैचारिक मतभेद उभर के सामने आयेंगे। ननिहाल पक्ष के लोगों से अपने सम्बन्ध खराब न करें। आलस्य का त्याग कर अपने काम को लेकर निष्ठावान रहें। 
सलाह:सोमवार को कन्याओं को भोजन करायें और देवी सूक्त का पाठ करें। 

कन्या राशि

आपको इस महीने विवाह के प्रपोज़ल प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। बौद्धिक कार्यक्षेत्र में आपको यश मिलेगा। पति-पत्नी के आपसी सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। सार्वजनिक कार्यों में आप भाग लेंगे। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
महीने की शुरुआत में धन को लेकर परेशानी हो सकती है। धन की बचत कर पाना थोड़ा कठिन होगा। आपके अधिकारों को लेकर चुनौती मिलने की सम्भावना है। आँखों में जलन की समस्या हो सकती है। इस महीने आपको अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं करना चाहिये।
सलाह:प्रतिदिन सुबह-शाम हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

तुला राशि

जॉब में मनोनुकूल स्थानान्तरण मिल सकता है। विपरीत-लिङ्गी मित्रों के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे। हर विषय को लेकर जागरूक रहने की आवश्यकता है। ज्वर और माइग्रेन जैसे रोगों का शमन होगा। सन्तान की शिक्षा को लेकर शुभ समाचार मिल सकते हैं। 
महीने का प्रथम सप्ताह शुभ नहीं रहेगा। आपको अपनी प्रतिष्ठा की चिन्ता रहेगी। लेन-देन के मामलों को लेकर सावधानी रखनी चाहिये। इधर-उधर की बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। चुगलखोरी वाले स्वभाव से आपको बचना चाहिये। पैरों में दर्द और थकान की समस्या बढ़ सकती है। 
सलाह:प्रातः स्नान के बाद घी का दीपक जलाकर अर्गला स्तोत्र का पाठ करें।  

वृश्चिक राशि

राजनीति से जुड़े लोगों के जनसम्पर्क का दायरा बढ़ेगा। प्रेम सम्बन्धों को पारिवारिक सहमति मिल सकती है। दैवीय शक्तियों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। विदेश में व्यापार की सम्भावना बन रही है। मोबाइल और ई-मेल के माध्यम से शुभ समाचार मिल सकते हैं। घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा।
धोखे और ठगी का शिकार हो सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई और परवरिश पर काफी ज्यादा धन खर्च करना पड़ेगा। मौसम में बदलाव के कारण तेज बुखार का अनुभव कर सकते हैं। आडम्बरपूर्ण आचरण के कारण आपको आलोचना झेलनी पड़ेगी। पिता के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। 
सलाह:मंगलवार को श्रीराम जी के मन्दिर में सफेद मिठाई का भोग लगायें और उन्हें लाल गुलाब की माला भेंट करें। 

धनु राशि


योजनाबद्ध तरीके से किये गये कार्यों में सफलता मिलेगी। पति-पत्नी के साथ में अच्छा समय बितायेंगे। गूढ़ विषयों के प्रति आप आकर्षित हो सकते हैं। आपका आत्मबल काफी मजबूत रहेगा। पूरा महीना आपके लिये शुभ रहेगा। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिये नयी तकनीक और रणनीति पर काम शुरू कर सकते हैं। 
महिलाओं को विटामिन डी और कैल्शियम की कमी के कारण कमजोरी महसूस होगी। पहले लिया हुआ कर्ज आपको पूरे महीने परेशान करेगा। इस महीने आपको कोई अतिरिक्त कर्ज नहीं लेना चाहिये। उच्च अधिकारी आप पर विश्वास कम करेंगे। ज्यादा भावुकता और उदारता के कारण आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। 
सलाह:प्रतिदिन सूर्य को लाल चन्दन युक्त जल से अर्घ्य दें।

मकर राशि

यदि आप नया घर खरीदना चाह रहे हैं तो आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। रिश्तेदारों पर आप धन खर्च करेंगे। कार्यक्षेत्र की बाधा दूर होने के योग बन रहे हैं। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही शुभ होने वाली है। नये सम्बन्ध स्थापित हो सकते हैं। अपने विरोधियों को मात दे पायेंगे। 
पिछले महीने की समस्याओं को सुलझाने में महीने का प्रथम पखवाड़ा बीतेगा। महीने की शुरुआत दाम्पत्य सम्बन्धों के लिये शुभ नहीं रहेगी। धन का आवागमन अच्छा रहेगा लेकिन आपको बड़ा निवेश करने से बचना चाहिये। अधिकारी वर्ग से बहस न करें। वरना नौकरी में परेशानी हो सकती है। 
सलाह:शिवजी के मंदिर में 11 बिल्वपत्र में सफेद चंदन से राम लिखकर अर्पित करें। हनुमान जी की आराधना करना लाभकारी होगा। 

कुंभ राशि

नयी जॉब आपको मिल सकती है। विद्यार्थियों को अच्छे प्रदर्शन के लिये पुरस्कार प्राप्त हो सकता है। आपकी बुद्धिमत्ता की सर्वत्र प्रशंसा होगी। आपके द्वारा लिये गये निर्णय अचूक होंगे। उच्चाधिकारियों के साथ आपके सम्बन्ध काफी अच्छे होने वाले हैं। 
3 नवम्बर को शुक्र के कन्या राशि में गोचर के साथ आपके स्वास्थ्य की समस्या बढ़ सकती है। आपके शत्रु पुनः सक्रिय हो सकते हैं। पेट में जलन की समस्या हो सकती है। जिन लोगों को गठिया की समस्या है उन्हें चिकित्सक से लगातार परामर्श लेते रहना चाहिये। 
सलाह:गाय को भीगी हुई मूंग खिलाना बहुत लाभकारी होगा। 

मीन राशि

व्यवसाय में कुछ नया शुरु करने की सम्भावना बन रही है। इस माह आपको उधार दिया हुआ पुराना धन वापस मिल जायेगा। घर में नये सदस्य बढ़ सकते हैं। नव-दम्पती फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। प्रेम-विवाह के मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी। आपकी दृढ़ इच्छाशक्ति की लोग प्रशंसा करेंगे। 
धैर्य और संयम बनाकर रखें। आर्थिक मामलों को लेकर थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। ऑफिस में किसी महिला सहकर्मी से झगड़ा हो सकता है। दूसरे सप्ताह के दौरान एलर्जी और खाँसी की समस्या होने की आशंका है।
सलाह:सोमवार को 11 कमल पुष्प दुर्गा जी को अर्पित करें और दुर्गा चालीसा का अधिकाधिक पाठ करें। 

You can share this post!

author

डॉ अमित व्यास

By News Thikhana

देश-दुनिया के प्रसिद्ध वास्तुविद् एवं ज्योतिर्विद डॉ अमित व्यास विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में ज्योतिषीय विषयों पर निरंतर लिखते हैं। वे न्यूज ठिकाना के साथ सलाहकार के तौर पर शुरुआत से ही जुड़े रहे हैं और उन्होंने न्यूजठिकाना वेबसाइट के लिए भी अब लिखना शुरू कर दिया है। जो पाठक उनसे संपर्क करके अपनी जिज्ञासाओं का समाधान चाहते हैं, उनसे मोबाइल नंबर 9414044741 पर संपर्क कर सकते हैं।

Comments

Leave Comments