आज है विक्रम संवत् 2081 के भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 07:57 त बजे तक तदुपरांत षष्ठी तिथि यानी रविवार, 08 सितंबर, 2024 परमाणु मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण, चीन-पाक पलभर में खाक पैरालंपिक: प्रवीण कुमार ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड राजस्थान: 108 आईएएस के बाद 386 आरएएस अधिकारियों का ट्रांसफर
राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपके लिए यह पखवाड़ा (01 दिसंबर से 15 दिसंबर 2023 तक), जानिए..

पाक्षिक राशिफल

राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपके लिए यह पखवाड़ा (01 दिसंबर से 15 दिसंबर 2023 तक), जानिए..

पाक्षिक राशिफल//Rajasthan/Jaipur :

पाक्षिक राशिफल में  हम इस बार 01 दिसंबर 23 से  15 दिसंबर 2023 तक के 15 दिनों राशिफल को प्रस्तुत कर रहे हैं। इस पखवाड़े में विभिन्न ग्रहों की गोचर में स्थिति अनुसार लग्न पर आधारित राशिफल प्रस्तुत किया जा रहा है l यहां दिए गए राशिफल को अपनी-अपनी कुंडली में ग्रहों की स्थिति एवं वर्तमान दशा एवं अंतर्दशा के संदर्भ में समझने पर अच्छे परिणाम की आशा की जाती है ।

इसे भी  पढ़ें

राजस्थान में अबकी बार किसकी बनेगी सरकार..? (newsthikana.com)

मेष राशि


व्यापार में नया काम मिल सकता है। आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। धन-सम्पत्ति में वृद्धि के योग बन रहे हैं। सप्ताह मध्य में छोटी दूरी की यात्रा होने के योग बन रहे हैं। परिजनों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।
पैरों में दर्द और थकान की समस्या हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अपने करियर की चिन्ता रहेगी। गलत लोगों की संगत से नुकसान होगा। अति आत्मविश्वास के कारण आप कई बार लापरवाह हो जाते हैं। 
सलाह:छोटे बच्चों को खिलौने और मिठाई का दान करें। 

वृषभ राशि


अपनी पिछली गलतियों को सुधारते हुये काफी तेजी से अपने लक्ष्य की तरह आगे बढ़ते नजर आयेंगे। व्यापार में लाभदायक पार्टनरशिप के भी योग बन रहे हैं। अपने प्रेमी को खुश करने के लिये कोई महँगा उपहार खरीद सकते हैं। मौज-मस्ती से भरपूर यह सप्ताह रहने वाला है। आपको उच्च पद सौंपा जा सकता है।परिजनों की सेहत का विशेष ध्यान दें। सरकारी जॉब कर रहे लोगों को कुछ कड़वे अनुभवों के लिये तैयार रहना चाहिये। पुराने कटु अनुभव आपको भावुक कर सकते हैं। शुक्रवार को ऐंठन और अकड़न की शिकायत हो सकती है। 
सलाह:विष्णु सहस्रनाम का सुबह एक बार पाठ करना लाभकारी होगा।  

मिथुन राशि


जॉब कर रहे लोगों को बोनस मिल सकता है। आप जिससे प्रेम करते हैं उसे अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। नयी दुकान या मकान खरीदने के लिये यह सप्ताह लाभकारी है। आप अपनी जीवनशैली को उन्नत बनाने के लिये काफी धन खर्च करेंगे।
मंगलवार को किसी महिला मित्र के साथ झगड़ा हो सकता है। इस दौरान आपको स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिये। फेफड़ों में संक्रमण के खतरे उभर सकते हैं। सम्पत्ति से जुड़े मामलों में लेन-देन को लेकर थोड़ी सावधानी रखें। बच्चे पढ़ाई को लेकर थोड़े लापरवाह रहेंगे। 
सलाह:गंगाजल और भस्म मिलाकर शिवजी को त्रिपुण्ड लगायें।  

कर्क राशि


राजनीति से जुड़े लोगों की लोकप्रियता में वृद्धि होगी। आप अपनी बातों को मजबूती से रख पायेंगे। आपकी नेतृत्व कुशलता की प्रशंसा होगी। आप अपनी योग्यता को सिद्ध करने में भी सफल रहेंगे। पिताजी के साथ अपने काम और करियर को लेकर चर्चा कर सकते हैं।
शुगर के रोगियों को यूरिन इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है। बदलते हुए मौसम को लेकर लापरवाही न करें। छोटे बच्चों को सर्द-गर्म की शिकायत होगी। अपनी काल्पनिक दुनिया से बाहर निकलकर व्यवहारिक रहें। विदेश में व्यापार कर रहे लोगों को टैक्स आदि कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
सलाह:प्रत्येक सुबह भागवत गीता के एक-एक अध्याय का पाठ करें। 

सिंह राशि


बॉस आपकी पदोन्नति की घोषणा कर सकते हैं। उच्च शिक्षा ले रहे छात्रों को जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। बेरोजगार लोग भी यदि जॉब के लिये प्रयास करते हैं तो यह सप्ताह उनके लिये उत्तम सहयोगी सिद्ध होगा। परिवार में सौहार्द बना रहेगा।
प्रतिद्वन्द्वियों की गतिविधियों को नजरअन्दाज न करें। आहार-विहार में लापरवाही से नुकसान होगा। रविवार को घर में साफ-सफाई को लेकर थोड़े गुस्से में आ सकते हैं। अपना व्यवहार हर परिस्थिति में अच्छा रखें। धन उधार लेने से परहेज करें। 
सलाह:सूर्य को नित्य सुबह अर्घ्य दें। विष्णु जी को पीले पुष्प और तुलसी दल अर्पित करें।  

कन्या राशि


सभी रुके हुए कार्य एकदम से गतिशील हो जायेंगे। आपका मन धार्मिक क्रियाकलापों और मान्यताओं के प्रति विशेष रूप से आकर्षित होगा। तीर्थ स्थलों की यात्रा करने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थी अपने शिक्षकों के प्रति आदर भाव व्यक्त करें।
विदेशों में जॉब कर रहे लोगों को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। आपके ऊपर खर्च का अतिरिक्त दबाव बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध थोड़े कटु हो सकते हैं। प्रेमी जन के ऊपर आपको धन खर्च करना पड़ेगा। विरोधी आपके मित्रों को भड़काने का प्रयास करेंगे। 
सलाह:सोमवार को मन्दिर में सात तरह का अन्न दान करें।  

तुला राशि


दाम्पत्य सम्बन्धों में आपको परिपक्वता महसूस होगी। मन को एकाग्र रखने का प्रयास करेंगे। विदेशी व्यापार में बड़ा लाभ मिल सकता है। आप स्वयं को काफी तरोताजा महसूस कर सकते हैं। जॉब में अपेक्षित बदलाव के योग बन रहे हैं। आपके आदर्शों और व्यवहार की लोग प्रशंसा करेंगे। 
ससुराल पक्ष में आर्थिक मामलों को लेकर झगड़ा हो सकता है। मन अज्ञात कारणों से विचलित हो सकता है। छोटे-मोटे रोगों को हल्के में न लें। मंगलवार को प्रेम सम्बन्धों में कड़वाहट आ सकती है। धन के लेन-देन में भी गलतियाँ हो सकती है।
सलाह:शिव जी को प्रतिदिन सफ़ेद आँकड़े की माला चढ़ायें। 

वृश्चिक  राशि


उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। करियर में कुछ फेरबदल कर सकते हैं। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात आपके काम आयेगी। अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें। छिपे हुए विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। यदि किसी अनजान रास्तों में जा रहे हैं तो सावधानी रखें। दोस्तों के साथ अपने सम्बन्ध खराब न करें। गुरुवार को कार्यक्षेत्र में किसी से झगड़ा हो सकता है। करियर को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। रुके हुए कार्यों में गति आयेगी। परिवार में वाद-विवाद हो सकता है।
सलाह:सुबह स्नानोपरान्त दुर्गा चालीसा व कुञ्जिका स्तोत्र का पाठ करें। 

धनु राशि


सन्तान शिक्षा व प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करेंगे। धार्मिक अवसरों में आप सम्मिलित होंगे। सप्ताह के मध्य में आपको कुछ नये अनुभव होंगे। जो भविष्य में आपके काफी काम आयेंगे। अपनी दिनचर्या को नियन्त्रित रखें। 
पिता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। कोई महत्वपूर्ण काम किसी कारणवश बाधित होगा। आलस्य के कारण आपके काम प्रभावित होंगे। स्वार्थी लोगों से दूरी बनाकर रखें। छोटे भाई-बहनों के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। रक्तचाप के रोगियों को अनावश्यक क्रोध करने से बचना चाहिये।
सलाह: शनिवार को जल में तिल मिलाकर पीपल के वृक्ष की जड़ों में अर्पित करें।  

मकर राशि


रिश्तेदारों का घर में आगमन हो सकता है। मित्रों की मदद से व्यवसाय में गति बढ़ेगी। ऑफिस में आपको अतिरिक्त काम करना पड़ेगा। लेकिन इसके बदले आपको प्रमोशन भी मिल सकता है। प्रेम सम्बन्धों को पारिवारिक सहमति मिल सकती है।
जोश में आकर अपना काम न बिगाड़ें। नया काम शुरू करने से पहले उसकी योजना अवश्य बनायें। अधिकारियों की डाँट खानी पड़ सकती है। रविवार को आपका किसी शुभचिन्तक से झगड़ा हो सकता है। आँखों में परेशानी हो सकती है। 
सलाह:श्रीराम स्तुति और हनुमान चालीसा का पाठ करें।  

कुम्भ राशि


व्यवसाय में बड़े अनुबन्ध कर सकते हैं। अपने मन की बातें अपने पार्टनर से शेयर करेंगे। आय बढ़ाने के लिये प्रयास करेंगे। जॉब में आपको उच्च पद दिया जा सकता है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। अपनी सम्वादशैली में स्पष्टता रखें। 
अवचेतन मन में बुरे विचार उत्पन्न हो सकते हैं। यदि प्रेम सम्बन्धों में कोई गलतफहमी है तो आपसी विश्वास बनाये रखें। आपको प्रेमी जन को समय देना पड़ेगा। सप्ताह मध्य में जीवनसाथी का स्वास्थ्य काफी परेशान कर सकता है।
सलाह:देवी जी के सामने घी का दीपक जलायें।  

मीन राशि


आपकी कार्य क्षमता में सुधार हो सकता है। कोई अति महत्वपूर्ण कार्य इस सप्ताह पूर्ण हो सकता है। किसी मांगलिक कार्यक्रम को लेकर धन खर्च कर सकते हैं। आपके यश और सम्मान में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में विशेष सफलता मिल सकती है। 
गले में दर्द और इन्फेक्शन की शिकायत हो सकती है। श्वास के रोगियों को स्वास्थ्य समस्या होगी। समय पर आराम व भोजन अवश्य लें। पिता की आज्ञा की अवहेलना न करें। जॉब में कुछ अप्रिय लोगों से भेंट हो सकती है। ऐसे में अपने व्यवहार को नियन्त्रित रखें।
सलाह:गरीब लोगों को कम्बल व रज़ाई का दान करना उत्तम रहेगा।  
 

You can share this post!

author

डॉ अमित व्यास

By News Thikhana

देश-दुनिया के प्रसिद्ध वास्तुविद् एवं ज्योतिर्विद डॉ अमित व्यास विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में ज्योतिषीय विषयों पर निरंतर लिखते हैं। वे न्यूज ठिकाना के साथ सलाहकार के तौर पर शुरुआत से ही जुड़े रहे हैं और उन्होंने न्यूजठिकाना वेबसाइट के लिए भी अब लिखना शुरू कर दिया है। जो पाठक उनसे संपर्क करके अपनी जिज्ञासाओं का समाधान चाहते हैं, उनसे मोबाइल नंबर 9414044741 पर संपर्क कर सकते हैं।

Comments

Leave Comments