आज है विक्रम संवत् 2081 के भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 07:57 त बजे तक तदुपरांत षष्ठी तिथि यानी रविवार, 08 सितंबर, 2024 परमाणु मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण, चीन-पाक पलभर में खाक पैरालंपिक: प्रवीण कुमार ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड राजस्थान: 108 आईएएस के बाद 386 आरएएस अधिकारियों का ट्रांसफर
राजस्थान पशु परिचर भर्ती का 5934 पदों पर कल से भरे जा सकते हैं फॉर्म , जाने सारी जानकारी

Rajasthan Animal Attendant Recruitment 2024Rajasthan Animal Attendant Recruitment 2024

एजुकेशन, जॉब्स और करियर

राजस्थान पशु परिचर भर्ती का 5934 पदों पर कल से भरे जा सकते हैं फॉर्म , जाने सारी जानकारी

एजुकेशन, जॉब्स और करियर/सरकारी/Rajasthan/Jaipur :

Rajasthan Animal Attendant Recruitment 2024: राजस्थान पशु परिचर भर्ती 2024 का नोटिफिकेशन 5934 पदों पर जारी: राजस्थान एनिमल अटेंडेंट भर्ती 2024 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। राजस्थान पशु परिचर के 5934 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

Rajasthan Animal Attendant Recruitment 2024 के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। Rajasthan Animal Attendant Recruitment 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रोसेस और डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध करवा दिया है। राजस्थान पशु परिचर भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 जनवरी 2024 से 17 फरवरी 2024 तक कर सकते हैं। Rajasthan Animal Attendant Recruitment 2024 के लिए योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क एवं सभी जानकारी नीचे दी गई है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले एक बार ऑफिशल नोटिफिकेशन जरूर देख लें।

आवश्यक तिथियां 

Notification Release Date    12 January 2024
Apply Start                           19 January 2024
Last Date to Apply                17 February 2024
Exam Date                            April to June 2024

सामान्य वर्ग और अनारक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपए रखा गया हैं। ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपए रखा गया है। अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क 

सामान्य वर्ग और अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु: 600 रुपए
राजस्थान के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग : 400 रुपए
समस्त दिव्यांगजन : 400 रुपए
अभ्यर्थी जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपए से कम है, के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के समान ही आवेदन शुल्क 400 रुपए रखा गया है।

आयु सीमा 

सामान्य वर्ग और अनारक्षित वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष तक रखी गई है।
इस भर्ती में आयु की गणना 1 जनवरी 2024 को आधार मानकर की जाएगी।

सामान्य वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है।

राजस्थान राज्य की मूल निवासी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सहरिया वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है।

राजस्थान राज्य के मूल निवासी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सहरिया वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट दी गई है।

विधवाओं और विवाह-विछिन्न महिलाओं के मामले में कोई आयु सीमा नहीं रखी गई है।

राजस्थान के अन्य आरक्षित वर्गों को भी राजस्थान सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

शैक्षिक योग्यता 

राजस्थान पशु परिचर भर्ती 2024 के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं कक्षा या उसके समतुल्य परीक्षा पास होना चाहिए।

देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी में कार्य करने का ज्ञान एवं राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया 

राजस्थान पशु परिचर भर्ती 2024 के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं मेडिकल के आधार पर किया जाएगा।

Written exam
Document verification
Final merit list
Medical Exam

कैसे करें अप्लाई 

अभ्यर्थी नीचे दी गई स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस को फॉलो करते हुए Rajasthan Animal Attendant Recruitment 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट को ओपन करना है।
इसके बाद आपको होम पेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करना है।
फिर आपको Rajasthan Animal Attendant Recruitment 2024 पर क्लिक करना है।
इसके बाद Rajasthan Animal Attendant Recruitment 2024 के ऑफिशल नोटिफिकेशन को ध्यान पूर्वक पूरा पढ़ लेना है।
फिर अभ्यर्थी को अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है।
इसके बाद अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी ध्यान पूर्वक सही-सही भरनी है।
फिर अपने आवश्यक डाक्यूमेंट्स, फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड करने हैं।
इसके बाद अभ्यर्थी को अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
आवेदन फॉर्म पूरा भरने के बाद इसे फाइनल सबमिट कर देना है।
अंत में आपको आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना है।

Official Website के लिए यहाँ क्लिक करें

You can share this post!

author

सौम्या बी श्रीवास्तव

By News Thikhana

Comments

Leave Comments