आज है विक्रम संवत् 2081 के भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 07:57 त बजे तक तदुपरांत षष्ठी तिथि यानी रविवार, 08 सितंबर, 2024 परमाणु मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण, चीन-पाक पलभर में खाक पैरालंपिक: प्रवीण कुमार ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड राजस्थान: 108 आईएएस के बाद 386 आरएएस अधिकारियों का ट्रांसफर
Jaipur:  देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म शताब्दी वर्ष की पूर्व संध्या पर राष्ट्र सेविका समिति का पथसंचलन

सामाजिक

Jaipur: देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म शताब्दी वर्ष की पूर्व संध्या पर राष्ट्र सेविका समिति का पथसंचलन

सामाजिक//Rajasthan/Jaipur :

राष्ट्र सेविका समिति वायव्य क्षेत्र प्रबोध वर्ग का पथ संचलन गुरुवार को आगरा रोड के अग्रसेन मार्ग स्थित अग्रवाल पीजी कॉलेज से निकला। देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म शताब्दी वर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित संचलन में 260 युवतियों और किशोरियों ने भाग लिया। संगठन गढ़े चलो सुपंथ पर बढ़े चलो गीत की स्वर लहरियों के बीच कदमताल करती युवतियां हाथ में ध्वज थामे सधे कदमों से पंथ संचलन करती निकली तो हर किसी का गर्व से सीना चौड़ा हो गया।

अग्रवाल कॉलेज, घाटगेट, रामगंज बाजार, बड़ी चौपड़, जौहरी बाजार, सांगानेरी गेट होते हुए पथ संचलन अग्रवाल कॉलेज पहुंचा। मार्ग में  समाज के अलग-अलग समूहों ने पुष्प वर्षा कर संचलन का स्वागत किया।
अग्रवाल कॉलेज में राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय सह शारीरिक प्रमुख वसुधा सुमन ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि युवतियों पर समाज की दोहरी जिम्मेदारी है। उसे दोनों जिम्मेदारियों को कर्तव्य और निष्ठा से पालन करना होगा। इसी में उनका गौरव है। युवतियों और किशोरियों को मातृत्व के गुणों का विकास करते हुए राष्ट्र निर्माण में भी जुटना है। ईश्वर द्वारा प्रदान किए गए गुणों को विकसित करते हुए अपने व्यक्त्वि का विकास ही सच्चे अर्थों में महिला सशक्तिकरण है। इस अवसर पर क्षेत्र कार्यवाहिका प्रमिला शर्मा, वर्गाधिकारी नर्मदा इंदौरिया, प्रांत कार्यवाहिका संगीता जांगिड़ उपस्थित रही।

प्रशिक्षण वर्ग का समापन शुक्रवार सुबह

उल्लेखनीय है कि राष्ट्र सेविका समिति का जयपुर प्रांत का 15 दिवसीय वर्ग जवाहर नगर स्थित सरस्वती बालिका विद्यालय में आयोजित किया जा रहा है। इसमें युवतियों और किशोरियों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए सुबह से शाम तक अनेक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। वर्ग का समापन शुक्रवार सुबह होगा।
 

You can share this post!

author

News Thikana

By News Thikhana

News Thikana is the best Hindi News Channel of India. It covers National & International news related to politics, sports, technology bollywood & entertainment.

Comments

Leave Comments