आज है विक्रम संवत् 2081 के भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 07:57 त बजे तक तदुपरांत षष्ठी तिथि यानी रविवार, 08 सितंबर, 2024 परमाणु मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण, चीन-पाक पलभर में खाक पैरालंपिक: प्रवीण कुमार ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड राजस्थान: 108 आईएएस के बाद 386 आरएएस अधिकारियों का ट्रांसफर
महिला से दुर्व्यवहार के आरोपी आईपीएस अधिकारी का निलंबन रद्द लेकिन अंडमान निकोबार भेजे गये..!

पुलिस प्रशासन

महिला से दुर्व्यवहार के आरोपी आईपीएस अधिकारी का निलंबन रद्द लेकिन अंडमान निकोबार भेजे गये..!

पुलिस प्रशासन//Delhi/New Delhi :

वर्ष 2009 बैच के एजीएमयूटी कैडर के आईपीएस अधिकारी ए.कोआन पर गोवा में महिला से छेड़छाड़ का आरोप था। इस आरोप में वे निलंबित चल रहे थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ए. कोआन का निलंबन रद्द कर दिया है लेकिन उनका स्थानांतरण  अंडमान निकोबार द्वीप समूह कर दिया गया है।

बीते वर्ष आईपीएस अधिकारी ए.कोआन पर आरोप लगा था कि उन्होंने नॉर्थ गोवा के एक बीच क्लब में महिला टूरिस्ट के साथ दुर्व्यवहार किया था। इसके अलावा उन पर यह भी आरोप था कि जिस वक्त महिला से दुर्व्यवहार की घटना हुई, उस वक्त ए.कोआन नशे की हालत में थे। इस मामले की चर्चा विधानसभा में भी हुई थी जिसके बाद गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने विधानसभा में कहा था कि हम आरोपी के खिलाफ सख्त एक्शन लेंगे। जिसके बाद ही गोवा पुलिस ने गृह मंत्रालय को आरोपी ए.कोआन के विरुद्ध रिपोर्ट दी थी। जिसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने ए. कोआन को निलंबित कर दिया था।

11 महीने बाद निलंबन रद्द लेकिन हो गया ट्रांसफर

IPS अधिकारी ए.कोआन का निलंबन 11 महीने बाद रद्द किया गया है। 11 जुलाई को जारी हुए आदेशानुसार 16 अगस्त 2023 को डॉ ए.कोआन को निलंबित कर दिया गया था। उसके खिलाफ भारतीय सेवाएं (अनुशासन 85 अपील) नियम , 1969 के नियम 3 के अनुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जानी थी। वक्त- वक्त पर इसकी जांच भी की गई और फिर 10 फरवरी 2024 को उनका निलंबन 180 दिन के लिए और बढ़ा दिया गया था। जिसे अब खत्म किया जा रहा है। गृह मंत्रालय के अवर सचिव राकेश कुमार सिंह ने बताया कि ए.कोआन के खिलाफ किसी भी तरह के भ्रष्टाचार के कोई आरोप नहीं हैं और ना ही उन पर आज की तारीख तक कोई भी जांच पेंडिग है। इन सभी मामलों को देखते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने IPS ए.कोआन का निलंबन रद्द कर दिया और गृह मंत्रालय ने उनका ट्रांसफर अंडमान निकोबार द्वीप समूह कर दिया है।

You can share this post!

author

News Thikana

By News Thikhana

News Thikana is the best Hindi News Channel of India. It covers National & International news related to politics, sports, technology bollywood & entertainment.

Comments

Leave Comments