आज है विक्रम संवत् 2081 के भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 07:57 त बजे तक तदुपरांत षष्ठी तिथि यानी रविवार, 08 सितंबर, 2024 परमाणु मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण, चीन-पाक पलभर में खाक पैरालंपिक: प्रवीण कुमार ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड राजस्थान: 108 आईएएस के बाद 386 आरएएस अधिकारियों का ट्रांसफर
खबर खुशी की: भारत में बाघ बढ़कर हुए 3167, पीएम मोदी ने जारी किया नया आंकड़ा

पर्यटन

खबर खुशी की: भारत में बाघ बढ़कर हुए 3167, पीएम मोदी ने जारी किया नया आंकड़ा

पर्यटन//Delhi/New Delhi :

पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने न सिर्फ बाघों को बचाया है, बल्कि उनकी आबादी बढ़ने के लिए अनुकूल पारिस्थितिकी भी कायम की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में बाघों की मौजूदा आबादी के आंकड़े रविवार को जारी किए। उन्होंने बताया कि भारत में वर्ष 2022 तक बाघों की आबादी 3,167 दर्ज की गई है। उन्होंने मैसुरु में ‘इंटरनेशनल बिग कैट्स अलायंस’ की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों संबोधित करते हुए कहा कि भारत ने न सिर्फ बाघों को बचाया है, बल्कि उनकी आबादी बढ़ाने के लिए अनुकूल पारिस्थितिकी भी कायम की है।
उन्होंने कहा कि ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ की सफलता न सिर्फ भारत, बल्कि पूरी दुनिया के लिए गर्व का विषय है। हम पारिस्थितिकी और अर्थव्यवस्था के बीच संघर्ष में विश्वास नहीं करतेय हम उनके सह-अस्तित्व को महत्व देते हैं। भारत एक ऐसा देश है, जहां प्रकृति की रक्षा करना संस्कृति का हिस्सा है।
कई देशों में घट रही आबादी
उन्होंने कहा कि जब अनेक टाइगर रिजर्व देशों में उनकी आबादी स्थिर है या आबादी घट रही है तो फिर भारत में तेजी से बढ़ क्यों रही है? इसका उत्तर है भारत की परंपरा, भारत की संस्कृति और भारत के समाज में बायो डायवर्सिटी को लेकर, पर्यावरण को लेकर हमारा स्वाभाविक आग्रह। एशियाटिक शेर रखने वाला भारत दुनिया का इकलौता देश हैं। शेरों की आबादी 2015 में 525 से बढ़कर 2020 में 675 हो गई है। हमारे तेंदुए की आबादी केवल चार वर्षों में 60 प्रतिशत से अधिक हो गई है।
उन्होंने कहा, ‘दशकों पहले भारत से चीता विलुप्त हो गया था। हम इस शानदार बिग बिल्लियों को नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से भारत लेकर आए हैं। कुछ दिन पहले ही कूनो नेशनल पार्क में 4 सुंदर शावकों ने जन्म लिया है। मानवता का बेहतर भविष्य तभी संभव है, जब हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहेगा, हमारा बायो डायवर्सिटी का विस्तार होता रहेगा। ये दायित्व हम सभी का है, पूरे विश्व का है। इसी भावना को हम अपनी जी-20 अध्यक्षता के दौरान निरंतर प्रोत्साहित भी कर रहे हैं।’

You can share this post!

author

Jyoti Bala

By News Thikhana

Senior Sub Editor

Comments

Leave Comments