आज है विक्रम संवत् 2081 के भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 07:57 त बजे तक तदुपरांत षष्ठी तिथि यानी रविवार, 08 सितंबर, 2024 परमाणु मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण, चीन-पाक पलभर में खाक पैरालंपिक: प्रवीण कुमार ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड राजस्थान: 108 आईएएस के बाद 386 आरएएस अधिकारियों का ट्रांसफर
राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपके लिए यह पखवाड़ा (16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2023 तक), जानिए..

पाक्षिक राशिफल

राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपके लिए यह पखवाड़ा (16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2023 तक), जानिए..

पाक्षिक राशिफल//Rajasthan/Jaipur :

पाक्षिक राशिफल में  हम इस बार 16 अक्टूबर 2023 से  31 अक्टूबर 2023 तक के 15 दिनों राशिफल को प्रस्तुत कर रहे हैं। इस पखवाड़े में विभिन्न ग्रहों की गोचर में स्थिति अनुसार लग्न पर आधारित राशिफल प्रस्तुत किया जा रहा है l यहां दिए गए राशिफल को अपनी-अपनी कुंडली में ग्रहों की स्थिति एवं वर्तमान दशा एवं अंतर्दशा के संदर्भ में समझने पर अच्छे परिणाम की आशा की जाती है ।

मेष राशि

18 को सूर्य के गोचर परिवर्तन करने के बाद से आपके ऊपर काफी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आपकी सृजनात्मक क्षमता में वृद्धि होगी। आप किसी अपने के सहयोग से भावुक हो सकते हैं। अपनी मेहनत और ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करें। उच्च अधिकारियों पर भरोसा रखें। 
पिता के स्वास्थ्य की थोड़ी चिन्ता रहेगी। ऐसे कार्यों से बिल्कुल दूर रहें जो आपको असहज करते हों। परिवार में किसी भी तरह की समस्या का निदान होगा। लेकिन आपको नैतिकता का ध्यान भी रखना होगा। मन में किसी तरह का वैचारिक द्वंद आपको परेशान करता रहेगा।
सलाह:  मन्दिर में चावल,आटा,उड़द दाल,तिल और नमक का दान करें। 

 

वृषभ राशि

व्यापार में आगे बढ़ने के शानदार मौके मिलेंगे। आपकी तीक्ष्ण बुद्धि की लोग काफी प्रशंसा करेंगे। जॉब में उच्च पद प्राप्त होने की सम्भावना है। आपको व्यवसाय में कुछ अलग अनुभव होंगे जो भविष्य में आपके काम आयेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। नया ऋण लेने से आपको बचना चाहिये। विवाहेत्तर सम्बन्धों को लेकर कोई राज खुल सकता है। इसीलिये इससे आपको बचना चाहिये। किसी परिचित के विषय में आपको बुरी खबर सुनने को मिल सकती है। 
सलाह: गाय को घी और गुड़ से बनी रोटी खिलाएं।  

मिथुन राशि

आप नयी परियोजनाओं पर काम कर सकते हैं। पुराने लोन को इस माह चुकाने का प्रयास कर सकते हैं। आय उम्मीद से बेहतर होगी। मंगल के प्रभाव से आपके नये प्रेम सम्बन्ध विकसित होंगे। व्यक्तिगत कार्यों को सामाजिक कार्यों की अपेक्षा कम महत्व देंगे। स्वजनों के साथ सम्बन्ध अच्छे रखें। सन्तान का व्यवहार रूखा और विचित्र हो सकता है। इस महीने आपको थोड़ी भागादौड़ी ज्यादा करनी पड़ेगी। इस मुश्किल समय में आपके शुभचिन्तकों और मित्रों का साथ मिलेगा। किसी स्वजन के साथ गलतफहमी हो सकती है। जो काम आपको पसन्द नहीं है उसके पीछे न पड़ें। 
सलाह:शनिवार को सूखे नारियल में शक्कर भरकर पीपल के नीचे दबा दें।  

कर्क राशि

कुछ न कुछ अच्छे परिणाम भी आपको मिलते रहेंगे। आपको अपनी प्रतिभा को सिद्ध करने का अवसर मिलेंगे। सूर्य का गोचर आपको जॉब में उच्च पद दिला सकता है। काम का अत्यधिक बोझ होने पर भी आप विचलित नहीं होंगे। अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिये अध्ययन करेंगे। गलत सलाह लेने व देने से बचें। साझेदारी वाले कारोबार में पार्टनर से किसी बात को लेकर मतभेद होने की आशंका है। आपको दूसरों के विचारों को सम्मान देने की आवश्यकता है। आपके मन में किसी मित्र के प्रति ईर्ष्या के भाव उत्पन्न हो सकते हैं। 
सलाह: पक्षियों को प्रतिदिन सप्तधान्य खिलाएं। 

सिंह राशि

आपको किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति से लाभ हो सकता है। मार्केटिंग और बाहरी गतिविधियों से आपको लाभ होगा। प्रेमी जन आपसे शादी की जिद कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में यौन सुख का भरपूर आनन्द उठायेंगे। महीने का उत्तरार्द्ध आपके लिये काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। सोशल मीडिया के माध्यम से आप भ्रमित हो सकते हैं। साहित्य से जुड़े लोगों को समस्या हो सकती है। विवाहादि कार्यक्रमों के लिये ये महीना फिलहाल बहुत सही नहीं है। पारम्परिक मान्यताओं की अवमानना न करें। अनावश्यक चिन्तन से सिरदर्द और आँखों की भी समस्या हो सकती है। 
सलाह: माथे पर केसर का तिलक करें और नाभि पर भी लगायें।  

कन्या राशि

आपका पूरा ध्यान इस समय सिर्फ आपके करियर के प्रति होना चाहिये। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अपनी रणनीति में बदलाव ला सकते हैं। राजनैतिक सम्पर्कों का आप लाभ उठायेंगे। बच्चों की सफलता से मन हर्षित होगा। 
सूर्य का तुला राशि में गोचर आपके पारिवारिक जीवन को प्रभावित कर सकता है। वाहन के मेंटीनेंस पर आपको धन खर्च करना पड़ेगा। बोलचाल की भाषा में विनम्रता का बनाये रखें। लेकिन दूसरों की चापलूसी न करें।  आपको कोई बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिये।
सलाह:पूरा सप्ताह गाय को हरी घास या सवा किलो साग खिलाएं। 

तुला राशि

दाम्पत्य जीवन काफी रोमांटिक रहेगा। सोचे हुए कार्यों को जल्दबाज़ी में पूरा करने की कोशिश न करें। सीनियर्स के माध्यम से आपको लाभ मिलेगा। नये स्टार्टअप्स को लेकर इन्वेस्टर्स का समर्थन मिल सकता है। धार्मिक पूजाओं और रीति-रिवाजों के प्रति आपका विश्वास बढ़ेगा।
बुरी संगत के कारण मानहानि हो सकती है। तीसरे सप्ताह में भी आपको व्यवसाय में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। छोटी-छोटी बातों का तिल का ताड़ न बनायें। अपरिचित लोगों से आपको नुकसान हो सकता है। 
सलाह: काली गाय को भोजन का एक भाग खिलाएं।  

वृश्चिक राशि

आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। सूर्य का आपकी राशि से एकादश भाव में गोचर रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सहायक होगा। प्रेम सम्बन्धों में बहुत ही उत्तम तालमेल रहेगा। आपकी अच्छी आदतों की लोग प्रशंसा करेंगे व प्रेरणा लेंगे।आपको अपना रूख हर जगह सन्तुलित रखना चाहिये। सबसे बड़ी समस्या आपका गुस्सा बन सकता है। आपके द्वारा बोला गया झूँठ इस माह परेशानियों में डाल सकता है। जीवनसाथी पर अपना गुस्सा न निकालें। महीने का अन्तिम सप्ताह आपके लिये शुभ नहीं है।  
सलाह:शनिवार को कच्चा दूध और जल मिलाकर पीपल के पेड़ पर डालें। शनिवार को कच्चा दूध और जल मिलाकर पीपल के पेड़ पर डालें।  

धनु राशि

भविष्य की योजनाओं के लिये आपको धन का इंतजाम करना पड़ेगा। आपको बचत करनी होगी। कुछ लोग आपके साथ धोखा कर सकते हैं। पुरानी नकारात्मक बातें दोबारा आपके सामने आ सकती हैं। लेकिन इस पर क्रोध करने से आपको बचना चाहिये।
लोगों के लिये काफी नरम रहेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को अपनी कार्यशैली पर ध्यान देने की आवश्यकता है। रिटेल व्यापारियों के लिये पूरा महीना बहुत अच्छा रहेगा। इसके साथ ही आप लोगों की मदद करने का प्रयास करेंगे। 
सलाह: विष्णु सहस्रनाम का प्रतिदिन पाठ करें। 

मकर राशि

आपकी सेहत बहुत अच्छी रहने वाली है। मार्केटिंग सम्बन्धी कार्यों से आपको लाभ होगा। मल्टीनेशनल कम्पनियों में कार्यरत लोग बीमा और अन्य जगहों पर बड़ा निवेश कर सकते हैं। रिश्तेदारों के बीच आपकी अलग ही प्रतिष्ठा रहेगी।
आपको अचानक यात्रा भी करनी पड़ सकती है। लेकिन उससे आपको लाभ भी मिलेगा। विद्यार्थी अपनी शिक्षा को लेकर काफी जोश में रहेंगे। लेकिन उस अनुपात में मेहनत भी करनी पड़ेगी। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। तीसरे सप्ताह में परिवार की थोड़ी चिन्ता रहेगी। 
सलाह: मछलियों को आटे की गोलियों खिलायें।  

कुंभ राशि

प्रभावशाली लोग आपकी मदद करेंगे। सरकारी कार्यों को आसानी से पूरा कर लेंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों में परस्पर सहयोग और सामंजस्य में वृद्धि होगी। पराक्रम और आत्मविश्वास के बलबूते परेशानियों को आप दूर कर लेंगे। धर्म-अध्यात्म में आप काफी रुचि लेंगे।
पारिवारिक वातावरण बहुत ही अच्छा रहेगा। इंटरव्यू आदि में अपेक्षित परिणाम प्राप्त होने में कठिनाई होगी। यदि आपकी कोई महिला बॉस हैं तो उनसे आपको थोड़ी समस्या हो सकती है। दूसरों के मामलों में किसी भी तरह का हस्तक्षेप न करें। 
सलाह:हनुमान चालीसा का सुबह-शाम पाठ करें।  

मीन राशि

आप पुराने कार्यों को लेकर गम्भीर रहेंगे।अविवाहित लोगों के विवाह को लेकर भी घर में चर्चा चलती रहेगी। प्रेम विवाह के लिये परिवार की अनुमति मिल सकती है। बहुत सी चीजों को एक साथ सम्भालने का दबाव रहेगा लेकिन आप इसे अच्छे से कर पायेंगे। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार किसी भी स्थिति में खराब न करें। ऐसी स्थितियों में आप घिर सकते हैं जहां आपको झूँठ बोलना पड़ सकता है। अड़ियल रवैये के साथ किसी भी मामले को न लें वरना उसके परिणाम गम्भीर भी हो सकते हैं। 
सलाह: गाय को 5 फल अवश्य खिलाएं और नारायण कवच का पाठ करें। 

 

 

You can share this post!

author

डॉ अमित व्यास

By News Thikhana

देश-दुनिया के प्रसिद्ध वास्तुविद् एवं ज्योतिर्विद डॉ अमित व्यास विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में ज्योतिषीय विषयों पर निरंतर लिखते हैं। वे न्यूज ठिकाना के साथ सलाहकार के तौर पर शुरुआत से ही जुड़े रहे हैं और उन्होंने न्यूजठिकाना वेबसाइट के लिए भी अब लिखना शुरू कर दिया है। जो पाठक उनसे संपर्क करके अपनी जिज्ञासाओं का समाधान चाहते हैं, उनसे मोबाइल नंबर 9414044741 पर संपर्क कर सकते हैं।

Comments

Leave Comments