आज है विक्रम संवत् 2081 के भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 07:57 त बजे तक तदुपरांत षष्ठी तिथि यानी रविवार, 08 सितंबर, 2024 परमाणु मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण, चीन-पाक पलभर में खाक पैरालंपिक: प्रवीण कुमार ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड राजस्थान: 108 आईएएस के बाद 386 आरएएस अधिकारियों का ट्रांसफर
राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपके लिए यह पखवाड़ा (16 अगस्त से 31 अगस्त 2023 तक), जानिए देश के प्रख्यात ज्योतिषी डॉ अमित व्यास से...

पाक्षिक राशिफल

राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपके लिए यह पखवाड़ा (16 अगस्त से 31 अगस्त 2023 तक), जानिए देश के प्रख्यात ज्योतिषी डॉ अमित व्यास से...

पाक्षिक राशिफल//Rajasthan/Jaipur :

पाक्षिक राशिफल में  हम  इस बार 16 अगस्त 2023 से  31 अगस्त 2023 तक के 15 दिनों राशिफल को प्रस्तुत कर रहे हैं। इस पखवाड़े में विभिन्न ग्रहों की गोचर में स्थिति अनुसार लग्न पर आधारित राशिफल प्रस्तुत किया जा रहा है l यहां दिए गए राशिफल को अपनी-अपनी कुंडली में ग्रहों की स्थिति एवं वर्तमान दशा एवं अंतर्दशा के संदर्भ में समझने पर अच्छे परिणाम की आशा की जाती है ।

मेष राशि

नये घर खरीदने का विचार बना सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आप भाग ले सकते हैं। पूरा पखवाड़ा आपके लिये बहुत ही शुभ रहेगा। पखवाड़े के पहले सप्ताह का उत्तरार्द्ध आपके लिये विशेष रूप से शुभ रहेगा। कला और प्रतियोगिता आदि में आपको सफलता मिलेगी।

मांसपेशियों में जकड़न जैसी समस्या होने की आशंका है। किसी को बिना माँगी सलाह न दें। आपकी बातों को लोग तोड़-मरोड़ कर पेश कर सकते हैं।

विशेष सलाह: देवी-सूक्त का नित्य पाठ करें।

वृषभ राशि

ऑनलाइन कारोबार से आपको लाभ मिलेगा। परिजनों का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा। आंतरिक रूप से सुख की अनुभूति करेंगे। जॉब और कारोबार में स्थिरता रहेगी। तात्कालिक निर्णय ले सकते हैं। बड़ों की सलाह आपके काफी काम आने वाली है।

इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े करियर में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। अत्यधिक गर्म और गरिष्ठ भोजन का सेवन करने से बचें। गैस की समस्या होने की आशंका है। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें।

विशेष सलाह:  प्रतिदिन गन्ने के रस से शिव जी का अभिषेक करें।

मिथुन राशि

कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बहुत ही अच्छा होगा। बच्चों के विवाह की तैयारी कर सकते हैं। नयी सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों पर आप भरोसा बनाये रखें। जीवनसाथी के साथ आपकी समझ और विश्वास में बढ़ोत्तरी होगी।

हृदय रोगियों को ध्यान रखना चाहिये। विद्यार्थियों को कोई कठिन प्रोजेक्ट मिल सकता है। युवाओं को अपने भविष्य की चिन्ता रहेगी। आपकी मानसिक स्थिति थोड़ी नकारात्मक हो सकती है।

विशेष सलाह:  प्रतिदिन सुबह-शाम हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशि

नये निवेश से आपको लाभ प्राप्त होगा। आपकी सामाजिक ख्याति में वृद्धि होगी। सात्विक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। अल्प प्रयासों से आपके काम सफल हो जायेंगे। आपकी सृजनात्मक क्षमता में वृद्धि होगी। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है।

किसी का अपमान न करें। कोई महत्वपूर्ण वस्तु गुम हो सकती है। अपने सिद्धांतों से किसी प्रकार का समझौता न करें। अनावश्यक खर्च आपके सामने आ सकते हैं।

विशेष सलाह:  निम्न मन्त्र का प्रतिदिन जप करें -नम: शिवाय।

सिंह राशि

विवाह योग्य लड़कियों का विवाह तय हो सकता है। बजट की वजह से रुके हुए कार्य दोबारा से शुरू हो सकते हैं। सन्तान के आचरण से गदगद रहेंगे। आप लोगों की दिल खोलकर मदद करेंगे।

काम का दबाव आपके मूड को खराब कर सकता है। चापलूस लोग आपका बड़ा नुकसान करवा सकते हैं। पुराने लोन और कर्ज के कारण थोड़ी परेशानी होगी।

विशेष सलाह:  बुधवार को गाय को हरी पालक खिलाना लाभकारी होगा। 

कन्या राशि

बड़े क्लाइंट्स के साथ आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे। सूचना प्रोद्योगिकी और सॉफ्टवेयर क्षेत्र से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। आयात-निर्यात से जुड़े कारोबारियों को लाभ मिलेगा। दामपत्य जीवन को आप काफी समय देंगे।

विदेश यात्रा में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में आपको सावधानी रखनी चाहिये। घर के बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। गुरुवार और शुक्रवार को आर्थिक नुकसान हो सकता है।

विशेष सलाह:  घर के पूजा-स्थल में हल्दी की गाँठ रखकर उसकी पूजा करें। 

तुला राशि

आप काफी शॉपिंग भी करेंगे। अपने कौशल में पारंगत होंगे। आप अपने पेशे में बदलाव कर सकते हैं। जॉब और कारोबार में आप काफी मेहनत करेंगे। शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। इस पखवाड़े के पहले सप्ताह में मंगलवार से शुक्रवार का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है।

करियर से जुड़ी कुछ अनिश्चितता हो सकती है। आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। अहंकार से आपको दूर रहना चाहिये। सूचना प्रोद्योगिकी और मीडिया से जुड़े लोगों को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

विशेष सलाह:  हनुमान बाहुक का नित्य पाठ लाभकारी होगा। 

वृश्चिक  राशि

मेहनत और लगन से काम करना आपके लिये हितकर होगा। व्यापार में उम्मीद से अधिक लाभ मिलने से उत्साहित रहेंगे। शुगर और उच्च रक्तचाप के रोगियों को लाभ मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये समय बहुत ही अच्छा है।

कुछ अनिश्चितताओं का भी आपको सामना करना पड़ेगा। यदि आपने उधार लिया है तो आपको कठिनाई होगी। बेवजह के खर्चों पर नियन्त्रण रखें। त्वचा से जुड़े हुए परेशानी हो सकती है। व्यवसाय में आप कुछ परिवर्तन कर सकते हैं।

विशेष सलाह:  रोजाना शिवजी के मंदिर जाकर जल चढ़ायें।

धनु राशि

अपने तय लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। विपरीत लिंग के लोगों के प्रति काफी आकर्षण रहेगा। पत्रकारिता और विज्ञापन से जुड़े करियर में आपको लाभ मिलेगा। किसी प्रियजन से आपकी मुलाक़ात हो सकती है। धन की समस्या दूर होगी। अपना दृष्टिकोण सकारात्मक रखें।

विद्यार्थियों को अपने मनोबल में कमी नहीं आने देना चाहिये। घुटनों में दर्द की शिकायत है तो डॉक्टर से अवश्य सम्पर्क करें। किसी के आत्मसम्मान को ठेस न पहुँचायें। मंगलवार और बुधवार को कुछ तनाव में हो सकते हैं।

विशेष सलाह:  दुर्गा सप्तशती का नित्य पाठ करें।

मकर राशि

शोध और अनुसंधान से जुड़े लोगों को अचानक सफलता मिल सकती है। घूमने-फिरने में समय बितायेंगे। जीवनसाथी की सलाह से आपको लाभ मिलेगा। उच्च अधिकारी आपके ज्ञान और योग्यता की परीक्षा ले सकते हैं। आपके आत्मबल में वृद्धि होगी।

सूर्य का गोचर आपके भाग्य को प्रभावित कर सकता है। माता-पिता की अवहेलना करना आपको भारी पड़ सकता है। सप्ताह का उत्तरार्द्ध आपके लिये अच्छा नहीं रहेगा। शुक्रवार को विशेष रूप से सावधान रहें।

विशेष सलाह:  शिव सहस्रनाम का पाठ करें।

कुम्भ राशि

आपको कार्यों में काफी अच्छे परिणाम मिलेंगे। व्यापार में फण्ड्स को लेकर आ रही समस्या दूर होगी। अपनी कार्य सम्बन्धी नीतियों का मूल्यांकन करेंगे। ससुराल पक्ष से कोई शुभ खबर मिल सकती है।

कपट और छल से दूर रहें। पेट में गर्मी न हो इससे बचने के लिये पर्याप्त मात्रा में जल का सेवन अवश्य करें। जीवनसाथी आपसे कहीं घूमने चलने की जिद कर सकता है। इस पखवाड़े के पहले सप्ताह में रविवार और शनिवार का दिन थोड़ा कमजोर हो सकता है।

विशेष सलाह:  दारिद्रय दहन स्तोत्र का पाठ करें।

मीन राशि

उच्च तकनीक और मशीनों का प्रयोग सीख सकते हैं। भाइयों और मित्रों की उन्नति से आप आनन्दित रहेंगे। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को बेहतरीन लाभ मिल सकता है। प्रतिद्वन्द्वियों पर आप भारी पड़ेंगे। गुरुवार से शनिवार तक समय बहुत ही शुभ रहने वाला है।

बुरे लोगों की संगत से आपको बचना चाहिये। यौन सम्बन्धों में नीरसता आ सकती है। आपको अपना ध्यान रखना चाहिये। शक्ति सम्पन्न लोगों से आपको युद्ध नहीं करना चाहिये। इस पखवाड़े के पहले सप्ताह में रविवार और सोमवार थोड़े कठिन दिन हो सकते हैं।

विशेष सलाह:  गाय के घी से शिवलिंग का अभिषेक करें। 

You can share this post!

author

डॉ अमित व्यास

By News Thikhana

देश-दुनिया के प्रसिद्ध वास्तुविद् एवं ज्योतिर्विद डॉ अमित व्यास विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में ज्योतिषीय विषयों पर निरंतर लिखते हैं। वे न्यूज ठिकाना के साथ सलाहकार के तौर पर शुरुआत से ही जुड़े रहे हैं और उन्होंने न्यूजठिकाना वेबसाइट के लिए भी अब लिखना शुरू कर दिया है। जो पाठक उनसे संपर्क करके अपनी जिज्ञासाओं का समाधान चाहते हैं, उनसे मोबाइल नंबर 9414044741 पर संपर्क कर सकते हैं।

Comments

Leave Comments