आज है विक्रम संवत् 2081 के भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 07:57 त बजे तक तदुपरांत षष्ठी तिथि यानी रविवार, 08 सितंबर, 2024 परमाणु मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण, चीन-पाक पलभर में खाक पैरालंपिक: प्रवीण कुमार ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड राजस्थान: 108 आईएएस के बाद 386 आरएएस अधिकारियों का ट्रांसफर
राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपके लिए यह पखवाड़ा (16 सितंबर से 30 सितंबर 2023 तक), जानिए देश के प्रख्यात ज्योतिषी डॉ अमित व्यास से..

पाक्षिक राशिफल

राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपके लिए यह पखवाड़ा (16 सितंबर से 30 सितंबर 2023 तक), जानिए देश के प्रख्यात ज्योतिषी डॉ अमित व्यास से..

पाक्षिक राशिफल//Rajasthan/Jaipur :

पाक्षिक राशिफल में  हम  इस बार  16 सितंबर 2023 से 30 सितंबर 2023 तक के 15 दिनों राशिफल को प्रस्तुत कर रहे हैं। इस पखवाड़े में विभिन्न ग्रहों की गोचर में स्थिति अनुसार लग्न पर आधारित राशिफल प्रस्तुत किया जा रहा है l यहां दिए गए राशिफल को अपनी-अपनी कुंडली में ग्रहों की स्थिति एवं वर्तमान दशा एवं अंतर्दशा के संदर्भ में समझने पर अच्छे परिणाम की आशा की जाती है ।

मेष राशि


अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। जॉब को लेकर नये प्रपोजल मिलने के योग बन रहे हैं। जॉब में वेतनवृद्धि होने के योग बन रहे हैं। ट्रान्सपोर्ट और आयात-निर्यात के व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। बॉस आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। गुरु के वक्री होने से आपका भाग्योदय होगा।
कार्यक्षेत्र में मनमानी करने से बचना चाहिये। सरकारी काम किसी कारण अटक सकते हैं। प्रतिद्वन्द्वी आपको अपमानित करने का प्रयास करेंगे।
 विशेष सलाह:विष्णु सहस्रनाम का नियमित पाठ करना लाभकारी होगा। 

वृषभ राशि


इस महीने आप काफी सकारात्मक मूड में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में नये दोस्त बन सकते हैं। विदेशी नागरिकता के लिये आवेदन कर रहे हैं तो इस माह सफलता मिल सकती है। व्यवहारिक दृष्टिकोण रखने से आपको व्यापार में धन लाभ होगा। विद्यार्थी अपनी शिक्षा को लेकर काफी एकाग्र रहेंगे। 
संचित धन में कमी आ सकती है। अस्थमा और फेफड़े के रोगियों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इस महीने बीमारियों पर आपको धन खर्च करना पड़ेगा। रियल एस्टेट कारोबारियों को बड़ा निवेश करने से पहले काफी सावधानी रखनी होगी।
 विशेष सलाह:सोमवार को पंचामृत से शिवाभिषेक करें।
मिथुन राशि


आपके व्यवहार और आचरण की सौम्यता से लोग प्रभावित होंगे। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की सैलरी में बढ़ोत्तरी होने की सम्भावना बन रही है। जो काम हाथ में लेंगे उसे पूरा करके मानेंगे। अपने शौक़ों को पूरा करने के लिये यह माह शुभ है। महीने की शुरुआत कोई उत्साही समाचार आपको दे सकती है।
उधार दिया धन आपके गले की फांस बन सकता है। युवा अपने प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। भोग-विलास के प्रति मन में विरक्ति जैसे भाव उत्पन्न हो सकते हैं। बौद्धिक क्षमताओं का दुरुपयोग न करें। आपके ऊपर झूठे आरोप लग सकते हैं।
विशेष सलाह:रविवार को किसी ब्राह्मण को गेहूँ का दान करें।  
कर्क राशि


अपने खर्चों में कटौती करने का विचार बनायेंगे। सन्तान को करियर में बड़े मौके मिलने की सम्भावना बन रही है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिये यह महिना बेहद शुभ है। प्रतियोगी परीक्षा में उत्तम परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। शेयर बाजार में हुए पिछले नुकसान की भरपाई कर लेंगे। 
अपनी मर्यादा का ध्यान रखें। अति लालच और भावुक होकर निर्णय न लें। इन्फेक्शन और सीने में जलन की शिकायत हो सकती है। सहकर्मियों से विवाद हो सकता है। महीने के तीसरे सप्ताह में आप परिवार को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं।
विशेष सलाह:शुक्रवार को घर के मन्दिर में घी का दीपक जलाकर खीर का भोग लगायें। 
सिंह राशि


इस महीने आपको जॉब में उत्तम परिणाम मिलेंगे। नये काम को लेकर क्रिएटिव आइडियाज़ मन में उत्पन्न होंगे। आपकी प्रोफेशनल लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। अपनी वाणी पर नियन्त्रण रखें। इस महीने आप अपनी स्वाभाविक कला और योग्यता के लिये अवश्य समय निकालेंगे।
यदि किसी मामले में फँसे हुए हैं तो पूरी तैयारी कर लें। मामा पक्ष में कुछ परेशानियाँ उत्पन्न होंगी। जोड़ों के दर्द और रक्तचाप की समस्या बढ़ सकती है। धन हानि होने के योग बन रहे हैं। बिजनेस पार्टनर्स पर ज्यादा विश्वास न करें।
विशेष सलाह:गुरुवार को चने की दाल का दान करें। और नित्य पिता का चरण स्पर्श करें।  
कन्या राशि


फाइनेंस को लेकर यह महीना बहुत अच्छा रहने वाला है। आपकी कार्यप्रणाली में सुधार आने की सम्भावना है। आपमें सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होगी। आपके पराक्रम और साहस में बढ़ोत्तरी होगी। 17 सितम्बर के बाद जॉब में आ रही परेशानियाँ दूर हो सकती हैं। 
नये सम्बन्धों को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को समझदारी से काम करना पड़ेगा। कोई मंहगी वस्तु गुम हो सकती है। आँखों के रोग उभर के सामने आ सकते हैं। आय के साथ आपके खर्चों में भी बढ़ोत्तरी होगी।
विशेष सलाह:शनिवार को काले वस्त्र का दान करें। 
तुला राशि


महीने का तीसरा सप्ताह दाम्पत्य सम्बन्धों में ताजगी भर देगा। 17 सितंबर को सूर्य के गोचर परिवर्तन से व्यवसाय में आ रहा अवरोध दूर होगा। उच्च शिक्षा को लेकर विदेशी संस्थान से मौके मिल सकते हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से आपको प्रसिद्धि प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।
इस महीने गले में टॉन्सिल और घुटनों के रोग उभरने की आशंका है। अधीनस्थ कर्मचारियों से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। महिलाओं को अपनी सुरक्षा की चिन्ता रहेगी। कपटपूर्ण व्यवहार से बचें।
विशेष सलाह:गाय को प्रतिदिन भोजन का एक भाग निकाल कर दें।  
वृश्चिक राशि


आप इस महीने कहीं पर्यटन के लिये भी जा सकते हैं। धार्मिक गतिविधियों में आप काफी ध्यान देंगे। यदि आप किसी प्रोजेक्ट के लिये लोन लेना चाह रहे हैं तो भी महीना आपके लिये हितकर रहेगा। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है।
माह के मध्य में सूर्य के गोचर परिवर्तन के कारण आप थोड़े अड़ियल हो सकते हैं। किसी विवादित मामले में फँसने की आशंका है। क्रोध व कठोर भाषा का प्रयोग करने से बचें। गलतफहमी के कारण मित्रों के साथ आपके सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं।
विशेष सलाह:महामृत्युंजय मन्त्र की एक माला का जप करना लाभकारी रहेगा।  
धनु राशि


कार्यक्षेत्र में आपको बड़ा गम्भीर टास्क मिल सकता है। आपके आदर्शवादी व्यवहार के कारण आपकी प्रशंसा होगी। मनपसन्द विषयों के लिये आप इस महीने समय निकाल ही लेंगे। जीवनसाथी से आपको उपहार मिल सकता है। 
नये अनुबन्ध करने से आपको परेशानी होगी। आपसे ईर्ष्या रखने वाले लोग षड्यन्त्र रख सकते हैं। काम की अधिकता के कारण कई बार आप तनाव में आयेंगे। इसके कारण आपकी पाचन क्षमता पर भी असर पड़ सकता है।
विशेष सलाह:नित्य प्रातः स्नानोपरान्त गायत्री मन्त्र की एक माला का जप करें।  
मकर राशि


उत्तरार्द्ध में आपको करियर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। दाम्पत्य जीवन काफी अच्छा रहेगा। जॉब में अपने लक्ष्यों को तय समय पर पूरा कर लेंगे। सम्पत्ति के लेन-देन से आपको लाभ मिलेगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता रहेगी।
राजनीति से जुड़े लोगों को अन्तर्कलह का सामना करना पड़ सकता है। बच्चों की प्रगति से आप उत्साहित रहेंगे। सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट पर आप काफी लोकप्रिय हो सकते हैं। मशीनरी का अच्छा उपयोग करेंगे।
विशेष सलाह:दुर्गाचालीसा का नित्य पाठ करें।
कुम्भ राशि


व्यापार की स्थितियों में सुधार होगा। जॉब में नये अनुबन्ध होने के योग बन रहे हैं। नये प्रेम सम्बन्ध विकसित हो सकते हैं। चुनावों में उतर रहे राजनीतिक लोगों के लिये यह महीना बेहद भाग्यशाली रहने वाला है। अपने विचारों को बहुत अच्छे तरीके से जनता तक पहुँचा लेंगे।
भागदौड़ के कारण परेशानी उत्पन्न हो सकती है। कर्ज के दबाव में आप आ सकते हैं। गुप्त शत्रुओं को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। सेहत को लेकर सावधानी रखें। मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न हो सकते हैं।
विशेष सलाह:गुरुवार को निम्न मंत्र का 108 बार जप करें -ॐ नमः शिवाय।
मीन राशि


आपके लिये यह माह कुछ सबक लेकर आया है। पिछली गलतियों को सुधार कर आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। तनाव धीरे-धीरे कम होगा। जॉब को लेकर अस्थिरता का निवारण हो जायेगा। पारिवारिक तनाव का कोई हल निकल आयेगा।
महीने का उत्तरार्द्ध आपके लिये शुभ नहीं रहेगा। वाहन में अचानक खराबी आ सकती है। महीने के अन्तिम सप्ताह में आपके शत्रु बढ़ सकते हैं। विरोधी आपके प्रति शत्रु होने के योग बन रहे हैं।
विशेष सलाह:शनिवार को सरसों के तेल का दान करना हितकर होगा।  

You can share this post!

author

News Thikana

By News Thikhana

News Thikana is the best Hindi News Channel of India. It covers National & International news related to politics, sports, technology bollywood & entertainment.

Comments

Leave Comments