आज है विक्रम संवत् 2081 के भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 07:57 त बजे तक तदुपरांत षष्ठी तिथि यानी रविवार, 08 सितंबर, 2024 परमाणु मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण, चीन-पाक पलभर में खाक पैरालंपिक: प्रवीण कुमार ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड राजस्थान: 108 आईएएस के बाद 386 आरएएस अधिकारियों का ट्रांसफर
राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपके लिए यह पखवाड़ा (16 दिसंबर से 31 दिसंबर 2023 तक), जानिए..

पाक्षिक राशिफल

राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपके लिए यह पखवाड़ा (16 दिसंबर से 31 दिसंबर 2023 तक), जानिए..

पाक्षिक राशिफल//Rajasthan/Jaipur :

पाक्षिक राशिफल में  हम इस बार 16 दिसंबर 23 से  31 दिसंबर 2023 तक के 15 दिनों का राशिफल को प्रस्तुत कर रहे हैं। इस पखवाड़े में विभिन्न ग्रहों की गोचर में स्थिति अनुसार लग्न पर आधारित राशिफल प्रस्तुत किया जा रहा है l यहां दिए गए राशिफल को अपनी-अपनी कुंडली में ग्रहों की स्थिति एवं वर्तमान दशा एवं अंतर्दशा के संदर्भ में समझने पर अच्छे परिणाम की आशा की जाती है ।

मेष राशि


महीने के दूसरे सप्ताह में ससुराल पक्ष में कुछ परेशानियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। आपके अनुमान गलत सिद्ध हो सकते हैं। बच्चों की प्रगति से आप उत्साहित रहेंगे। सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट पर आप काफी लोकप्रिय हो सकते हैं। मशीनरी का अच्छा उपयोग करेंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों में खट्टे-मीठे अनुभव होंगे। इसीलिये अति आत्मविश्वास से आपको बचना चाहिये। राजनीति से जुड़े लोगों को अन्तर्कलह का सामना करना पड़ सकता है।
सलाह:शनिवार को सूखे नारियल में शक्कर भरकर पीपल के नीचे दबा दें।  

वृषभ राशि


दूसरे सप्ताह में आपको नौकरी और व्यवसाय को लेकर थोड़ी परेशानी होगी। व्यापारियों को कर्ज के दबाव का सामना करना पड़ सकता है। गुप्त शत्रुओं को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। सेहत को लेकर सावधानी रखें। मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न हो सकते हैं। अपनी जवाबदारी से पीछे न हटें। मित्रों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। फिजूलखर्ची के कारण आपका बजट बिगड़ सकता है। 
सलाह:  मन्दिर में चावल,आटा,उड़द दाल,तिल और नमक का दान करें। 

मिथुन राशि


सन्तान का व्यवहार कभी-कभी चिड़चिड़ा हो सकता है। महीने का उत्तरार्ध आपके लिये शुभ नहीं रहेगा। 25 दिसम्बर को आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। वाहन में अचानक खराबी आ सकती है। महीने के अन्तिम सप्ताह में आपके शत्रु बढ़ सकते हैं। विरोधियों के आपके प्रति शत्रु होने के योग बन रहे हैं। 
सलाह:पूरा सप्ताह गाय को हरी घास या सवा किलो साग खिलायें। 

कर्क राशि


कार्यक्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने को लेकर लालायित रहेंगे। प्रतिद्वन्द्वी आपको अपमानित करने का प्रयास करेंगे। आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें। प्रेम-सम्बन्धों में भावनात्मक दूरियाँ आ सकती हैं। शंकालु प्रवृत्ति के कारण आपके रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। सरकारी काम बिना किसी कारण अटक सकते हैं। तीसरा सप्ताह दाम्पत्य सम्बन्धों के लिये शुभ नहीं है। 25 दिसम्बर को स्वास्थ्य समस्या होने की सम्भावना है। 
सलाह: काली गाय को भोजन का एक भाग खिलायें।  

सिंह राशि


बचत किये हुये धन में कमी आ सकती है। अस्थमा और फेफड़े के रोगियों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इस महीने आप कल्पना लोक में खोये रहेंगे। अपनी सक्रियता को कम न होने दें। इष्ट मित्रों से अपने विचारों को छिपाने का प्रयास न करें। ससुराल पक्ष से जुड़ें लोगों की चिन्ता होगी। बुजुर्ग लोगों का आशीर्वाद अवश्य लें। 
सलाह: गाय को घी और गुड़ से बनी रोटी खिलायें।  

कन्या राशि

आकस्मिक खर्च की सम्भावना बन रही है। उधार दिया धन आपके गले की फाँस बन सकती है। विलास के प्रति मन में विरक्ति जैसे भाव उत्पन्न हो सकते हैं। अपने अधिकारों का दुरुपयोग न करें। आपके ऊपर झूठे आरोप लग सकते हैं। युवा अपने प्रेम-सम्बन्धों को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। झगड़े और विवादों से दूरी बनाकर रखें। 
सलाह:हनुमान चालीसा का सुबह-शाम पाठ करें।  

तुला राशि


इस माह पिता के साथ वैचारिक तनाव खुलकर व्यक्त होगा। लेकिन अपनी मर्यादा का ध्यान रखें। अति लालच और भावुक होकर निर्णय न लें। इन्फेक्शन और सीने में जलन की शिकायत हो सकती है। सहकर्मियों से विवाद हो सकता है। आपके गुस्से के कारण जीवनसाथी से सम्बन्ध प्रभावित होंगे। मांगलिक कार्यक्रमों में कुछ बाधा आ सकती है। 
सलाह: माथे पर केसर का तिलक करें और नाभि पर भी लगायें।  

वृश्चिक  राशि


यदि कोई मामला अटका हुआ है तो उसको लेकर कोई लापरवाही न करें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको समस्या आने की सम्भावना है। ननिहाल पक्ष में कुछ परेशानियाँ उत्पन्न होंगी। जोड़ों के दर्द और रक्तचाप की समस्या बढ़ सकती है। धन हानि होने के योग बन रहे हैं। बिजनेस पार्टनर्स पर ज्यादा विश्वास न करें। 
सलाह:गाय को 5 फल अवश्य खिलायें और नारायण कवच का पाठ करें।  

धनु राशि


आँखों के रोग उभर के सामने आ सकते हैं। आय के साथ आपके खर्चों में भी बढ़ोत्तरी होगी। माह के तीसरे सप्ताह में परिवार की सुरक्षा को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। अहँकारी व्यवहार के कारण लोग आपकी निन्दा कर सकते हैं। बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप अपने परिवार पर न पड़ने दें। 25 दिसम्बर के बाद मित्रों से झगड़ा हो सकता है। नये सम्बन्धों को लेकर थोड़े सावधान रहें। अपना व्यवहार शान्त बनाए रखें।  
सलाह:शनिवार को कच्चा दूध और जल मिलाकर पीपल के पेड़ पर डालें। शनिवार को कच्चा दूध और जल मिलाकर पीपल के पेड़ पर डालें।  

मकर राशि


इस महीने गले में टॉन्सिल और घुटनों के रोग उभरने की आशंका है। अधीनस्थ कर्मचारियों से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। महिलाओं को अपनी सुरक्षा की चिन्ता रहेगी। प्रियजनों से कपट पूर्ण व्यवहार से बचें। आपकी विश्वसनीयता इससे गिर सकती है। महीने के अन्तिम कुछ दिनों में जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। हड्डियों में दर्द और गठिया रोगियों के लिये अन्तिम सप्ताह शुभ नहीं है। 
सलाह: मछलियों को आटे की गोलियों खिलायें।  

कुम्भ राशि


दाम्पत्य सम्बन्धों में आपको परिपक्वता महसूस होगी। मन को एकाग्र रखने का प्रयास करेंगे। विदेशी व्यापार में बड़ा लाभ मिल सकता है। आप स्वयं को काफी तरोताजा महसूस कर सकते हैं। जॉब में अपेक्षित बदलाव के योग बन रहे हैं। आपके आदर्शों और व्यवहार की लोग प्रशंसा करेंगे। 
ससुराल पक्ष में आर्थिक मामलों को लेकर झगड़ा हो सकता है। मन अज्ञात कारणों से विचलित हो सकता है। छोटे-मोटे रोगों को हल्के में न लें। 
सलाह:विष्णु सहस्रनाम का प्रतिदिन पाठ करें। 

मीन राशि


अपनी पिछली गलतियों को सुधारते हुये काफी तेजी से अपने लक्ष्य की तरह आगे बढ़ते नजर आयेंगे। व्यापार में लाभदायक पार्टनरशिप के भी योग बन रहे हैं। अपने प्रेमी को खुश करने के लिये कोई महँगा उपहार खरीद सकते हैं। मौज-मस्ती से भरपूर यह सप्ताह रहने वाला है। आपको उच्च पद सौंपा जा सकता है।परिजनों की सेहत का विशेष ध्यान दें। सरकारी जॉब कर रहे लोगों को कुछ कड़वे अनुभवों के लिये तैयार रहना चाहिये। पुराने कटु अनुभव आपको भावुक कर सकते हैं।
सलाह:सूर्य को नित्य सुबह अर्घ्य दें। विष्णु जी को पीले पुष्प और तुलसी दल अर्पित करें।  
 

You can share this post!

author

डॉ अमित व्यास

By News Thikhana

देश-दुनिया के प्रसिद्ध वास्तुविद् एवं ज्योतिर्विद डॉ अमित व्यास विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में ज्योतिषीय विषयों पर निरंतर लिखते हैं। वे न्यूज ठिकाना के साथ सलाहकार के तौर पर शुरुआत से ही जुड़े रहे हैं और उन्होंने न्यूजठिकाना वेबसाइट के लिए भी अब लिखना शुरू कर दिया है। जो पाठक उनसे संपर्क करके अपनी जिज्ञासाओं का समाधान चाहते हैं, उनसे मोबाइल नंबर 9414044741 पर संपर्क कर सकते हैं।

Comments

Leave Comments