आज है विक्रम संवत् 2081 के भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 07:57 त बजे तक तदुपरांत षष्ठी तिथि यानी रविवार, 08 सितंबर, 2024 परमाणु मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण, चीन-पाक पलभर में खाक पैरालंपिक: प्रवीण कुमार ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड राजस्थान: 108 आईएएस के बाद 386 आरएएस अधिकारियों का ट्रांसफर
राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपके लिए यह पखवाड़ा (01 सितंबर से  15 सितंबर 2023 तक), जानिए देश के प्रख्यात ज्योतिषी डॉ अमित व्यास से...

पाक्षिक राशिफल

राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपके लिए यह पखवाड़ा (01 सितंबर से 15 सितंबर 2023 तक), जानिए देश के प्रख्यात ज्योतिषी डॉ अमित व्यास से...

पाक्षिक राशिफल//Rajasthan/Jaipur :

पाक्षिक राशिफल में  हम  इस बार 10 सितंबर 2023 से 15 सितंबर 2023 तक के 15 दिनों राशिफल को प्रस्तुत कर रहे हैं। इस पखवाड़े में विभिन्न ग्रहों की गोचर में स्थिति अनुसार लग्न पर आधारित राशिफल प्रस्तुत किया जा रहा है l यहां दिए गए राशिफल को अपनी-अपनी कुंडली में ग्रहों की स्थिति एवं वर्तमान दशा एवं अंतर्दशा के संदर्भ में समझने पर अच्छे परिणाम की आशा की जाती है ।

 

 

मेष राशि

जॉब को लेकर नये प्रपोजल मिलने के योग बन रहे हैं। जॉब में वेतनवृद्धि होने के योग बन रहे हैं। ट्रान्सपोर्ट और आयात-निर्यात के व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। बॉस आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। गुरु के वक्री होने से आपका भाग्योदय होगा। उच्च पद मिलने की प्रबल सम्भावना बन रही है। महीने की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में मनमानी करने से बचना चाहिये। सरकारी काम किसी कारण अटक सकते हैं। प्रतिद्वन्द्वी आपको अपमानित करने का प्रयास करेंगे। आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें। प्रेम सम्बन्धों में भावनात्मक दूरियाँ आ सकती हैं। शंकालु प्रवृत्ति के कारण आपका मन खराब हो सकता है।

विशेष सलाह: हनुमान जी को जनेऊ और सिंदूर चढ़ाएं।  

वृषभ राशि

कार्यक्षेत्र में नये दोस्त बन सकते हैं। विदेशी नागरिकता के लिये आवेदन कर रहे हैं तो इस माह सफलता मिल सकती है। व्यवहारिक दृष्टिकोण रखने से आपको व्यापार में धन लाभ होगा। विद्यार्थी अपनी शिक्षा को लेकर काफी एकाग्र रहेंगे। नया वाहन खरीदने का विचार कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। 
इंश्योरेंस से आपको लाभ मिलेगा।अपनी सामाजिक सक्रियता को कम न होने दें। इष्ट मित्रों से अपने विचारों को छिपाने का प्रयास न करें। महीने की शुरुआत में आप परिवार और आस-पास के लोगों के कारण फँसे रहेंगे। संचित धन में कमी आ सकती है। 
अस्थमा और फेफड़े के रोगियों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

विशेष सलाह:  सुबह-शाम ॐकार का जाप करें।  

मिथुन राशि

महीने का शुरुआती भाग आपके लिये काफी शुभ रहने वाला है। आपके व्यवहार और आचरण की सौम्यता से लोग प्रभावित होंगे। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की सैलरी में बढ़ोत्तरी होने की सम्भावना बन रही है। जो काम हाथ में लेंगे उसे पूरा करके मानेंगे। 
उधार दिया धन आपके गले की फांस बन सकता है। युवा अपने प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। भोग-विलास के प्रति मन में विरक्ति जैसे भाव उत्पन्न हो सकते हैं। बौद्धिक क्षमताओं का दुरुपयोग न करें। आपके ऊपर झूठे आरोप लग सकते हैं। झगड़े और विवादों से दूरी बनाकर रखें। डायबिटीज़ और लीवर के रोगियों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिये।
 मौसमी बीमारियाँ भी आपको गम्भीर रूप से प्रभावित कर सकती हैं।    

विशेष सलाह: दुर्गा चालीसा का नियमित पाठ करें।

कर्क राशि

4 सितंबर को गुरु के वक्री होने से व्यवसाय में तेजी से विस्तार कर सकते हैं। अपने खर्चों में कटौती करने का विचार बनायेंगे। सन्तान को करियर में बड़े मौके मिलने की सम्भावना बन रही है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिये यह महिना बेहद शुभ है।
ऐसे कार्यों से बचें जिसका आपको अनुभव न हो। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। महीने की शुरुआत में पिता के साथ वैचारिक तनाव खुलकर व्यक्त होगा। लेकिन अपनी मर्यादा का ध्यान रखें। अति लालच और भावुक होकर निर्णय न लें। इन्फेक्शन और सीने में जलन की शिकायत हो सकती है। सहकर्मियों से विवाद हो सकता है।

 विशेष सलाह: गणेश जी के मन्त्र का जाप करें -ॐ गं गणपतये नमः।

सिंह राशि

अपनी स्वाभाविक कला और योग्यता के लिये अवश्य समय निकालेंगे। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव काफी होने के बाद भी आप रिलेक्स मूड में रहेंगे। व्यापार में आपको मोटी कमाई हो सकती है। पारिवारिक वातावरण काफी मधुर रहने वाला है। महीने की शुरुआत आपके लिये बहुत अच्छी रहेगी। यदि किसी मामले में फँसे हुए हैं तो पूरी तैयारी कर लें। मामा पक्ष में कुछ परेशानियाँ उत्पन्न होंगी। जोड़ों के दर्द और रक्तचाप की समस्या बढ़ सकती है। धन हानि होने के योग बन रहे हैं। बिजनेस पार्टनर्स पर ज्यादा विश्वास न करें।
 महीने के मध्य में आपके प्रभुत्व और अधिकारों में कमी आ सकती है।

विशेष सलाह: शिवलिंग पर कच्चे काले तिल और गंगाजल चढ़ायें।

कन्या राशि

मानसिक परेशानियों का निवारण होगा। सम्पत्ति के क्रय-विक्रय से धन लाभ प्राप्त होगा। बॉस आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। प्रोफेशनल मामलों को लेकर काफी सक्रिय रहने वाले हैं। विद्यार्थियों की एकाग्रता और स्मरणशक्ति में वृद्धि होगी। टेक्सटाइल और आभूषणों के व्यापार में बड़ी तरक्की हो सकती है। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग आपकी काफी मदद करेगा। परिवार की सुरक्षा को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। अहंकारी व्यवहार के कारण लोग आपकी निन्दा कर सकते हैं। बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप अपने परिवार पर न पड़ने दें। महीने की शुरुआत में मित्रों से झगड़ा हो सकता है। नये सम्बन्धों को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं।

विशेष सलाह: माँ दुर्गा जी को गुड़ और शहद का भोग लगायें। 

तुला राशि
 

प्रथम सप्ताह में गुरु और शुक्र का गोचर परिवर्तन आपको व्यवसाय में काफी लाभ देगा। पुराने निवेश को लेकर धन लाभ हो सकता है। दूसरा सप्ताह करियर को लेकर विशेष रूप से शुभ रहेगा। महीने का तीसरा सप्ताह दाम्पत्य सम्बन्धों में ताजगी भर देगा।
अधीनस्थ कर्मचारियों से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। महिलाओं को अपनी सुरक्षा की चिन्ता रहेगी। कपटपूर्ण व्यवहार से बचें। महीने के शुरुआती हफ्तों में आप बिजनेस में आ रहे बदलावों को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। प्रथम सप्ताह में आप जीवनसाथी से किसी बात को लेकर झगड़ सकते हैं। लेकिन, इसके बाद सम्बन्धों में सुधार हो जायेगा।

विशेष सलाह: सूर्य भगवान को लाल पुष्प मिलाकर अर्घ्य दें।

वृश्चिक राशि

अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। पहला और दूसरा सप्ताह बहुत शुभ रहने वाला है। वाक्चातुर्य से आपके काम बन जायेंगे। बॉस के साथ आपके सम्बन्ध मधुर बनेंगे। बच्चों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। 
आत्मविश्लेषण द्वारा आप अपने व्यक्तित्व की समस्याओं को पहचानने का प्रयास करें। माह के मध्य में सूर्य के गोचर परिवर्तन के कारण आप थोड़े अड़ियल हो सकते हैं। किसी विवादित मामले में फँसने की आशंका है। क्रोध व कठोर भाषा का प्रयोग करने से बचें। 
गलतफहमी के कारण मित्रों के साथ आपके सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं।

विशेष सलाह: इस सप्ताह आपको गुरु मन्त्र या पंचाक्षरी मन्त्र का जाप करना चाहिये -नमः शिवाय।

धनु राशि
 

कार्यक्षेत्र में आपको बड़ा गम्भीर टास्क मिल सकता है। आपके आदर्शवादी व्यवहार के कारण आपकी प्रशंसा होगी। मनपसन्द विषयों के लिये आप इस महीने समय निकाल ही लेंगे। जीवनसाथी से आपको उपहार मिल सकता है। व्यवसाय को लेकर दीर्घकालिक योजना बना सकते हैं। पहला और तीसरा सप्ताह आपके लिये बेहद शुभ रहेगा।नये अनुबन्ध करने से आपको परेशानी होगी। आपसे ईर्ष्या रखने वाले लोग षड्यन्त्र रख सकते हैं। काम की अधिकता के कारण कई बार आप तनाव में आयेंगे। इसके कारण 
आपकी पाचन क्षमता पर भी असर पड़ सकता है। मशीनरी सम्बन्धी व्यवसाय में परेशानी होगी। 

विशेष सलाह: पक्षियों और गाय के लिये भोजन का हिस्सा अवश्य निकालें।

मकर राशि

दाम्पत्य जीवन काफी अच्छा रहेगा। जॉब में अपने लक्ष्यों को तय समय पर पूरा कर लेंगे। सम्पत्ति के लेन-देन से आपको लाभ मिलेगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। जॉब में स्थानान्तरण मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में विस्तार कर सकते हैं। महीने के प्रथम सप्ताह में आप जमीन-सम्पत्ति को लेकर बड़ी डील हो सकती है।दूसरे सप्ताह में ससुराल पक्ष में कुछ परेशानियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। आपके अनुमान गलत सिद्ध हो सकते हैं। इसीलिये अति आत्मविश्वास से आपको बचना चाहिये। राजनीति से जुड़े लोगों को अन्तर्कलह का सामना करना पड़ सकता है। बच्चों की प्रगति से आप उत्साहित रहेंगे।  

विशेष सलाह: नित्य स्नानोपरांत सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करें।

कुंभ राशि

व्यापार की स्थितियों में सुधार होगा। जॉब में नये अनुबन्ध होने के योग बन रहे हैं। नये प्रेम सम्बन्ध विकसित हो सकते हैं। चुनावों में उतर रहे राजनीतिक लोगों के लिये यह  बेहद भाग्यशाली रहने वाला है।अपने विचारों को बहुत अच्छे तरीके से जनता तक पहुँचा लेंगे। बेरोजगार लोगों को जॉब मिल सकती है।भागदौड़ के कारण परेशानी उत्पन्न हो सकती है। कर्ज के दबाव में आप आ सकते हैं। गुप्त शत्रुओं को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। सेहत को लेकर सावधानी रखें। मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न हो सकते हैं। अपनी जवाबदारी से पीछे न हटें। फिजूलखर्ची के कारण आपका बजट बिगड़ सकता है।

विशेष सलाह: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और लड्डू का भोग लगाएं।

मीन राशि

पिछली गलतियों को सुधार कर आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। तनाव धीरे-धीरे कम होगा। जॉब को लेकर अस्थिरता का निवारण हो जायेगा। पारिवारिक तनाव का कोई हल निकल आयेगा। महीने के दूसरे सप्ताह में अटके हुए फण्ड आपको मिल सकते हैं। 
धन प्राप्ति के नये मार्ग प्रशस्त होने के योग बन रहे हैं। विरोधी आपके प्रति शत्रु होने के योग बन रहे हैं। होटल कारोबारियों को महीने के शुरुआत में घाटा झेलना पड़ सकता है। यात्रा के कारण स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है। 
सन्तान का व्यवहार कभी-कभी चिड़चिड़ा हो सकता है।

 विशेष सलाह: शिव ताण्डव स्तोत्र का नियमित सुबह पाठ करें।

 

You can share this post!

author

डॉ अमित व्यास

By News Thikhana

देश-दुनिया के प्रसिद्ध वास्तुविद् एवं ज्योतिर्विद डॉ अमित व्यास विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में ज्योतिषीय विषयों पर निरंतर लिखते हैं। वे न्यूज ठिकाना के साथ सलाहकार के तौर पर शुरुआत से ही जुड़े रहे हैं और उन्होंने न्यूजठिकाना वेबसाइट के लिए भी अब लिखना शुरू कर दिया है। जो पाठक उनसे संपर्क करके अपनी जिज्ञासाओं का समाधान चाहते हैं, उनसे मोबाइल नंबर 9414044741 पर संपर्क कर सकते हैं।

Comments

Leave Comments