आज है विक्रम संवत् 2081 के भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 07:57 त बजे तक तदुपरांत षष्ठी तिथि यानी रविवार, 08 सितंबर, 2024 परमाणु मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण, चीन-पाक पलभर में खाक पैरालंपिक: प्रवीण कुमार ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड राजस्थान: 108 आईएएस के बाद 386 आरएएस अधिकारियों का ट्रांसफर
राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपके लिए यह पखवाड़ा (01 मई से 15 मई 2024 तक), जानिए...

पाक्षिक राशिफल

राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपके लिए यह पखवाड़ा (01 मई से 15 मई 2024 तक), जानिए...

पाक्षिक राशिफल//Rajasthan/Jaipur :

पाक्षिक राशिफल में हम इस बार  01मई  2024 से  15 मई 2024 तक के 15 दिनों का राशिफल को प्रस्तुत कर रहे हैं। इस पखवाड़े में विभिन्न ग्रहों की गोचर में स्थिति अनुसार लग्न पर आधारित राशिफल प्रस्तुत किया जा रहा है यहां दिए गए राशिफल को अपनी-अपनी कुंडली में ग्रहों की स्थिति एवं वर्तमान दशा एवं अंतर्दशा के संदर्भ में समझने पर अच्छे परिणाम की आशा की जाती है । जो पाठक हमारे ज्योतिषी डॉ. अमित व्यास से संपर्क करके अपनी जिज्ञासाओं का समाधान चाहते हैं, उनसे  मोबाइल नंबर  9414044741 पर संपर्क कर सकते हैं।

मेष राशि


आपको अपनी प्रतिभा को सिद्ध करने का अवसर मिलेंगे। सूर्य का राशि में गोचर आपको जॉब में उच्च पद दिला सकता है। काम का अत्यधिक बोझ होने पर भी आप विचलित नहीं होंगे। अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिये अध्ययन बढ़ायें। गुरु के गोचर परिवर्तन के कारण जो लोग स्थानान्तरण की सोच रहे थे, उन्हें अचानक जॉब बदलने के अवसर मिल सकते हैं।
सलाह:   मन्दिर में चावल,आटा,उड़द दाल,तिल और नमक का दान करें।  
वृषभ राशि


आपको एक बड़ी मजबूत और जिम्मेदार भूमिका निभानी पड़ सकती है। आप अपने परिजनों पर धन खर्च कर सकते हैं। उच्च पदों पर विराजमान लोगों को सम्मान प्राप्त होगा। पुराने मित्रों का सहयोग मिलने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आपकी राशि में गुरु और शुक्र के गोचर होने से आप काफी महत्वपूर्ण भूमिका में रहेंगे।
सलाह:  गाय को घी और गुड़ से बनी रोटी खिलायें। 
मिथुन राशि


वरिष्ठ और अनुभवी लोगों से आपको सलाह अवश्य लेनी चाहिये। आपका पूरा ध्यान इस समय सिर्फ आपके करियर के प्रति होना चाहिये। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अपनी रणनीति में बदलाव ला सकते हैं। राजनीतिक सम्पर्कों का आप काफी अच्छा लाभ उठायेंगे। बच्चों की सफलता से मन हर्षित होगा।
सलाह:  शनिवार को सूखे नारियल में शक्कर भरकर पीपल के नीचे दबा दें।

कर्क राशि

दाम्पत्य जीवन काफी रोमान्टिक रहेगा। सोचे हुये कार्यों को जल्दबाज़ी में पूरा करने की कोशिश न करें। नये कारोबार को लेकर निवेशकों का समर्थन मिल सकता है। धार्मिक पूजा और रीति-रिवाजों के प्रति आपका विश्वास बढ़ेगा। युवा अपने दोस्तों और मनोरञ्जन वाली गतिविधियों को पर्याप्त समय देंगे। होटल और रेस्टोरेन्ट कारोबारियों की बिक्री में अचानक वृद्धि हो सकती है। 
सलाह:  पक्षियों को प्रतिदिन सप्तधान्य खिलायें।  
सिंह राशि


रचनात्मक कार्यों में विशेष रुचि लेंगे। मन में नयी आशायें जन्म लेंगी जो आपको सुख देंगी। जीवनसाथी की सेवा और देखभाल से आप प्रसन्न रहेंगे। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। सूर्य का आपकी राशि से दशम भाव में गोचर रुके हुये कार्यों को पूरा करने में सहायक होगा। प्रेम सम्बन्धों में बहुत ही उत्तम तालमेल रहेगा। 
सलाह:  माथे पर केसर का तिलक करें और नाभि पर भी लगायें।
कन्या राशि


आप लोगों के लिये काफी नरम रहेंगे। इस माह कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी उपलब्धि मिलेगी। व्यापार से जुड़े लोगों को अपनी कार्यशैली पर ध्यान देने की आवश्यकता है। रिटेल व्यापारियों के लिये पूरा महीना बहुत अच्छा रहेगा। इसके साथ ही आप लोगों की मदद करने का प्रयास करेंगे। मित्र और स्वजन भी आपकी काफी सहायता करेंगे। 
सलाह :  पूरा सप्ताह गाय को हरी घास या सवा किलो साग खिलायें। 
तुला राशि


आपकी सेहत बहुत अच्छी रहने वाली है। मार्केटिंग सम्बन्धी कार्यों से आपको लाभ होगा। मल्टीनेशनल कम्पनियों में कार्यरत लोग बीमा और अन्य जगहों पर बड़ा निवेश कर सकते हैं। रिश्तेदारों के बीच आपकी अलग ही प्रतिष्ठा रहेगी। इस महीने आप काफी संयमित और सकारात्मक रहना होगा। दार्शनिक और महत्वपूर्ण चर्चाओं की ओर आपका झुकाव तेजी से बढ़ेगा।
सलाह:   काली गाय को भोजन का एक भाग खिलायें।  
वृश्चिक  राशि


कार्यक्षेत्र में आपको नये काम आपको मिल सकते हैं। इस महीने आप सभी कार्यों को एकाग्रचित्त होकर करेंगे। प्रभावशाली लोग आपकी काफी मदद करेंगे। सरकारी कार्यों को आसानी से पूरा कर लेंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों में परस्पर सहयोग और सामन्जस्य में वृद्धि होगी।
सलाह:  शनिवार को कच्चा दूध और जल मिलाकर पीपल के पेड़ पर डालें। शनिवार को कच्चा दूध और जल मिलाकर पीपल के पेड़ पर डालें।  
धनु राशि


आपके राजनीतिक सम्पर्कों में वृद्धि होगी। बड़े अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों से आपको सहायता मिलेगी। महीने के प्रथम सप्ताह में आप पुराने कार्यों को लेकर गम्भीर रहेंगे। अविवाहित लोगों के विवाह को लेकर भी घर में चर्चा चलती रहेगी। प्रेम विवाह के लिये परिवार की अनुमति मिल सकती है। बहुत सी चीजों को एक साथ सम्भालने का दबाव रहेगा लेकिन आप इसे अच्छे से कर पायेंगे।
सलाह:  विष्णु सहस्रनाम का प्रतिदिन पाठ करें। 
मकर राशि


अपनी मेहनत और ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करें। उच्च अधिकारियों पर भरोसा रखें। अनुसन्धान सम्बन्धी कार्यों से जुड़े लोगों बड़ी ख्याति मिल सकती है। घरेलू सुख-सुविधाओं को बढ़ाने के लिये कई तरह के गैजेट्स और अन्य वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। घर और परिवार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लेने वाले हैं। 
सलाह:  मछलियों को आटे की गोलियों खिलायें।  
कुम्भ राशि


ज्यादातर समय आप आराम में ही बिताने का प्रयास करें। बड़े बुजुर्गों से आपको काफी कुछ सीखने को मिलेगा। धन की अपेक्षा आप आदर्शों को अधिक महत्व देंगे। व्यापार में आगे बढ़ने के शानदार मौके मिलेंगे। आपकी तीक्ष्ण बुद्धि की लोग काफी प्रशन्सा करेंगे। जॉब में उच्च पद प्राप्त होने की सम्भावना है। आपको व्यवसाय में कुछ अलग अनुभव होंगे जो भविष्य में आपके काम आयेंगे। 
सलाह:  देवी माँ को काले चने के प्रसाद का भोग लगाकर कन्याओं और निर्धन लोगों में बाँट दें।
मीन राशि


अनचाही परिस्थितियाँ धीरे-धीरे दूर होगी। आप नयी परियोजनाओं पर काम कर सकते हैं। आप रुचिपूर्ण कार्यों को काफी समय देंगे। इससे आप मानसिक और आत्मिक रूप से सन्तुष्ट रहेंगे। यदि आप व्यापारी हैं तो आपको विदेशी स्रोतों से भी धन लाभ हो सकता है। लम्बे समय से रुका हुआ कोई काम इस माह हो सकता है। सोशल मीडिया के प्रयोग में सावधानी रखने की सलाह दी जाती है।
सलाह:  गाय को 5 फल अवश्य खिलायें और नारायण कवच का पाठ करें। 

You can share this post!

author

डॉ अमित व्यास

By News Thikhana

देश-दुनिया के प्रसिद्ध वास्तुविद् एवं ज्योतिर्विद डॉ अमित व्यास विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में ज्योतिषीय विषयों पर निरंतर लिखते हैं। वे न्यूज ठिकाना के साथ सलाहकार के तौर पर शुरुआत से ही जुड़े रहे हैं और उन्होंने न्यूजठिकाना वेबसाइट के लिए भी अब लिखना शुरू कर दिया है। जो पाठक उनसे संपर्क करके अपनी जिज्ञासाओं का समाधान चाहते हैं, उनसे मोबाइल नंबर 9414044741 पर संपर्क कर सकते हैं।

Comments

Leave Comments