आज है विक्रम संवत् 2081 के भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 07:57 त बजे तक तदुपरांत षष्ठी तिथि यानी रविवार, 08 सितंबर, 2024 परमाणु मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण, चीन-पाक पलभर में खाक पैरालंपिक: प्रवीण कुमार ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड राजस्थान: 108 आईएएस के बाद 386 आरएएस अधिकारियों का ट्रांसफर
राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपके लिए यह पखवाड़ा (01 मार्च से 15 मार्च 2024 तक), जानिए.

पाक्षिक राशिफल

राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपके लिए यह पखवाड़ा (01 मार्च से 15 मार्च 2024 तक), जानिए.

पाक्षिक राशिफल//Rajasthan/Jaipur :

पाक्षिक राशिफल में  हम इस बार 01 मार्च 2024 से  15 मार्च 2024 तक के 15 दिनों का राशिफल को प्रस्तुत कर रहे हैं। इस पखवाड़े में विभिन्न ग्रहों की गोचर में स्थिति अनुसार लग्न पर आधारित राशिफल प्रस्तुत किया जा रहा है l यहां दिए गए राशिफल को अपनी-अपनी कुंडली में ग्रहों की स्थिति एवं वर्तमान दशा एवं अंतर्दशा के संदर्भ में समझने पर अच्छे परिणाम की आशा की जाती है । जो पाठक हमारे ज्योतिषी डॉ. अमित व्यास से संपर्क करके अपनी जिज्ञासाओं का समाधान चाहते हैं, उनसे  मोबाइल नंबर  9414044741 पर संपर्क कर सकते हैं।

मेष राशि

जीवनसाथी के नाम से कोई नया व्यापार शुरु करने का विचार बनेगा। दोस्तों के साथ किसी रोमाञ्चक यात्रा का विचार बना सकते हैं। आर्थिक मुद्दों को लेकर काफी समझदार रहेंगे। अपनी कमजोरियों को दूर करने के लिये आप प्रयास कर सकते हैं। रिलेशनशिप के मामलों के लिये यह काफी शुभ रहेगा। वैवाहिक सम्बन्धों में आपसी अन्तरङ्गता का आनन्द लेंगे। सरकारी मामलों में आ रही परेशानियों का निराकरण होगा। दूसरे सप्ताह के दौरान कार्यक्षेत्र में आपके गुप्त शत्रु तैयार हो सकते हैं। जो आपके बारे में दुष्प्रचार करने का प्रयास कर सकते हैं।

सलाह: प्रतिदिन गाय को बेसन लगी रोटी खिलायें।

वृषभ राशि

शुरुआती दो सप्ताह काम का दबाव काफी बढ़ सकता है। इससे आपकी दैनिक दिनचर्या भी बाधित हो सकती है। इस दौरान परिवार में किसी बात को लेकर कलह भी हो सकती है। कारोबारियों को टैक्स सम्बन्धी जटिलताओं में फँसना पड़ सकता है। दूसरे सप्ताह के दौरान व्यापार में उधारी करने से बचें। तकनीकी क्षेत्र के विद्यार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। गलत कार्यों की तरफ आपका झुकाव हो सकता है। हाथ पैरों में दर्द और अकड़न जैसी समस्या हो सकती है। गरिष्ठ भोजन का सेवन न करें। 

सलाह: सोमवार को कन्याओं को भोजन करायें और देवी सूक्त का पाठ करें।

मिथुन राशि

किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से आपको सम्मान प्राप्त हो सकता है। साहित्य और कलाक्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ेगी। पैतृक सम्पत्ति की प्राप्ति हो सकती है। सामाजिक चर्चाओं में भाग लेंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। तीसरे सप्ताह में आपके कई सारे रुके हुये काम बनने की सम्भावना बन रही है। विरोधियों के ऊपर आप दबाव बना पायेंगे।

सलाह: प्रतिदिन पूजास्थल के आग्नेय कोण में घी का दीपक जलायें और उसमे दो लौंग डाल दें।

कर्क राशि

माह के पहले सप्ताह में कार्यक्षेत्र में शत्रु बढ़ सकते हैं। दैनिक खर्चे बढ़ने की सम्भावना है। स्वास्थ्य परेशानियों को अनदेखा न करें। वैवाहिक सम्बन्धों में कड़वाहट उभरने की आशंका है। है। परिवार के सदस्यों पर क्रोध न करें। दूसरे सप्ताह में आपको पिता की चिन्ता हो सकती है। अनावश्यक कार्यों का बोझ कुछ ज्यादा ही रहने वाला है।

सलाह: प्रतिदिन सुबह-शाम हनुमान चालीसा का पाठ करें।

सिंह राशि

पारिवारिक दायित्वों का अच्छी तरह से पालन करेंगे। जीवन में नयी उम्मीदों की किरण जागृत होगी। उच्च अधिकारियों का सहयोग और प्रोत्साहन प्राप्त होगा। धीरे-धीरे सभी कार्य बनते चले जायेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। अपनी मेहनत और क्षमताओं का बेहतरीन प्रयोग कर पायेंगे। यदि आप किसी इन्टरव्यू आदि में सम्मिलित हो रहे हैं, तो सफलता मिल सकती है। विदेश यात्रा की सम्भावना बनेगी। सत्कर्म और विचारों का प्रभाव आपमें प्रत्यक्ष दिखाई देगा।

सलाह: नित्य गंगाजल और गौदुग्ध से शिवलिंग का अभिषेक करें। 

कन्या राशि

नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। गूढ विषयों के अध्ययन में काफी सक्रिय रहेंगे। आपकी आय में अच्छी ख़ासी वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यापारिक लेन-देन में आपको काफी अच्छा लाभ हो सकता है। इन्श्योरेंस पॉलिसी में धन निवेश कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी।

सलाह: मंगलवार को श्रीराम जी के मन्दिर में सफेद मिठाई का भोग लगायें और उन्हें लाल गुलाब की माला भेंट करें।

तुला राशि

बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान रखें। प्रेमी जन के प्रति प्रेम और समर्पण भाव बढ़ेगा। माता-पिता की सेहत काफी अच्छी रहेगी। सम्पत्ति को लेकर उलझे मामले सुलझने की सम्भावना है। परिवार में विवाह जैसा कोई आयोजन हो सकता है। नव विवाहित दम्पत्ति कहीं घूमने के लिये जा सकते हैं। कला से जुड़े लोगों को सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं।

सलाह: मंगलवार को शमी के वृक्ष के नीचे दीपक जलायें। 

वृश्चिक राशि

जॉब बदलने को लेकर जल्दबाज़ी न करें। सन्तान के व्यवहार से आप अनेक बार व्यथित भी हो सकते हैं। परिवार के मुद्दों को धैर्य के साथ सुलझायें। नजदीकी व्यक्ति से धोखा मिल सकता है। अपनी बात और विचार को लेकर जड़ न बनें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। किसी मित्र और रिश्तेदार के सहयोग से नया व्यापार शुरू कर सकते हैं।

सलाह: गाय को भीगी हुई मूंग खिलाना बहुत लाभकारी होगा

धनु राशि

आपको सतर्क होकर व्यापार करना चाहिये। कुछ गलत निर्णय आपको व्यापार में काफी पीछे धकेल सकते हैं। सामाजिक बैठकों में एकपक्षीय विचार रखने से बचें। कुछ लोग आपका अपमान करने की कोशिश करेंगे। दूसरे और चौथे सप्ताह में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अजनबी लोगों पर आवश्यकता से अधिक भरोसा न करें। वरना आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

सलाह: सोमवार को 11 कमल पुष्प दुर्गा जी को अर्पित करें और दुर्गा चालीसा का अधिकाधिक पाठ करें।

मकर राशि

महीने का पूर्वार्ध महत्वपूर्ण कार्यों के लिये उपयुक्त है।इस महीने पैसे उधार देने से आपको बचना चाहिये। आरोप-प्रत्यारोप के कारण मैत्री सम्बन्ध प्रभावित हो सकते हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कमजोर रहने की आशंका है। रियल एस्टेट से जुड़े प्रोजेक्ट्स में तकनीकी समस्याओं का सामना करन पड़ेगा। हालाँकि, इसे आप जल्द ही सुलझा लेंगे। नींद की कमी के कारण शरीर में थकावट महसूस होगी। नींद भरपूर मात्रा में अवश्य लें।

सलाह: प्रतिदिन सूर्य को लाल चन्दन युक्त जल से अर्घ्य दें।

कुम्भ राशि

महीने की शुरुआत आपके लिये शुभ नहीं रहेगी। विवाह योग्य युवाओं के विवाह की चर्चा हो सकती है। आपकी सेहत में सुधार होगा। सहकर्मियों पर आँख मूँदकर भरोसा न करें। जॉब में वेतन को लेकर बॉस से झगड़ा हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। नया वाहन खरीदने की योजना बनेगी। प्रिय जन के साथ रोमाञ्चक यात्रा के लिये जा सकते हैं।

सलाह: शिवजी के मंदिर में 11 बिल्वपत्र में सफेद चंदन से राम लिखकर अर्पित करें। हनुमान जी की आराधना करना लाभकारी होगा।

मीन राशि

विवाहेत्तर सम्बन्धों से दूरी बनाकर रखें। आपके ऊपर ऋण बढ़ सकता है। लोग आपको अपमानित करने का प्रयास कर सकते हैं। पैसे की तंगी झेलनी पड़ सकती है। जिसके कारण आपको असुविधा हो सकती है। हित शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिये। आपके काम की लोग प्रशंसा करेंगे। बौद्धिक कार्यों में आप रुचि लेंगे। मानसिक उलझनों का निवारण होगा। जीवनसाथी से धन का लाभ मिलेगा।

सलाह: प्रतिदिन सुबह-शाम हनुमान चालीसा का पाठ करें।

You can share this post!

author

डॉ अमित व्यास

By News Thikhana

देश-दुनिया के प्रसिद्ध वास्तुविद् एवं ज्योतिर्विद डॉ अमित व्यास विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में ज्योतिषीय विषयों पर निरंतर लिखते हैं। वे न्यूज ठिकाना के साथ सलाहकार के तौर पर शुरुआत से ही जुड़े रहे हैं और उन्होंने न्यूजठिकाना वेबसाइट के लिए भी अब लिखना शुरू कर दिया है। जो पाठक उनसे संपर्क करके अपनी जिज्ञासाओं का समाधान चाहते हैं, उनसे मोबाइल नंबर 9414044741 पर संपर्क कर सकते हैं।

Comments

Leave Comments