आज है विक्रम संवत् 2081 के भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 07:57 त बजे तक तदुपरांत षष्ठी तिथि यानी रविवार, 08 सितंबर, 2024 परमाणु मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण, चीन-पाक पलभर में खाक पैरालंपिक: प्रवीण कुमार ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड राजस्थान: 108 आईएएस के बाद 386 आरएएस अधिकारियों का ट्रांसफर
राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपके लिए यह पखवाड़ा (01 फरवरी से 15 फरवरी 2024 तक), जानिए..

पाक्षिक राशिफल

राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपके लिए यह पखवाड़ा (01 फरवरी से 15 फरवरी 2024 तक), जानिए..

पाक्षिक राशिफल//Rajasthan/Jaipur :

पाक्षिक राशिफल में  हम इस बार 01 फरवरी 24 से  15 फरवरी 2024 तक के 15 दिनों का राशिफल को प्रस्तुत कर रहे हैं। इस पखवाड़े में विभिन्न ग्रहों की गोचर में स्थिति अनुसार लग्न पर आधारित राशिफल प्रस्तुत किया जा रहा है l यहां दिए गए राशिफल को अपनी-अपनी कुंडली में ग्रहों की स्थिति एवं वर्तमान दशा एवं अंतर्दशा के संदर्भ में समझने पर अच्छे परिणाम की आशा की जाती है । जो पाठक हमारे ज्योतिषी डॉ. अमित व्यास से संपर्क करके अपनी जिज्ञासाओं का समाधान चाहते हैं, उनसे  मोबाइल नंबर  9414044741 पर संपर्क कर सकते हैं।

मेष राशि


जीवनसाथी के नाम से कोई नया व्यापार शुरु करने का विचार बनेगा। दोस्तों के साथ किसी रोमाञ्चक यात्रा का विचार बना सकते हैं। आर्थिक मुद्दों को लेकर काफी समझदार रहेंगे। अपनी कमजोरियों को दूर करने के लिये आप प्रयास कर सकते हैं। रिलेशनशिप के मामलों के लिये यह काफी शुभ रहेगा। वैवाहिक सम्बन्धों में आपसी अन्तरङ्गता का आनन्द लेंगे। सरकारी मामलों में आ रही परेशानियों का निराकरण होगा। दूसरे सप्ताह के दौरान कार्यक्षेत्र में आपके गुप्त शत्रु तैयार हो सकते हैं। जो आपके बारे में दुष्प्रचार करने का प्रयास कर सकते हैं।
सलाह:  मन्दिर में चावल,आटा,उड़द दाल,तिल और नमक का दान करें। 

वृषभ राशि


कारोबार में नये प्रयोग कर सकते हैं। विनिर्माण से जुड़े पेशे में लाभ की स्थितियाँ मजबूत होगी। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। घर में मांगलिक उत्सव को लेकर तैयारियाँ हो सकती है। लम्बे समय से रुके काम शुरू हो सकते हैं। मैनेजमेन्ट और एकाउंट्स से जुड़े कारोबार में बड़ा लाभ होगा। 
शुरुआती दो सप्ताह काम का दबाव काफी बढ़ सकता है। इससे आपकी दैनिक दिनचर्या भी बाधित हो सकती है। इस दौरान परिवार में किसी बात को लेकर कलह भी हो सकती है। कारोबारियों को टैक्स सम्बन्धी जटिलताओं में फँसना पड़ सकता है।
सलाह: गाय को घी और गुड़ से बनी रोटी खिलायें।  

मिथुन राशि


आप मांगलिक उत्सवों को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। नये वस्त्र और आभूषण की ख़रीदारी कर सकते हैं। प्रेमी जन के साथ कहीं घूमने जाने का विचार बनेगा। 13 फरवरी को सूर्य के राशि परिवर्तन के प्रभाव से जीवनसाथी के साथ सारे मतभेद दूर होंगे। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से आपको सम्मान प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी से मतभेद उभर सकते हैं। अपने खान की आदतों पर विशेष ध्यान दें। शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। पार्टनरशिप में सावधानी रखें। वायरल संक्रमण सम्बन्धी रोग परेशान कर सकते हैं। आपकी वाणी काफी कठोर हो सकती है,
सलाह:शनिवार को सूखे नारियल में शक्कर भरकर पीपल के नीचे दबा दें।  

कर्क राशि


व्यापार में आपको विशेष धन लाभ प्राप्त होगा। अधीनस्थ कर्मचारियों से सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। समाज में आपकी प्रसिद्धि और सम्मान बढ़ेगा। 13 फरवरी को सूर्य के गोचर परिवर्तन से आपको आर्थिक और प्रणय मामलों में सफलता मिल सकती है। आप योग और धर्म-कर्म में रुचि लेंगे।
पहले सप्ताह में कार्यक्षेत्र में शत्रु बढ़ सकते हैं। दैनिक खर्चे बढ़ने की सम्भावना है। स्वास्थ्य परेशानियों को अनदेखा न करें। वैवाहिक सम्बन्धों में कड़वाहट उभरने की आशंका है। है। परिवार के सदस्यों पर क्रोध न करें। दूसरे सप्ताह में आपको पिता की चिन्ता हो सकती है। 
सलाह: पक्षियों को प्रतिदिन सप्तधान्य खिलायें।  

सिंह राशि


महीने के आरम्भ में आपको गम्भीरता और सहनशीलता का परिचय देना होगा। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। अधीनस्थ कर्मचारियों के मन में आपके प्रति विद्रोह भाव पनप सकता है। कारोबार में नकदी को लेकर परेशान होना पड़ सकता है। विवादास्पद मुद्दों से दूरी बनाये रखें। र सट्टे-बाजार से लाभ प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक दायित्वों का अच्छी तरह से पालन करेंगे। जीवन में नयी उम्मीदों की किरण जागृत होगी। उच्च अधिकारियों का सहयोग और प्रोत्साहन प्राप्त होगा। धीरे-धीरे सभी कार्य बनते चले जायेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
सलाह: माथे पर केसर का तिलक करें और नाभि पर भी लगायें।  

कन्या राशि


नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। गूढ विषयों के अध्ययन में काफी सक्रिय रहेंगे। आपकी आय में अच्छी ख़ासी वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यापारिक लेन-देन में आपको काफी अच्छा लाभ हो सकता है। इन्श्योरेंस पॉलिसी में धन निवेश कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी।  नया मकान खरीदना चाह रहे हैं, तो थोड़ी सावधानी रखें। जीवनसाथी की आर्थिक जरूरतों को महत्व अवश्य दें। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। सन्तान के व्यवहार को लेकर थोड़े चिन्तित रह सकते हैं। 
सलाह:पूरा सप्ताह गाय को हरी घास या सवा किलो साग खिलायें। 

तुला राशि


कार्यक्षेत्र में आपका महत्व बढ़ेगा। धन कमाने के लिये महीना बहुत ही अच्छा है। बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान रखें। प्रेमी जन के प्रति प्रेम और समर्पण भाव बढ़ेगा। माता-पिता की सेहत काफी अच्छी रहेगी। सम्पत्ति को लेकर उलझे मामले सुलझने की सम्भावना है। परिवार में विवाह जैसा कोई आयोजन हो सकता है।  शत्रु वर्ग आपके व्यावसायिक हितों को प्रभावित करने की कोशिश करेगा। कार्यक्षेत्र में अकारण झगड़े हो सकते हैं। सोच समझकर ही आपको प्रतिक्रिया देनी चाहिये। यद्यपि आपकी प्रतिष्ठा और पराक्रम में कोई कमी नहीं आने वाली है। 
सलाह: काली गाय को भोजन का एक भाग खिलायें।  

वृश्चिक  राशि


निजी कम्पनियों में जॉब कर रहे जातकों के ऊपर काम का दबाव कम होगा। व्यापार में बड़ा निवेश करने के लिये समय उत्तम है। जीवनसाथी आपके प्रति काफी प्रेम भाव रखेगा। आपके नये मित्र बन सकते हैं। सम्पत्ति विवादों का निपटारा किसी मित्र के माध्यम से हो सकता है। व्यर्थ के विवादों से दूरी बनाकर रखें। महत्वपूर्ण कार्यों को महीने की शुरुआत में न करें। 13 फरवरी के बाद आपको सरकारी कार्यों में परेशानी होने की सम्भावना है। जॉब बदलने को लेकर जल्दबाज़ी न करें। सन्तान के व्यवहार से आप अनेक बार व्यथित भी हो सकते हैं। परिवार के मुद्दों को धैर्य के साथ सुलझायें। 
सलाह:शनिवार को कच्चा दूध और जल मिलाकर पीपल के पेड़ पर डालें। शनिवार को कच्चा दूध और जल मिलाकर पीपल के पेड़ पर डालें।  

धनु राशि


व्यवसाय में विस्तार करने के अवसर मिलेंगे। अपने अनुभव और कुशलता का अच्छा प्रयोग कर पायेंगे। अपने लक्ष्यों के प्रति निष्ठावान रहें। परिवार में प्रेम और सद्भाव का वातावरण रहेगा। निर्णय लेने में दूरदर्शिता का परिचय दें। वित्तीय मामलों में अनुकूलता रहेगी। फाइनेन्स और बैंकिंग प्रोफेशनल्स के लिये  काफी उत्तम है। आपको सतर्क होकर व्यापार करना चाहिये। कुछ गलत निर्णय आपको व्यापार में काफी पीछे धकेल सकते हैं। सामाजिक बैठकों में एकपक्षीय विचार रखने से बचें। कुछ लोग आपका अपमान करने की कोशिश करेंगे।
सलाह:विष्णु सहस्रनाम का प्रतिदिन पाठ करें। 

मकर राशि


कारोबार के उद्देश्य से यात्रा करनी पड़ेंगी। आपकी कार्यकुशलता और बुद्धिमत्ता की प्रशन्सा होगी। एक साथ कई कार्य सम्भालना पड़ेगा। विपरीत लिङ्गी आपसे काफी आकर्षित रहेंगे। इससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे। दान-पुण्य में आप रुचि लेंगे। सन्तान की शिक्षा में काफी अच्छी उन्नति हो सकती है। 
आरोप-प्रत्यारोप के कारण मैत्री सम्बन्ध प्रभावित हो सकते हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कमजोर रहने की आशंका है। रियल एस्टेट से जुड़े प्रोजेक्ट्स में तकनीकी समस्याओं का सामना करन पड़ेगा। हालाँकि, इसे आप जल्द ही सुलझा लेंगे। नींद की कमी के कारण शरीर में थकावट महसूस होगी।
सलाह: मछलियों को आटे की गोलियों खिलायें।  

कुम्भ राशि


कार्यक्षेत्र में आपको काफी समय देना पड़ेगा। सोशल मीडिया और ई-कॉमर्स से जुड़े प्रोफेशन्स में काफी सक्रियता दिखायेंगे। विद्यार्थियों का मन थोड़ा बदल सकता है। घरेलू जीवन के लिये उत्साह वर्धक रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आप काफी सक्रिय रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। विवाह योग्य युवाओं के विवाह की चर्चा हो सकती है। आपकी सेहत में सुधार होगा। सहकर्मियों पर आँख मूँदकर भरोसा न करें। जॉब में वेतन को लेकर बॉस से झगड़ा हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। नया वाहन खरीदने की योजना बनेगी।
सलाह:हनुमान चालीसा का सुबह-शाम पाठ करें।  

मीन राशि


होटल व्यवसाय से जुड़े व्यवसाय में बढ़ोत्तरी होगी। नये व्यवसाय में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन काफी रोमान्टिक रहेगा। जीवनसाथी के साथ गलतफहमियाँ दूर होगी। भोग-विलास का भरपूर आनन्द उठायेंगे। गूढ विद्याओं का अभ्यास और मनन कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व अच्छा रहेगा। विवाहेत्तर सम्बन्धों से दूरी बनाकर रखें। आपके ऊपर ऋण बढ़ सकता है। लोग आपको अपमानित करने का प्रयास कर सकते हैं। पैसे की तंगी झेलनी पड़ सकती है। जिसके कारण आपको असुविधा हो सकती है। हित शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिये। 
सलाह:गाय को 5 फल अवश्य खिलायें और नारायण कवच का पाठ करें।  

You can share this post!

author

डॉ अमित व्यास

By News Thikhana

देश-दुनिया के प्रसिद्ध वास्तुविद् एवं ज्योतिर्विद डॉ अमित व्यास विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में ज्योतिषीय विषयों पर निरंतर लिखते हैं। वे न्यूज ठिकाना के साथ सलाहकार के तौर पर शुरुआत से ही जुड़े रहे हैं और उन्होंने न्यूजठिकाना वेबसाइट के लिए भी अब लिखना शुरू कर दिया है। जो पाठक उनसे संपर्क करके अपनी जिज्ञासाओं का समाधान चाहते हैं, उनसे मोबाइल नंबर 9414044741 पर संपर्क कर सकते हैं।

Comments

Leave Comments