आज है विक्रम संवत् 2081 के भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 07:57 त बजे तक तदुपरांत षष्ठी तिथि यानी रविवार, 08 सितंबर, 2024 परमाणु मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण, चीन-पाक पलभर में खाक पैरालंपिक: प्रवीण कुमार ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड राजस्थान: 108 आईएएस के बाद 386 आरएएस अधिकारियों का ट्रांसफर
राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपके लिए यह पखवाड़ा (01 अप्रेल से 15 अप्रेल 2024 तक), जानिए...

पाक्षिक राशिफल

राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपके लिए यह पखवाड़ा (01 अप्रेल से 15 अप्रेल 2024 तक), जानिए...

पाक्षिक राशिफल//Rajasthan/Jaipur :

पाक्षिक राशिफल में  हम इस बार 01 अप्रेल 2024 से  15 अप्रेल 2024 तक के 15 दिनों का राशिफल को प्रस्तुत कर रहे हैं। इस पखवाड़े में विभिन्न ग्रहों की गोचर में स्थिति अनुसार लग्न पर आधारित राशिफल प्रस्तुत किया जा रहा है l यहां दिए गए राशिफल को अपनी-अपनी कुंडली में ग्रहों की स्थिति एवं वर्तमान दशा एवं अंतर्दशा के संदर्भ में समझने पर अच्छे परिणाम की आशा की जाती है । जो पाठक हमारे ज्योतिषी डॉ. अमित व्यास से संपर्क करके अपनी जिज्ञासाओं का समाधान चाहते हैं, उनसे  मोबाइल नंबर  9414044741 पर संपर्क कर सकते हैं।

मेष राशि


घर की देख-रेख और साज-सज्जा में आप धन खर्च करेंगे। व्यापार को लेकर आप कड़े और महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अपने सहकर्मियों के माध्यम से बहुत समर्थन मिलेगा। सम्पत्ति को लेकर अटके हुये मामले  हल हो सकते हैं। कानूनी मामलों में विजय मिलने की सम्भावना बन रही है।  शरीर में थकावट के कारण बुखार और सिरदर्द की समस्या भी हो सकती है। महिला जातक अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़े सावधान रहें। पैरों में अकड़न और ऐंठन की परेशानी हो सकती है। सरकारी कार्यों में कठिनाई का अनुभव कर सकते हैं।
सलाह:    शिवलिङ्ग पर नित्य गाय का कच्चा दुग्ध अर्पित करें। 
वृषभ राशि


तकनीकी शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को जॉब के शानदार अवसर मिलेंगे। व्यवसाय में आप छोटी-छोटी बातों को लेकर काफी सावधान रहेंगे। विदेशी ब्राण्ड का व्यापार करने वालों के लिये  बहुत अच्छा है। बच्चों की पढ़ाई को लेकर आश्वस्त रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों को विवाह में बदलने के लिये पारिवारिक सहमति मिल सकती है। टैक्स से जुड़े मामलों को लेकर परेशानी उठानी पड़ सकती है। जिस भी काम को हाथ में ले रहे हैं उसे पूरा अवश्य कर लें। यदि आप किसी काम को अधूरा छोड़ते हैं तो वह आपको गम्भीर तरीके से कष्ट देगा। आपको कुछ नकारात्मक लोगों के बीच में भी काम करना पड़ेगा। 
सलाह: सोमवार को घर के मुख्य द्वार पर गुलाल से रँगोली बनाये और उसके ऊपर एक दो मुखी दीपक जलायें। 
मिथुन राशि


बीमार लोगों के स्वास्थ्य लाभ होने की भी सम्भावना है। मित्रों के साथ किसी दर्शनीय स्थल पर घूमने जा सकते हैं। धार्मिक व्यक्तियों के सम्पर्क में रहने से आपका मन शान्त रहेगा। आप आराम के मूड के रहेंगे। वैवाहिक सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के प्रति मन में सम्मान भाव बढ़ेगा। आप जिन लोगों से बहुत अपेक्षा रखते हैं वे आपको इग्नोर कर सकते हैं। मुँह में छाले और गले में दर्द की शिकायत हो सकती है। बहुत ठण्डा और बहुत गरम दोनों खाने से बचें। प्रबन्धन क्षेत्र से जुड़े लोगों को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी।
सलाह:  हनुमान चालीसा का सुबह-शाम पाठ करें।  
कर्क राशि


आप परिवार के साथ काफी अच्छा समय बितायेंगे। परिजनों के साथ आप कहीं घूमने के लिये जा सकते हैं। मैनेजमेन्ट से जुड़े मामलों में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। व्यवसाय में नये सहयोगी बन सकते हैं। बुद्धि का प्रयोग करके आप उलझे कार्यों को अपने पक्ष में कर लेंगे। अपना बजट नियन्त्रित रखते हुये भी किसी काम में हाथ न डालें। खान-पान के कारण आपको पाचन की समस्या होगी। अति उत्साही प्रवृत्ति से आपको बचना चाहिये। दूसरों पर अत्यधिक निर्भरता के कारण नुकसान झेलना पड़ेगा। पड़ोसियों के साथ वाद-विवाद होने की सम्भावना बन रही है। 
सलाह:    गणेश जी के मन्दिर में जाकर उन्हे 21 दूर्वा की गाँठ चढ़ायें। 
सिंह राशि


आपकी सलाह से लोगों को काफी लाभ मिलने वाला है। करियर में परिस्थितियाँ आपके अनुकूल रहने वाली है। बातचीत के माध्यम से आपके बहुत से काम सही हो सकते हैं। अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। शेयर मार्केट में डूबा हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। अपने मित्रों के साथ बहसबाजी न करें। थकान और चिड़चिड़ापन आपके ऊपर हावी रहेगा। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। घर में बहसबाजी का माहौल हो सकता है। अनुभव की कमी के कारण काम रुक सकते हैं। 
सलाह:  मंगलवार को हनुमान जी के मन्दिर जाकर उन्हे राम नाम का चोला चढ़ायें।
कन्या राशि


आपकी कार्यप्रणाली में सुधार होगा। रिलेशनशिप के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। युवा लड़कियों को प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। बच्चों की समस्याओं का निदान होगा। आमतौर पर स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। शुरुआत थोड़ी नकारात्मक रहेगी। आपको ऑनलाइन शॉपिंग में ठगी का सामना करना पड़ सकता है। गलत संगत के कारण आपको हानि उठानी पड़ सकती है। धूल और धूप से एलर्जी का शिकार हो सकते हैं। यदि घर से बाहर जा रहे हैं तो पूरी तैयारी कर के ही जायें। 
सलाह : भगवान शिव को प्रतिदिन भस्म अर्पित करें। 
तुला राशि


कारोबार में बड़े अनुबन्ध होंगे। यदि इन्टरव्यू में बैठ रहे हैं तो सफलता अवश्य मिलेगी। धन का बेहतरीन सदुपयोग करेंगे। जीवनसाथी के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। अधिकारियों की पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकार बढ़ेंगे।  दिनचर्या में लापरवाही के कारण आपको नुकसान हो सकता है। अपने अनावश्यक खर्चों पर नियन्त्रण रखें। दूसरों का गुस्सा अपनों पर निकालना उचित नहीं है। 
सलाह:  भगवान राधा-कृष्ण के मन्दिर में गुलाल अर्पित करें। 
वृश्चिक  राशि


परिवार में सुख-शान्ति आपकी प्राथमिकता रहेगी। भोग-विलास के प्रति काफी आसक्त रहेंगे। मित्रों से आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। करियर के दृष्टिकोण से बहुत ही अच्छा है। कोई महत्वपूर्ण कार्य इस सप्ताह सफलतापूर्वक पूरा हो जायेगा। घर में मेहमानों की आवाजाही लगी रहेगी।  माता को स्वास्थ्य परेशानियाँ हो सकती हैं। वाहन के रखरखाव में आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। किडनी के रोगियों को जल का सेवन पर्याप्त मात्रा में सेवन करना चाहिये। 
सलाह:    नरसिंह कवच का पाठ करें। 
धनु राशि


बुजुर्ग लोग आपकी काफी प्रशन्सा करेंगे। व्यवसाय में नये पार्टनर्स जुड़ सकते हैं। आपको आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। बौद्धिक चर्चाओं में भाग लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ा सम्मान मिल सकता है। पुराने मित्रों से मिलकर मन प्रसन्न होगा। घर में झगड़ा होने की आशंका है। परिवार को लेकर मन में कभी-कभी असुरक्षा का भाव रहेगा। आय के साथ-साथ आपको खर्चे भी करने पड़ेंगे। पिता को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।
सलाह: प्रतिदिन पक्षियों को हरे मूँग और दाने डालें। 
मकर राशि


आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को बड़ा धन लाभ मिल सकता है। मेडिकल इन्डस्ट्री से जुड़े लोगों के लिये विशेष रूप से शुभ है। राजनीति से जुड़े लोगों उच्च पद दिया जा सकता है। जनता के बीच अपनी पैठ मजबूत करने में सफल होंगे। उच्च शिक्षा के लिये दूसरे शहरों में पढ़ाई कर रहे छात्रों को धन की कुछ कमी का सामना करना पड़ सकता है। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिलने में कठिनाई होगी। विरोधी आपको नुकसान पहुँचाने का प्रयास करेंगे लेकिन वे सफल नहीं हो पायेंगे। 
सलाह:  सोमवार को शिवजी को पान के पत्ते में सुपाड़ी और लौंग चढ़ायें। 
कुम्भ राशि


अपने प्रेमी को प्रपोज कर विवाह के लिये मना सकते हैं। किसी पारिवारिक समारोह में भी आप सम्मिलित हो सकते हैं। कला और कानून के विद्यार्थियों के लिये सप्ताह अच्छा है। स्वादिष्ट भोजन का भरपूर आनन्द लेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ने की सम्भावना बन रही है। बॉस और सहकर्मियों के सामने आपकी कमियों के बारे में बातें खुल सकती हैं। यदि आपको कोई बाद अच्छी न लगे तो उस पर बहस करने के बजाय उस पर चुप रहा ज्यादा उचित होगा। रात में आपको अच्छी तरह से नींद न आने जैसी समस्या भी हो सकती है।
सलाह:   घर के मुख्य द्वार पर सुबह शुद्ध जल अर्पित करें। 
मीन राशि


नया मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीद सकते हैं। आपके बौद्धिक कौशल की भरपूर प्रशन्सा होगी। बुध आपको व्यापार की नयी सम्भावनायें प्रदान कर रहा है। घर की आन्तरिक साज-सज्जा में आप धन खर्च कर सकते हैं। झूठे और मक्कार मित्रों से मुक्ति मिलेगी। आत्मविश्वास की कमी के कारण आपको महत्वपूर्ण निर्णय लेने में कठिनाई होगी। मन में वासना की अधिकता के कारण एकाग्रता भङ्ग हो सकती है। दोस्तों के साथ व्यर्थ घूमने-फिरने में अपना समय बर्बाद न करें।
सलाह: भगवान कृष्ण को चन्दन का इत्र अर्पित करें। 
 

You can share this post!

author

डॉ अमित व्यास

By News Thikhana

देश-दुनिया के प्रसिद्ध वास्तुविद् एवं ज्योतिर्विद डॉ अमित व्यास विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में ज्योतिषीय विषयों पर निरंतर लिखते हैं। वे न्यूज ठिकाना के साथ सलाहकार के तौर पर शुरुआत से ही जुड़े रहे हैं और उन्होंने न्यूजठिकाना वेबसाइट के लिए भी अब लिखना शुरू कर दिया है। जो पाठक उनसे संपर्क करके अपनी जिज्ञासाओं का समाधान चाहते हैं, उनसे मोबाइल नंबर 9414044741 पर संपर्क कर सकते हैं।

Comments

Leave Comments