आज है विक्रम संवत् 2081 के भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 07:57 त बजे तक तदुपरांत षष्ठी तिथि यानी रविवार, 08 सितंबर, 2024 परमाणु मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण, चीन-पाक पलभर में खाक पैरालंपिक: प्रवीण कुमार ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड राजस्थान: 108 आईएएस के बाद 386 आरएएस अधिकारियों का ट्रांसफर
आपकी राशि के अनुसार कैसा रहेगा यह पखवाड़ा आपके लिए (01 जून से 15 जून 2024 तक), जानिए...

पाक्षिक राशिफल

आपकी राशि के अनुसार कैसा रहेगा यह पखवाड़ा आपके लिए (01 जून से 15 जून 2024 तक), जानिए...

पाक्षिक राशिफल//Rajasthan/Jaipur :

पाक्षिक राशिफल में हम इस बार 01 जून 2024 से  15 जून 2024 तक के 15 दिनों का राशिफल को प्रस्तुत कर रहे हैं। इस पखवाड़े में विभिन्न ग्रहों की गोचर में स्थिति अनुसार लग्न पर आधारित राशिफल प्रस्तुत किया जा रहा है यहां दिए गए राशिफल को अपनी-अपनी कुंडली में ग्रहों की स्थिति एवं वर्तमान दशा एवं अंतर्दशा के संदर्भ में समझने पर अच्छे परिणाम की आशा की जाती है । जो पाठक हमारे ज्योतिषी  डॉ. अमित व्यास से संपर्क करके अपनी जिज्ञासाओं का समाधान चाहते हैं, उनसे  मोबाइल नंबर  9414044741 पर संपर्क कर सकते हैं।

मेष राशि


राशि स्वामी मंगल के राशि प्रवेश करने से आपमें आत्मविश्वास की भावना मजबूत होगी। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। प्रेम सम्बन्धों में निकटता का अनुभव करेंगे। उच्च पद पर प्रतिष्ठित लोगों की आय बढ़ सकती है। दूसरे भाव पर तीन शुभ ग्रहों का प्रभाव परिवार में आपके वर्चस्व को मजबूत करेगा। धार्मिक कार्यकलापों में आपकी सहभागिता बढ़ने वाली है। 
सलाह:  प्रतिदिन गाय को गुड़ और रोटी खिलायें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।  

वृषभ राशि


आपकी मेहनत और योग्यता दोनों में ही वृद्धि होगी। शुभ ग्रहों का राशि पर प्रभाव आपको अच्छी सफलता दे सकता है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर काफी सजग रहेंगे। इसीलिये आप व्यवसाय में विस्तार को लेकर विशेष रूप से इच्छुक रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। 
सलाह:  शिवलिङ्ग पर जल से अभिषेक करें और तिल, अक्षत अर्पित कर, श्वेत चन्दन से त्रिपुण्ड लगायें।


मिथुन राशि

आप अपनी जिम्मेदारियों को काफी अच्छी तरह से निभायेंगे जिसके कारण आपकी प्रशन्सा होगी। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। नये लक्ष्यों को लेकर आप काफी सक्रिय रहने वाले हैं। लव लाइफ काफी रोमान्टिक रहने वाली है। जीवन में नये प्रेम की शुरुआत हो सकती है। भविष्य में विवाह को लेकर भी योजना बना सकते हैं।
सलाह:  विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का प्रतिदिन पाठ करें। 

कर्क राशि


करियर को लेकर आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। मंगल आपकी राशि से दसवें स्थान पर भ्रमण करेंगे। जिसके कारण आप काफी गम्भीर होकर करियर पर विचार करने वाले हैं। योजना बनाकर किये गये कार्यों में सफलता मिलेगी। नयी तकनीक के प्रयोग को लेकर आप काफी उत्सुक रहेंगे। नौकरीपेशा लोग व्यवसाय की योजना बना सकते हैं। 
सलाह:  मंगलवार और शनिवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।  

सिंह राशि


कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व एकदम से बढ़ने वाला है। प्रभावशाली लोगों के संकल्प में आ सकते हैं। आप अपनी योग्यताओं को अच्छी तरह से लोगों के सामने दर्शा पायेंगे। यदि किसी प्रतियोगी परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं, तो आपको सफलता मिल सकती है।
सलाह:  सूर्यदेव को लाल चन्दन मिश्रित जल से अर्घ्य प्रदान करें। 

कन्या राशि


आपको नयी जानकारियों को इकठ्ठा करने की इच्छा होगी। इसके कारण आप अध्ययन में काफी रुचि लेंगे। अपनी कार्यशैली में कुछ सुधार करने को लेकर आप लोगों की राय ले सकते हैं। व्यावसायिक रिश्तों में जो गलतफहमी थी, वह इस सप्ताह दूर हो जायेगी। आपका भाग्य अचानक से चमक सकता है। 
सलाह :  हनुमान जी को बूँदी के लड्डू का भोग अर्पित करें।  

तुला राशि


कार्यक्षेत्र में आप बदलाव को लेकर प्रयासरत रहेंगे। लोग आपसे सलाह लेना पसन्द करेंगे। आप गम्भीर विषयों पर शोध कार्य शुरू कर सकते हैं। आपकी जानने की प्रवृत्ति आपको भविष्य में बहुत लाभ पहुँचाने वाली है। जो शत्रु आपको परेशान करना चाह रहे थे, उन पर आप इस सप्ताह हावी हो जायेंगे। अधिकारी वर्ग के लोग आपकी काफी प्रशन्सा करेंगे। 
सलाह:  प्रत्येक दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और लाल चन्दन वाले जल से शिवजी का अभिषेक करें।  

वृश्चिक  राशि


आप परिस्थितियों का अच्छा उपयोग करने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी छवि को सुधारने में सफलता मिलेगी। आप किसी विपरीत लिङ्ग के व्यक्ति के प्रति आकर्षित रहेंगे। गर्मी के कारण आपके स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है। जल का सेवन पर्याप्त मात्रा में करें।
सलाह:  पशु-पक्षियों के लिये जल की व्यवस्था जरूर करें।  

धनु राशि


आप काफी धार्मिक प्रवृत्ति के हो सकते हैं। जरूरतमन्द लोगों के लिये आप काफी कुछ करने की इच्छा रखेंगे। आपके अधिकतर कार्य फोन के माध्यम से हो जायेंगे। जीवनसाथी से सलाह लेकर काम करना आपके लिये शुभ रहेगा। यदि आपका हाल में ही स्थान परिवर्तन हुआ है तो वह रद्द हो सकता है। परिवार में शुभ कार्य हो सकते हैं। 
सलाह:  श्री संकट नाशक गणपति स्तोत्र का पाठ करें।  

मकर राशि


आपकी योजना मूर्त रूप लेने लगेंगी, जिससे आप काफी प्रसन्न हो सकते हैं। आपकी प्रतिभा की लोग प्रशन्सा करेंगे। प्रेम विवाह को लेकर परिवार के लोग सहयोगी रहेंगे। तीर्थ यात्राओं को लेकर घर में चर्चा होगी। रविवार को आप कहीं घूमने भी जा सकते हैं। सन्तान की उपलब्धियों से मन प्रसन्न रहेगा। युवाओं को करियर सम्बन्धी किसी समस्या का समाधान मिल सकता है। 
सलाह:   हनुमान जी को मंगलवार के दिन चोला चढ़ायें।  

कुम्भ राशि


व्यापारिक गतिविधियों में आप काफी व्यस्त रहेंगे। महत्वपूर्ण निर्णयों को लेकर आप आत्मविश्वास से भरे हुये रहेंगे। समाजसेवी कार्यों में आप काफी रुचि लेंगे। प्रशासन से जुड़े लोगों को उच्च पद दिया जा सकता है। दर्शन और अध्यात्म प्रवृत्ति के लोगों से आप मेलजोल बढ़ेगा। 
सलाह:  वटवृक्ष का एक पत्ता लेकर उसे स्वच्छ कर उस पर सिन्दूर से राम लिखकर हनुमान जी के सामने रख दें और 'राम' नाम का संकीर्तन करें।  

मीन राशि


कार्यक्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिल सकता है। आप अपने पारिवारिक जीवन से प्रसन्न रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों में नजदीकियाँ बढ़ेंगी। यदि आप किसी सरकारी कान्ट्रेक्ट लेना चाह रहे हैं, तो इसमें आपको सफलता मिल सकती है। किसी विवाह योग्य व्यक्ति का विवाह तय हो सकता है। धार्मिक कार्यों में आप रुचि लेंगे। आपके सम्पर्क मजबूत होंगे।
सलाह:  हनुमान जी के मन्दिर में ध्वजा लगवायें।  

You can share this post!

author

डॉ अमित व्यास

By News Thikhana

देश-दुनिया के प्रसिद्ध वास्तुविद् एवं ज्योतिर्विद डॉ अमित व्यास विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में ज्योतिषीय विषयों पर निरंतर लिखते हैं। वे न्यूज ठिकाना के साथ सलाहकार के तौर पर शुरुआत से ही जुड़े रहे हैं और उन्होंने न्यूजठिकाना वेबसाइट के लिए भी अब लिखना शुरू कर दिया है। जो पाठक उनसे संपर्क करके अपनी जिज्ञासाओं का समाधान चाहते हैं, उनसे मोबाइल नंबर 9414044741 पर संपर्क कर सकते हैं।

Comments

Leave Comments