आज है विक्रम संवत् 2081 के भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 07:57 त बजे तक तदुपरांत षष्ठी तिथि यानी रविवार, 08 सितंबर, 2024 परमाणु मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण, चीन-पाक पलभर में खाक पैरालंपिक: प्रवीण कुमार ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड राजस्थान: 108 आईएएस के बाद 386 आरएएस अधिकारियों का ट्रांसफर
मुंबई में भारी बारिश और आंधी: होर्डिंग गिरने से आठ लोगों की मौत, 35 जख्मी

दुर्घटना

मुंबई में भारी बारिश और आंधी: होर्डिंग गिरने से आठ लोगों की मौत, 35 जख्मी

दुर्घटना//Maharashtra/Mumbai :

मुंबई में बारिश और आंधी के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया तो वहीं परिवहन सेवाओं पर भी इसका असर हुआ है। मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ानों के समय में बदलाव किया गया है।

मुंबई में भारी बारिश और आंधी आने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। इससे मुंबई एयरपोर्ट पर विमान सेवा प्रभावित हुई हैं। कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें डाइवर्ट की गईं और समय में बदलाव किया गया है।  मुंबई मेट्रो के भी ठप होने की खबर है। ठाणे जिले के बदलापुर और वांगानी इलाके भी तेज हवाओं की चपेट में आ गए हैं। तेज हवा से खुद को बचाने के लिए लोग अपने-अपने घरों की ओर दौड़े। मुंबई के घाटकोपर इलाके में हाईवे किनारे की बड़ी होर्डिंग गिर गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और 35 लोग घायल हो गए हैं।

<

> मेट्रो के वायर पर गिरा बैनर
बारिश और आंधी का असर परिवहन सेवाओं पर भी पड़ रहा है। टैक्सी, ऑटो और अन्य वाहन चालक भी रास्ते पर रुक गए हैं। जबकि मेट्रो के ओवरहेड वायर पर बैनर गिरने से मुंबई मेट्रो बाधित हो गई है। तूफान के कारण बैनर गिरने से घाटकोपर-वर्सोवो मेट्रो एयरपोर्ट रोड स्टेशन पर मेट्रो रुक गई है। वहीं, प्रशासन इस बैनर को हटाने की कोशिश कर रहा है। घाटकोपर से वर्सोवा रूट पर चलने वाली यह मेट्रो मौके पर ही रुक गई है। ऐसे में यात्री एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन पर ही फंस गए हैं। 
उड़ानों के समय में बदलाव
इस बीच इस तूफान से हवाई सेवा भी प्रभावित हुई है और कुछ उड़ानों को डायवर्ट किया गया है। वहीं, कुछ उड़ानों के समय में बदलाव किया गया है। हालांकि कई लोग ऐसे भी हैं जो इस बारिश का आनंद ले रहे हैं और अपनी खुशी का भी इजहार कर रहे हैं। यहां शाम के वक्त ही अंधेरे जैसे हालात हो गए हैं। वहीं, ऐसी कई तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर देखे जा सकते हैं जिसमें धूल भरी आंधी चल रही है। इस बदले हुए मौसम पर लोग मीम्स बनाकर सोशल मीडियो पर पोस्ट कर रहे हैं।

You can share this post!

author

Jyoti Bala

By News Thikhana

Senior Sub Editor

Comments

Leave Comments