आज है विक्रम संवत् 2081 के भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 07:57 त बजे तक तदुपरांत षष्ठी तिथि यानी रविवार, 08 सितंबर, 2024 परमाणु मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण, चीन-पाक पलभर में खाक पैरालंपिक: प्रवीण कुमार ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड राजस्थान: 108 आईएएस के बाद 386 आरएएस अधिकारियों का ट्रांसफर
गर्मी से हैं हलकान...आज मिलेगी राहत ! 5 जिलों के लिए अलर्ट जारी

मौसम

गर्मी से हैं हलकान...आज मिलेगी राहत ! 5 जिलों के लिए अलर्ट जारी

मौसम//Rajasthan/Jaipur :

आज शनिवार को मामूली राहत मिलने वाली है, क्योंकि मौसम विभाग की ओर से आज प्रदेश के 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के बीकानेर, जोधपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर व श्रीगंगानगर में बारिश की संभावना है।

राजस्थान में मौसम साफ होते ही जयपुर में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। राज्य के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। इस बीच मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 5 जिलों में बारिश की चेतावनी भी दी है। अगर बारिश होती है तो लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
फिलहाल सामान्य से नीचे है तापमान
भले ही प्रदेश के सभी जिलों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई हो, लेकिन फिलहाल अधिकतम तापमान सामान्य से कम ही है। केवल जैसलमेर को छोड़कर अन्य सभी जिलों का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। वनस्थली में सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस, गंगानगर में 3.4, चूरू में 3.0, फलौदी में 2.2, चित्तौड़गढ़ में 2.1 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। अन्य जिलों का तापमान भी सामान्य से कम है।
तीन दिन बाद राज्य में लू का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के चलते शनिवार 4 जून को प्रदेश के 5 जिलों में बारिश होने की संभावना है। जिन 5 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। उनमें बीकानेर, हनुमानगढ, जैसलमेर, जोधपुर और गंगानगर शामिल है। इस कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर रविवार तक रह सकता है। बाद में मौसम साफ हो जाएगा। जब मौसम साफ होगा तो गर्मी अपने तेवर दिखाएगी। ऐसे में तीन दिन बाद प्रदेश में लू चलने की संभावना है।

You can share this post!

author

Jyoti Bala

By News Thikhana

Senior Sub Editor

Comments

Leave Comments