आज है विक्रम संवत् 2081 के भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 07:57 त बजे तक तदुपरांत षष्ठी तिथि यानी रविवार, 08 सितंबर, 2024 परमाणु मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण, चीन-पाक पलभर में खाक पैरालंपिक: प्रवीण कुमार ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड राजस्थान: 108 आईएएस के बाद 386 आरएएस अधिकारियों का ट्रांसफर
गुड न्यूज ! अंडमान पहुंच गया मॉनसून, कहा-कब करेगा प्रवेश?

मौसम

गुड न्यूज ! अंडमान पहुंच गया मॉनसून, कहा-कब करेगा प्रवेश?

मौसम//Delhi/New Delhi :

बहुप्रतीक्षित मॉनसून पर ताजा अपडेट आ गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, मॉनसून अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पहुंच चुका है और इसके केरल में 31 और महाराष्ट्र में जून के पहले हफ्ते में पहुंचने की संभावना है। अडंमान में मॉनसून तीन दिन पहले पहुंचा है।

भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर आई है। मॉनसून अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर पहुंच चुका है। इसके बाद 31 मई को मॉनसून केरल में प्रवेश करेगा। दरअसल मौसम विभाग ने अनुमान लगाया था कि 19 मई को मॉनसून अंडमान पहुंचेगा। जो कि सही समय पर वहां पहुंच गया। वहीं जून के पहले सप्ताह में मॉनसून महाराष्ट्र में प्रवेश करेगा।
अंडमान पहुंचा मॉनसून
मई आधा बीत चुका है। विदर्भ समेत महाराष्ट्र में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। चिलचिलाती धूप और गर्मी से राहत पाने के लिए लोग मॉनसून का इंतजार करते हैं। मौसम विभाग ने कहा था कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में इस साल मॉनसून जल्दी आएगा। मॉनसून को लेकर पुणे मौसम विभाग के प्रमुख केएस होसालिकर ने इस संबंध में ट्वीट किया है।
तीन दिन पहले अंडमान पहुंचा मॉनसून
पुणे मौसम विभाग के प्रमुख ने ट्वीट में बताया कि 19 मई को अंडमान में मॉनसून के पहुंचने की जानकारी दी। होसालिकर ने लिखा, हर बार मॉनसून 22 मई तक अंडमान में प्रवेश करता है। लेकिन इस साल यह तीन दिन पहले यानी 19 मई को पहुंच गया है। इसके बाद मॉनसून के आगमन के साथ ही अंडमान में बारिश शुरू हो गई है।
दस दिन में केरल पहुंच जाएगा मॉनसून
अंडमान निकोबार में मॉनसून की एंट्री के बाद अब इसका मूवमेंट केरल की ओर शुरू हो जाएगा। अंडमान से मौसमी हवाओं को केरल पहुंचने में दस दिन लगते हैं। अगर मॉनसून का यही रुख जारी रहा तो यह 31 मई तक केरल में प्रवेश कर जाएगा। उसके बाद केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में प्री-मॉनसून बारिश होगी। मौसम विभाग ने कहा कि 19 और 20 मई को इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। इसलिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
मॉनसून महाराष्ट्र में कब प्रवेश करेगा
31 मई को केरल में दस्तक देने के बाद जून के पहले हफ्ते में मॉनसून महाराष्ट्र में प्रवेश करेगा। आमतौर पर मॉनसून महाराष्ट्र और विदर्भ में जून के मध्य में पहुंचता है। लेकिन मौसम की वजह से मॉनसून अपने तय समय से कुछ दिन पहले आ सकता है।

You can share this post!

author

Jyoti Bala

By News Thikhana

Senior Sub Editor

Comments

Leave Comments