आज है विक्रम संवत् 2081 के भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 07:57 त बजे तक तदुपरांत षष्ठी तिथि यानी रविवार, 08 सितंबर, 2024 परमाणु मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण, चीन-पाक पलभर में खाक पैरालंपिक: प्रवीण कुमार ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड राजस्थान: 108 आईएएस के बाद 386 आरएएस अधिकारियों का ट्रांसफर
प्रेमिका या जासूस: 5वीं पास है पाकिस्तानी महिला लेकिन फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती है, कंप्यूटर में एक्सपर्ट 

क्राइम

प्रेमिका या जासूस: 5वीं पास है पाकिस्तानी महिला लेकिन फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती है, कंप्यूटर में एक्सपर्ट 

क्राइम //Uttar Pradesh /Noida :

पाकिस्तान से नोएडा पहुंची 27 साल की महिला सीमा हैदर गुलाम 5वीं तक पढ़ी है। लेकिन, फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती है। कंप्यूटर चलाने में भी एक्सपर्ट है। 

पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते पहुंची सीमा गुलाम हैदर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में है। महिला ने पुलिस पूछताछ में बताया कि पबजी खेलने के दौरान नोएडा के सचिन के संपर्क में आई, फिर दोनों के बीच प्यार हुआ। इसके बाद वह अपने पहले पति को छोड़कर 4 बच्चों के साथ नोएडा आ गई। पुलिस ने महिला, सचिन और सचिन के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान सीमा नोएडा में सचिन के साथ करीब 50 दिन तक रही।
पुलिस सीमा की इस कहानी को पूरा सच नहीं मान रही है। उसका मोबाइल जब्त कर लिया है। फोरेंसिक जांच के लिए उसे लैब भेजा गया है। डीसीपी साद मियां खान ने बताया कि पाकिस्तानी महिला ने खुद वीजा बनवाया। दुबई से नेपाल होते हुए भारत में एंट्री की। फिलहाल, पुलिस इस केस में पाकिस्तानी जासूसी एंगल भी खंगाल रही है।
48 घंटे एटीएस और आईबी ने की पूछताछ
पुलिस ने हरियाणा के बल्लभगढ़ से सोमवार देर शाम सीमा हैदर को गिरफ्तार किया। साथ में उसके 4 बच्चे भी थे। पुलिस, एटीएस, एलआईयू और आईबी ने हिरासत के दौरान सीमा और सचिन से 48 घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद सीमा, उसके प्रेमी सचिन और सचिन के पिता को नोएडा की जिला अदालत में पेश किया। वहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
भारत पहुंचने के लिए यूट्यूब पर देखे वीडियो
सचिन और सीमा की पहली मुलाकात नेपाल के काठमांडू में हुई। यहां पर दोनों एक होटल में 7 दिन रहे। फिर सीमा वापस पाकिस्तान चली गई। इसके बाद सीमा ट्रैवल एजेंट की मदद से टूरिस्ट वीजा लेकर अपने 4 बच्चों के साथ नेपाल पहुंची और वहां से बस से दिल्ली और फिर सचिन के पास नोएडा पहुंची। जांच में यह भी पता चला कि सीमा और सचिन दोनों ने मिलकर भारत पहुंचने का रास्ता खोजा। इसके लिए उन्होंने यूट्यूब पर काफी वीडियो देखे। उसने रास्ते में दो बार बस में बैठे लोगों से हॉटस्पॉट लेकर सचिन से फोन पर बात की।
2014 में सीमा की शादी, फिर पति से तलाक
ग्रेटर नोएडा क्ब्च् ने बताया कि सीमा की शादी फरवरी 2014 में सिंध के ही गुलाम हैदर के साथ हुई। दोनों के चार बच्चे हुए। पति कराची में टाइल्स लगाने का काम करता था। साल 2019 में वह सऊदी अरब में काम करने लगा। इस बीच दोनों का तलाक हो गया। इसी दौरान सीमा की मुलाकात पबजी गेम खेलते समय ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रहने वाले सचिन से हो गई। सचिन नोएडा में पल्लेदारी का काम करता है।

मीडिया के आगे क्या बोली सीमा
मंगलवार को पुलिस हिरासत में ही सीमा ने मीडिया से बात की। इस दौरान उसने कहा- जब मैंने सचिन के साथ रहने का फैसला लिया, तो बच्चों का वीजा-पासपोर्ट बनवाने के पैसे नहीं थे, लेकिन इंडिया आना था। इसलिए कराची में ही अपना एक प्लॉट 12 लाख रुपए में बेच दिया। इन पैसों से अपना और चारों बच्चों का वीजा-पासपोर्ट बनवाया। इसके बाद एक ट्रैवल एजेंसी से संपर्क किया। ट्रैवल एजेंट ने नेपाल के 5 टिकट अरेंज कराए। इसके जरिए मैं बच्चों को लेकर नेपाल पहुंची। नेपाल में 10 मई को पहुंचने के बाद मैंने वहां से दिल्ली के लिए बस पकड़ी। 
वकील ने आई-कार्ड देख पुलिस को बताया
रास्ते में बस में सवार लोगों से हॉटस्पॉट के जरिए इंटरनेट कनेक्ट करके वॉट्सऐप कॉल के जरिए सचिन से बात करती रही। सचिन ने मुझे जेवर तक आने का पूरा रास्ता बताया। तब जाकर मैं दिल्ली के रास्ते सचिन के पास जेवर आई। यहां हम दोनों किराए पर एक घर में साथ रहने लगे। मेरे साथ रहने की जानकारी जब सचिन के पिता को हुई, तो उन्होंने शादी करने की सलाह दी। इसके लिए एक वकील से संपर्क किया। वकील ने मुझसे आई-कार्ड मांगा, तो मैंने पाकिस्तान का आई-कार्ड दे दिया। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। 
प्राइवेट बस और टैक्सी की एक लंबी लिस्ट
सीमा गुलाम हैदर नेपाल से एक प्राइवेट बस के जरिए नोएडा आई थी। मैत्री संबंध होने के नाते दिल्ली से नेपाल जाने के लिए 10 से ज्यादा कंपनियों की प्राइवेट बसें रोजाना नेपाल और दिल्ली के बीच चलती हैं। ये बसें सुबह छह बजे से देर शाम तक चलती हैं, जिनसे रोजाना सैकड़ों मुसाफिर नेपाल से दिल्ली और दिल्ली से नेपाल आते-जाते हैं। इसके अलावा प्राइवेट टैक्सी भी आसानी से मिलती है।
भारत का 1751 किमी का दायरा नेपाल से जुड़ा
दरअसल, नेपाल बॉर्डर भारत के बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उत्तराखंड के बॉर्डर को जोड़ती हैं। इन सब में बिहार राज्य का 726 किलोमीटर बॉर्डर नेपाल के साथ लगता है। वहीं, उत्तर प्रदेश का 551 किलोमीटर नेपाल के साथ बॉर्डर जुड़ा है। इस तरह अन्य राज्यों को मिलाकर कुल 1751 किमी का दायरा नेपाल से जोड़ता है। इनमें कई ऐसे रास्ते भी हैं, जहां चेकिंग काफी कम होती है। इन्हीं रास्तों का फायदा अवैध रूप से भारत आने में किया जाता है।
बांग्लादेश की सीमा से बढ़ी चैकसी
पहले इस तरह की अवैध आवाजाही असम के रास्ते पश्चिम बंगाल होते हुए होती थी। वहां बीएसएफ की चैकसी बढ़ने के कारण आवाजाही बंद हो गई है। इसलिए ये लोग नेपाल के जरिए सेफ पैसेज को भारत में प्रवेश का जरिया बना रहे हैं।

You can share this post!

author

Jyoti Bala

By News Thikhana

Senior Sub Editor

Comments

Leave Comments