आज है विक्रम संवत् 2081 के भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 07:57 त बजे तक तदुपरांत षष्ठी तिथि यानी रविवार, 08 सितंबर, 2024 परमाणु मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण, चीन-पाक पलभर में खाक पैरालंपिक: प्रवीण कुमार ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड राजस्थान: 108 आईएएस के बाद 386 आरएएस अधिकारियों का ट्रांसफर
धोनी बर्थडे स्पेशल गिफ्ट : कमाल का गिफ्ट  !!! चाचा चौधरी का साबू या... 

महेंद्र सिंह धोनी के 42वें जन्मदिन पर फैंस ने 52 फीट ऊचा कटआउट तैयार किया

स्पोर्ट्स

धोनी बर्थडे स्पेशल गिफ्ट : कमाल का गिफ्ट  !!! चाचा चौधरी का साबू या... 

स्पोर्ट्स//Delhi/New Delhi :

भारतीय क्रिकेट टीम  के पूर्व और सफलतम कप्तान  महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग दुनियाभर में जानी जाती है। आज यानी 7 जुलाई को धोनी अपना 42वां जन्मदिन  मना रहे हैं। उनके 42वें जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस ने उन के लिए एक खास तोहफा तैयार किया है।

52 फ़ीट का कटआउट 
आपको बता दें कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के 42वें जन्मदिन पर फैंस उन्हें खास तोहफा भेंट कर रहे हैं। दरअसल, धोनी के हैदराबादी फैंस उनके बर्थडे पर 52 फीट ऊचा कटआउट तैयार किया है और फैंस उनके जन्मदिन पर इसका जश्न करेंगे। हालांकि धोनी के बर्थडे से एक दिन पहले ही सोशल मीडिया पर उन्हें बधाईयां मिलने लगी है और फैंस उनके पोस्टर को फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एमएस धोनी ने साल 2020 में 15 अगस्त को क्रिकेट जगत को अलविदा कहा था। हालांकि धोनी इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए नजर आते है और उन्होंने इस साल चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कप्तानी से पांचवी बार खिताब भी दिला दिया है।और इसी वजह से  फैंस ने उनके लिए ये  खास तोहफा तैयार किया है। 

आईपीएल 2024 में भी खेलते दिख सकते हैं धोनी
आईपीएल 2023 के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे थे  कि धोनी अब पूरी तरह क्रिकेट से अलविदा कह देंगे।  लेकिन 16वें सीजन में चैंपियन बनने के बाद कप्तान धोनी ने इस फैसला को टाल दिया है। हालांकि आईपीएल 2023 में उनके लड़खड़ाते देखा गया था और घुटने में पट्टी बांधे बी देखा गया था। उसके बाद से ही लोग सोच रहे थे कि धोनी का यह आखिरी सीजन है। हालांकि अब धोनी के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं, क्योंकि धोनी के आईपीएल 2024 में खेलने की उम्मीद काफी बढ़ गई है।

You can share this post!

author

सौम्या बी श्रीवास्तव

By News Thikhana

Comments

Leave Comments