आज है विक्रम संवत् 2081 के भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि सायं 11:44 बजे तक, तत्पश्चात पूर्णिमा तिथि यानी मंगलवार, 17 सितंबर, 2024 , आज से ही शुरू हो रहे हैं श्राद्ध पक्ष, आज है पूर्णिमा श्राद्ध
32 करोड़ में बनी क्राइम थ्रिलर, कमाई 440 करोड !

मनोरंजन जगत

32 करोड़ में बनी क्राइम थ्रिलर, कमाई 440 करोड !

मनोरंजन जगत/सिनेमा/Maharashtra/Mumbai :

क्या आपको याद है? साल 2018 में एक ऐसी ब्लैक-कॉमेडी क्राइम थ्रिलर फिल्म आई थी, जिसने क्लाइमैक्स तक लोगों को सीट पर बैठे रहने के लिए मजबूर कर दिया था। छोटे बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स आफिस पर धमाल मचाया था।

सस्पेंस थ्रिलर फिल्में लोगों के काफी पसंद आता ही। बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में बनीं, जिन्होंने कमाल भी किया। साल 2018 में ब्लैक-कॉमेडी क्राइम थ्रिलर फिल्म रिलीज हुई, जिसको बनाने के लिए मेकर्स ने 32 करोड़ की रकम खर्च की और जब फिल्म रिलीज हुई तो भारत ही नहीं दुनियाभर में फिल्म ने झन्नाटेदार कमाई कर बॉक्स ऑफिस को हिला डाला था।
विद्या बालन-स्टारर सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘कहानी’ से लेकर श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी-स्टारर हॉरर कॉमेडी ‘स्त्री’ तक, ये ऐसी फिल्में हैं, जिनके सस्पेंस ने आखिरी तक लोगों को सीट पर बैठे रहने के लिए मजबूर किया। ‘कहानी’ में कातिल कौन और ‘स्त्री’ में वो स्त्री कौन? इस सवाल ने लोगों की पूरी फिल्म में दिमाग घुमाए रखा। लेकिन, क्या आपको याद है? साल 2018 में एक ऐसी ब्लैक-कॉमेडी क्राइम थ्रिलर फिल्म आई थी, जिसने क्लाइमैक्स से पहले अगर लोग छींके भी पक्का क्लाइमैक्स सिर के ऊपर से निकल जाएगा।
लीग से हटकर ये फिल्म थी ‘अंधाधुन’। जिसकी कहानी नई होने के साथ ही अनोखी है, जो आखिर तक जोड़े रखती है। श्रीराम राघवन के इस फिल्म में सस्पेंस और रोमांस के तड़के की भरमार है। कई ऐसे सीन है जिससे देखने के बाद आपको अपनी कुर्सी छोड़ने का मन नहीं करेगा। श्रीराम राघवन की इस फिल्म में स्क्रिप्ट कसी होने की वजह से आपको पलक झपकाने का मौका नहीं देती है। क्लाइमेक्स के दौरान श्अंधाधुनश् आपको एक्साइटेड कर देगा।
इस फिल्म में हर एक पल कुछ नया होने वाला है। श्अंधाधुनश् में भी ऐसा ही है। बहुत सारे ट्विस्ट और टर्न्स आते हैं। 10 वें मिनट में आप जो सोच रहे होते हो वो नहीं होता, कुछ अलग ही हो जाता है।
फिल्म की कहानी एक पियानो प्लेयर (आयुष्मान खुराना) की है, जो अंधा है। वो अपनी गर्लफ्रेंड राधिका आप्टे के रेस्टोरेंट में पियानो बजाकर गुजारा करता है। वहीं, दूसरी तरफ तब्बू हैं जिनको अमीर बनने के लिए एक सितारे (अनिल धवन) से शादी करनी पड़ती है। बाद में वो एक अमीर पत्नी भी कहलाई जाती हैं। सबकुछ ठीक चल रहा होता है, इसी बीच एक दिन अचानक से अनिल धवन की मौत हो जाती है। अनिल की मौत एक मर्डर मिस्ट्री बन जाती है। आक्षेप आयुष्मान खुराना पर भी लगता है। हालांकि वो अंधा है। तो उसने कैसे ये मर्डर देखा होगा, या अंधेपन की वजह से उसका चश्मदीद नहीं हो सकता है। यहीं से कहानी एक अलग मोड़ लेने लगती है।
इस फिल्म में आयुष्मान खुराना ने जबरदस्त एक्टिंग की और इस कारण उन्हें शानदार अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला। हालांकि, आयुष्मान मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे। सबसे पहले ये रोल अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर को ऑफर की गई थी। लेकिन उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया जिसके बाद आयुष्मान खुराना के पास फिल्म आ गई।
‘अंधाधुन’ का कुल बजट सिर्फ 32 करोड़ रुपए था। अक्टूबर 2018 में रिलीज इस फिल्म ने भारत में कुल 96 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। अप्रैल 2019 में, ‘अंधाधुन’ को ‘पियानो प्लेयर’ नाम से चीन में रिलीज किया गया, जहां ये फिल्म ब्लॉकबस्टर बन गई और 330 करोड़ की अंधाधुंध कमाई कर डाली। इस फिल्म ने दुनियाभर में 440 करोड़ का कलेक्शन कर कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया।

You can share this post!

author

Jyoti Bala

By News Thikhana

Senior Sub Editor

Comments

Leave Comments