आज है विक्रम संवत् 2081 के भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 07:57 त बजे तक तदुपरांत षष्ठी तिथि यानी रविवार, 08 सितंबर, 2024 परमाणु मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण, चीन-पाक पलभर में खाक पैरालंपिक: प्रवीण कुमार ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड राजस्थान: 108 आईएएस के बाद 386 आरएएस अधिकारियों का ट्रांसफर
कायरतापूर्ण हमला... यूगांडा के स्कूल में किया इस्लामिक स्टेट के आतंकियों ने हमला , 25 की मौत,8 भर्ती

यूगांडा के स्कूल में किया इस्लामिक स्टेट के आतंकियों ने हमला , 25 की मौत,8 भर्ती

क्राइम

कायरतापूर्ण हमला... यूगांडा के स्कूल में किया इस्लामिक स्टेट के आतंकियों ने हमला , 25 की मौत,8 भर्ती

क्राइम /// :

अफ्रीकी देश युगांडा के एक स्कूल में इस्लामिक स्टेट से जुड़े आतंकवादियों ने हमले की खबर है।  यह हमला कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य की सीमा के पास पश्चिमी युगांडा में स्थित स्कूल में किया गया। इस हमले में 25 लोगों की मौत हुई है जिनमे ज्यादातर छात्र बताए जा रहे हैं। युगांडा पुलिस ने शनिवार को इस बारे में जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक,आईएसआईएस के जुड़े आतंकियों ने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC)की सीमा के पास एक स्कूल में हमला किया। 

खाद्य सामग्री लूट,छात्रावास को जला दिया 
पूर्वी कांगो स्थित एक युगांडा समूह एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेस (ADF) के सदस्यों ने इस्लामिक स्टेट से जुड़े होने का दावा किया है। बता दें कि ये हमला शुक्रवार देर रात मपोंडवे में लुबिरिरा सेकेंडरी स्कूल पर किया गया।आतंकियों ने एक छात्रावास को आग के हवाले कर दिया, साथ ही खाद्य सामग्री लूटकर ले गए।  युगांडा पुलिस ने एक ट्वीट कर बताया कि अब तक स्कूल से 25 शव बरामद किए गए हैं। वहीं आठ लोग घायल भी मिले हैं जिन्हें बवेरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।  हालांकि पुलिस ने ये नहीं बताया कि मरने वालों में कितने छात्र सम्मिलित हैं।  पुलिस के अनुसार ,इस आतंकी घटना के बाद सैनिकों ने हमलावरों का पीछा भी किया। लेकिन वे कांगो के विरुंगा नेशनल पार्क की ओर भागने में सफल हो गए। <

/p>

इससे पहले अप्रैल में भी किया था आतंकियों ने हमला
गौरतलब है कि आईएसआईएस से जुड़े किसी आतंकी ने अफ्रीका के किसी देश में पहली बार हमला नहीं किया है। इससे पहले इसी साल अप्रैल के महीने में एडीएफ के आतंकियों ने कांगो के पूर्वी लोकतांत्रिक गणराज्य में एक गांव पर हमला किया था। जिसमें कम से कम 20 लोग मारे गए। बता दें कि युगांडा ने आतंकी संगठन से लड़ने में मदद के लिए अपनी सेना कांगो भेजी है। 


 

You can share this post!

author

सौम्या बी श्रीवास्तव

By News Thikhana

Comments

Leave Comments