आज है विक्रम संवत् 2081 के भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 07:57 त बजे तक तदुपरांत षष्ठी तिथि यानी रविवार, 08 सितंबर, 2024 परमाणु मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण, चीन-पाक पलभर में खाक पैरालंपिक: प्रवीण कुमार ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड राजस्थान: 108 आईएएस के बाद 386 आरएएस अधिकारियों का ट्रांसफर
शीतलहर और बारिश का अलर्टः दिल्ली एनसीआर में छाए रहेंगे बादल, राजस्थान में बदलेगा मौसम

मौसम

शीतलहर और बारिश का अलर्टः दिल्ली एनसीआर में छाए रहेंगे बादल, राजस्थान में बदलेगा मौसम

मौसम//Delhi/New Delhi :

मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आसपास रह सकता है।

उत्तर भारत इस वक्त शीतलहर की चपेट में है। कोहरा भी लोगों के लिए आफत बना हुआ है। इस बीच अब भारत मौसम विज्ञान ने कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। राजधानी दिल्ली में भी मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिला है। न्यूनतम तापमान अब बढ़ने लगा है। तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी का दौर जारी है। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि कुछ दिनों में एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। 
मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिमी डिस्टर्बेंस की वजह से उत्तर भारत में मौसम करवट ले सकता है। दिल्ली समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अगले चार दिनों तक शीतलहर से राहत रहेगी। इसके बाद एक बार फिर मौसम के बदलने की संभावना है।
पहाड़ी इलाकों में हिमपात की संभावना 
मौसम विभाग का अनुमान है कि लाहौल स्पीति, चंबा और किन्नौर में आने वाले तीन दिन हिमपात की संभावना है। शिमला में हल्की बारिश हो सकती है। 18 जनवरी के बाद फिर से राज्य में बारिश और हिमपात होगा। इसके अलावा बदरी-केदार समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बुधवार (11 जनवरी) को साल की पहली बर्फबारी हुई। बर्फबारी देर शाम तक जारी रही। केदारनाथ में तापमान माइनस में जा रहा है। मंदिर परिसर और मार्ग दोनों ही बर्फ की सफेद चादर से ढक चुके हैं।
शीतलहर-कोहरे को लेकर अलर्ट 
अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा होने की संभावना है। इसके अलावा पंजाब हरियाणा और दिल्ली में 15 और 16 जनवरी के बीच शीतलहर को लेकर चेतावनी जारी की गई है। उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ इलाकों में अगले 24 घंटे घने कोहरे को लेकर अलर्ट है।

You can share this post!

author

Jyoti Bala

By News Thikhana

Senior Sub Editor

Comments

Leave Comments