आज है विक्रम संवत् 2081 के भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 07:57 त बजे तक तदुपरांत षष्ठी तिथि यानी रविवार, 08 सितंबर, 2024 परमाणु मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण, चीन-पाक पलभर में खाक पैरालंपिक: प्रवीण कुमार ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड राजस्थान: 108 आईएएस के बाद 386 आरएएस अधिकारियों का ट्रांसफर
क्लाइमैक्स ऐसा कि घूमकर रह जाएगा माथा... ओटीटी पर हैं ‘दृश्यम’ से तगड़ी सस्पेंस वाली 6 फिल्में

मनोरंजन जगत

क्लाइमैक्स ऐसा कि घूमकर रह जाएगा माथा... ओटीटी पर हैं ‘दृश्यम’ से तगड़ी सस्पेंस वाली 6 फिल्में

मनोरंजन जगत/सिनेमा/Maharashtra/Mumbai :

ऑडियंस के बीच सस्पेंस और थ्रिलर फिल्मों का क्रेज काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी एक से बढ़कर कई फिल्में हैं, लेकिन लोग दृश्यम, अंधाधुन और कहानी के अलावा किसी और फिल्म का ध्यान नहीं आता या फिर पता नहीं है। यहां हम आपको 5 ऐसी फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिनका सस्पेंस-थ्रिलर दृश्यम से भी ज्यादा खतरनाक है।

इन सस्पेंस-थ्रिलर वाली फिल्मों को आप अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। श्दृश्यमश् की तरह ही एक तमिल फिल्म का हिंदी में रीमेक भी बना था। इसे भी ऑडियंस ने खूब पसंद किया, तो आइए जानते हैं सस्पेंस और थ्रिलर से भरी इन फिल्मों के बारे में हैं, जिनके आगे बॉलीवुड फिल्में भी पानी भरती नजर आती हैं। 
‘पोर तोझिल’
पहले नंबर पर है, ‘पोर तोझिल’ है। जून 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म में आर. शरद कुमार और अशोक सेल्वन लीड रोल में है। यह एक साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर फिल्म है। एक सीरियल किलर की तलाश में दो ऑफिसर्स लगते हैं। इसे आप सोनी लिव पर हिंदी समेत कई भाषाओं में देख सकते हैं।
‘सैल्यूट’ 
दुल्कुर सलमान स्टारर ‘सैल्यूट’ मार्च 2022 में रिलीज हुई। फिल्म में उन्होंने एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है। यह एक क्राइम थ्रिलर है। फिल्म आपको बांधे रखती है। इसे खुद दुलकर ने प्रोड्यूस किया है। इसे भी आप हिंदी समेत कई भाषाओं में सोनी लिव पर देख सकते हैं।
‘रत्सासन’ 
‘रत्सासन’ साल 2018 में आई क्राइम थ्रिलर फिल्म है। इसे राम कुमार ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में विष्णु विशा और अमाला पॉल हैं। फिल्म के ट्विस्ट और टर्न्स आपके दिमाग का पूरी तरह से घुमा देते हैं। विष्णु एक पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभाते हैं और अपनी टैक्टिस से आरोपी को पकड़ने की कोशिश करते हैं। इस फिल्म को भी आप डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर देख सकते हैं।
‘रक्षकुडु’ 
साल 2019 में ‘रक्षकुडु’ में बेल्लामकोंडा श्रीनिवास और अनुपमा परमेश्वरम लीड रोल में थे। फिल्म को ऑडियंस ने खूब पसंद किया। यह रत्सासन का तेलुगु रीमेक थी। यह साइकोलॉजिकल थ्रिलर थी। पहली फिल्म की तरह इसे भी खूब पसंद किया गया। इसे जी5 पर देख सकते हैं।
‘भ्रमम’ 
ममता मोहनदास, राशि खन्ना और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर ‘भ्रमम’ ब्लैक कॉमेडी थ्रिलर है। यह हिंदी फिल्म अंधाधुन का मलयालम रीमेक है। इसका सस्पेंस भी आयुष्मान खुराना वाली फिल्म से इंटरेंस्टिंग है। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
‘पुझु’ 
ममूटी स्टारर ‘पुझु’ एक साइकोलॉजिकल ड्रामा है। फिल्म में ममूटी ने एक रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है। वह हर किसी पर शक करते हैं। फिल्म का आखिरी सीन अनएक्सपेक्टेड होता है। यकीनन आप दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे। इसे आप सोनी लिव पर हिंदी समेत कई भाषाओं में देख सकते हैं।

You can share this post!

author

Jyoti Bala

By News Thikhana

Senior Sub Editor

Comments

Leave Comments