आज है विक्रम संवत् 2081 के भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 07:57 त बजे तक तदुपरांत षष्ठी तिथि यानी रविवार, 08 सितंबर, 2024 परमाणु मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण, चीन-पाक पलभर में खाक पैरालंपिक: प्रवीण कुमार ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड राजस्थान: 108 आईएएस के बाद 386 आरएएस अधिकारियों का ट्रांसफर
चिरंजीवी,वैजयंतीमाला और पद्म सुब्रमण्यम पद्म विभूषण से सम्मानित: राष्ट्रपति से दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार

सम्मान/पुरस्कार

चिरंजीवी,वैजयंतीमाला और पद्म सुब्रमण्यम पद्म विभूषण से सम्मानित: राष्ट्रपति से दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार

सम्मान/पुरस्कार//Delhi/New Delhi :

गुरुवार (9 मई) को नई दिल्ली में पद्म पुरस्कार प्रदान किए गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फिल्म उद्योग में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए चिरंजीवी और वैजयंतीमाला को पद्म विभूषण से सम्मानित किया। पुरस्कार के लिए नामों की घोषणा इस वर्ष के गणतंत्र दिवस (25 जनवरी) की पूर्व संध्या पर की गई थी। चिरंजीवी, वैजयंतीमाला और प्रसिद्ध नृत्यांगना पद्म सुब्रमण्यम को पद्म विभूषण के लिए चुना गया था। जानिए इन तीनों के बारे में.

68 वर्षीय अभिनेता कोनिडेला चिरंजीवी
ने 150 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने 2008 में आंध्र प्रदेश में एक राजनीतिक दल प्रजा राज्यम पार्टी की शुरुआत की। चिरंजीवी को 2006 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

वैजयंती माला बाली
87 वर्षीय वैजयंतीमाला 50 और 60 के दशक की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक थीं। वैजयंतीमाला ने 13 साल की उम्र में तमिल फिल्मों में अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने आशा, नया दौर, साधना, मधुमती जैसी इंडस्ट्री को बेहतरीन फिल्में दी हैं।

पद्मा सुब्रमण्यम
पद्म सुब्रमण्यम एक भरतनाट्यम नृत्यांगना हैं। वह एक रिसर्च स्कॉलर, कोरियोग्राफर, टीचर, इंडोलॉजिस्ट और ऑथर भी हैं। पद्मा के सम्मान में जापान, ऑस्ट्रेलिया और रूस में कई फिल्में और वृत्तचित्र बनाए गए हैं।

You can share this post!

author

सौम्या बी श्रीवास्तव

By News Thikhana

Comments

Leave Comments