आज है विक्रम संवत् 2081 के भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 07:57 त बजे तक तदुपरांत षष्ठी तिथि यानी रविवार, 08 सितंबर, 2024 परमाणु मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण, चीन-पाक पलभर में खाक पैरालंपिक: प्रवीण कुमार ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड राजस्थान: 108 आईएएस के बाद 386 आरएएस अधिकारियों का ट्रांसफर
चंद्रयान की लैंडिंग पाकिस्तान में लाइव दिखाई जाए...कैसे बदला जहरीले फवाद चौधरी का दिल?

साइंस

चंद्रयान की लैंडिंग पाकिस्तान में लाइव दिखाई जाए...कैसे बदला जहरीले फवाद चौधरी का दिल?

साइंस//Delhi/New Delhi :

भारत का चंद्रयान-3 मिशन जल्द ही चांद पर उतरने वाला है। पूरा भारत उम्मीदों के साथ इसे देख रहा है। इसकी कामयाबी ऐसी है कि दुश्मन भी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पा रहे। चंद्रयान-2 का मजाक बनाने वाले पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद हुसैन ने भी भारत को बधाई दी है।

भारत और पाकिस्तान एक साथ आजाद हुए। पाकिस्तान धर्म के नाम पर बंट कर भारत से अलग हो गया और उसने कट्टरपंथ का रास्ता पकड़ा। वहीं, भारत विज्ञान, टेक्नोलॉजी और शिक्षा के रास्ते पर निकला। इसका असर अब 75 वर्षों बाद दिखता है। पाकिस्तान की स्पेस एजेंसी भारत से पहले शुरू हुई थी, लेकिन आज वह दूर-दूर तक इसरो के करीब नहीं है। भारत चांद और मंगल तक पहुंच गया है। भारत के स्पेस प्रोग्राम की कामयाबी ऐसी है कि पहले उसका मजाक बनाने वाले लोग अब उसकी तारीफें कर रहे हैं।
फवाद हुसैन चौधरी का हृदय परिवर्तन
पाकिस्तान के पूर्व आईटी मंत्री फवाद हुसैन चौधरी ने एक ऐसा ट्वीट किया है, जिसे देख कर लगता है कि जैसे उनका हृदय परिवर्तन हो गया है। फवाद हुसैन चौधरी ने एक ट्वीट में चंद्रयान-3 की लैंडिंग का पाकिस्तान में लाइव प्रसारण करने को कहा है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘पाक मीडिया को कल शाम 6.15 बजे चंद्रयान की चंद्रमा लैंडिंग को लाइव दिखाना चाहिए। मानव जाति के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है। विशेष रूप से भारत के लोगों, वैज्ञानिकों और अंतरिक्ष समुदाय के लिए। बहुत बधाई।’
चंद्रयान-2 का बनाया था मजाक
फवाद चैधरी के इस ट्वीट पर लोगों ने उनके पुराने ट्वीट याद दिलाए। दरअसल जब चंद्रयान-2 मिशन फेल हो गया था तो पूरा भारत निराश था। लेकिन पाकिस्तान में फवाद चैधरी समेत आम पाकिस्तानी जश्न मना रहे थे। एक देश का टेक्नोलॉजी मिनिस्टर जब किसी वैज्ञानिक प्रयोग के फेल होने पर जश्न मनाए तो उनकी मानसिकता का अंदाजा लगाया जा सकता है। फवाद चैधरी ने तब ट्वीट में लिखा था कि भारत को जो काम नहीं आता, उसे वह बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
फवाद चौधरी के बदले सुर
दरअसल जब चंद्रयान-2 फेल हुआ था तब वह सत्ता में थे। उस दौरान वह ऐसे बयान दे रहे थे, जो पाकिस्तानी आवाम को पसंद आए। लेकिन अब वह सत्ता से बाहर हैं और इसका असर उनके बयान से साफ दिखता है। चंद्रयान-2 फेल होने के दौरान उन्होंने कहा था, ‘भारत सिर्फ बॉलीवुड के जरिए चांद पर पहुंच सकता है।’ इसके अलावा उन्होंने चंद्रयान मिशन का मजाक बनाते हुए कहा था कि भारत सिर्फ अंतरिक्ष में मलबा बढ़ाने का काम कर रहा है। हालांकि उन्हें तब भारतीयों ने करारा जवाब दिया था। जिसके बाद उन्होंने कहा था, ‘भारतीय मुझे गालियां दे रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे यह मिशन मेरे कारण फेल हुआ।’

 

You can share this post!

author

Jyoti Bala

By News Thikhana

Senior Sub Editor

Comments

Leave Comments