आज है विक्रम संवत् 2081 के भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 07:57 त बजे तक तदुपरांत षष्ठी तिथि यानी रविवार, 08 सितंबर, 2024 परमाणु मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण, चीन-पाक पलभर में खाक पैरालंपिक: प्रवीण कुमार ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड राजस्थान: 108 आईएएस के बाद 386 आरएएस अधिकारियों का ट्रांसफर
सलमान खान को फूटी आंख नहीं सुहाते ये बॉलीवुड सितारे...!

मनोरंजन जगत

सलमान खान को फूटी आंख नहीं सुहाते ये बॉलीवुड सितारे...!

मनोरंजन जगत/सिनेमा/Rajasthan/Jaipur :

सलमान खान जितने लोकप्रिय अपनी दोस्तियों की वजह से हैं, वह उतने ही पॉपुलर अपनी दुश्मनियों की वजह से भी रहते हैं। कुछ ऐसे सितारे जिन्होंने लिया सलमान खान से पंगा।

सलमान खान बॉलीवुड के ऐसे एक्टर हैं जिन्हें भाईजान भी कहा जाता है। वह हर मुसीबत में अपने दोस्तों के काम आते हैं और फैन्स उन पर जमकर प्यार बरसाते हैं। लेकिन कई ऐसे मौके भी आए हैं जब सलमान खान किन्हीं गलत वजह से सुर्खियों में आए हैं। कई ऐसे भी मौके आए हैं, जहां उन्होंने खुद से पंगा लेने वालों की तरफ से मुंह मोड़ लिया और दूरी बना ली। हम यहां बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे सलमान खान का पंगा हो चुका है। ये ऐसे सितारे हैं जो बॉलीवुड में तो सुर्खियां बटोर रहे हैं लेकिन भाईजान उन्हें तवज्जो देना भी पसंद नहीं करते हैं। 

1 विवेक ओबेरॉय 
ऐश्वर्या राय की वजह से सलमान खान और विवेक ओबेरॉय आमने-सामने आ गए थे। विवेक और सलमान की यह दुश्मनी खूब सुर्खियां बटोरने में कामयाब रही थी।
2. प्रियंका चोपड़ा
पहले सलमान खान के साथ ‘भारत’ फिल्म में प्रियंका चोपड़ा को नजर आना था। लेकिन प्रियंका ने फिल्म छोड़ी तो दोस्ती टूट गई और देसी गर्ल भाईजान की गुड लिस्ट से बाहर हो गईं।
3. रणबीर कपूर 
कथित तौर पर कैटरीना कैफ को सलमान खान गर्लफ्रेंड बताया जाता था। लेकिन जब रणबीर और कैटरीना कैफ की दोस्ती हुई तो उसके बाद सलमान खान ने उनसे दूरी बना ली। 
4. शाहिद कपूर 
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने सलमान खान का एक इवेंट में मजाक बनाया था। जिसके बाद भाईजान एक्टर से नाराज हो गए।
5. अरिजीत सिंह 
सिंगर अरिजीत ने एक इवेंट में सलमान खान की होस्टिंग का मजाक बनाया था, जिसके बाद वे एक्टर के निशाने पर आ गए थे।

You can share this post!

author

Jyoti Bala

By News Thikhana

Senior Sub Editor

Comments

Leave Comments