आज है विक्रम संवत् 2081 के भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 07:57 त बजे तक तदुपरांत षष्ठी तिथि यानी रविवार, 08 सितंबर, 2024 परमाणु मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण, चीन-पाक पलभर में खाक पैरालंपिक: प्रवीण कुमार ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड राजस्थान: 108 आईएएस के बाद 386 आरएएस अधिकारियों का ट्रांसफर
राजस्थान में बदरा फिर बरसेंगे, किन-किन जिलों में होगी बरसात जानिए..?

मौसम

राजस्थान में बदरा फिर बरसेंगे, किन-किन जिलों में होगी बरसात जानिए..?

मौसम//Rajasthan/Jaipur :

देश के उत्तरी इलाकों में अब भी मौसम सर्द बना हुआ है। राजस्थान में भी मौसम लगातार करवटें ले रहा है। दिन में जबरदस्त धूप ऐसी की बैठा ना जाए और हवा को झोंका ऐसा कि फुरफुरी का अहसास करा जाए। लगातार बदलते मौसम को देखते हुए  मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश के कुछ जिलों में बादल गरजने के साथ बरसात होने की चेतावनी जारी की है। 

मार्च महीने में भी सर्दी असर कम नहीं हो रहा है। राजस्थान में उत्तरी हवाओं का प्रभाव होने के कारण तापमान में नमी बनी हुई है, जिससे सर्दी का अहसास ज्यादा हो रहा है। प्रदेश के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। वहीं, राज्य के कुछ जिलों का मौसम का मिजाज आज बदला हुआ नजर आया। गुलाबी नगरी जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहे।

मौसम विभाग ने सीकर, नागौर जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया। इन दोनों जिलों में मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई। प्रदेश के तापमान की बात की जाए तो फतेहपुर, संगरिया का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के करीब रहा। वहीं पिलानी का न्यूनतम तापमान 6।5 डिग्री दर्ज हुआ।
करौली, सीकर, आबू रोड का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के पास दर्ज किया गया। चूरू, गंगानगर का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के पास दर्ज हुआ। वहीं, डूंगरपुर का अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री रहा। जालौर,चितोडगढ़, फलोदी का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री के करीब बना रहा। 
जोधपुर, भीलवाड़ा का अधिकतम तापमान 26 डिग्री के पास दर्ज किया गया। 2 से 3 दिन बाद प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। इसी के साथ मौसम शुष्क बना हुआ है। वहीं, 10-12 मार्च को एक ओर पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव होने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है। इस पश्चिमी विक्षोभ से भी प्रदेश के मौसम में होगा बदलाव होगा। 
बता दें कि बीते तीन दिनों में प्रदेश में तेज पश्चिमी विक्षोभ के चलते मेघ गर्जन, बारिश और ओले गिरने जैसी गतिविधियां दर्ज की गई। इसके साथ ही तेज हवाओं और अंधड़ का दौर चला, जिसके चलते लोगों को एक बार फिर सर्दी का अहसास हुआ। इसके साथ मौसम में ठंडक बढ़ने से खांसी-जुखाम और सर्दी के मरीजों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। 

You can share this post!

author

Jyoti Bala

By News Thikhana

Senior Sub Editor

Comments

Leave Comments